
मनोज सिंह शुमाली, ब्यूरो: ‘पद के बदले पैसा’ मामले में फतेहपुर बीजेपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल के खिलाफ जांच पूरी हो गई है। जांच रिपोर्ट प्रदेश नेतृत्व के पास भेज दी गई है। सूत्रों का कहना है कि जांच में वह दोषी पाए गए हैं। उनपर कार्रवाई की तलवार लटक गई है। उधर, आरोपी जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने अपने आवास पर प्रेस कांफ्रेंस कर पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति, पूर्व जिलाध्यक्ष समेत कई नेताओं पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए हैं।
BJP जिलाध्यक्ष ने कहा पूर्व मंत्री की जमीन 3 से हुई 300 बीघा
बीजेपी जिलाध्यक्ष ने कहा है कि साध्वी समेत इन लोगों ने उन्हें फंसाने के लिए साजिश रची है। आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री साध्वी निरंजन ज्योति जब 2014 में चुनाव लड़ीं तो उनके आश्रम की जमीन 3 बीघा थी, जो अब बढ़कर 300 बीघा हो गई है।
ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने निकांत जैन को किया गिरफ्तार
आरोप लगाया कि पूर्व मंत्री साध्वी के मौरंग ढुलाई के लिए 50 डंपर चल रहे हैं। पूर्व मंत्री की जमीनों की खरीद-फरोख्त में भी हिस्सेदारी रहती है। वहीं पूर्व जिलाध्यक्ष आशीष मिश्रा पर लगाते हुए कहा कि एक आरओ लगाने वाला व्यक्ति कुछ ही दिन में कैसे 200 करोड़ का मालिक बन गया। अन्य नेताओं पर भी आरोप लगाए।
पूर्व क्षेत्रीय मंत्री ने लगाए थे फतेहपुर के जिलाध्यक्ष पर आरोप
बताते चलें कि बुंदेलखंड-कानपुर क्षेत्र के पूर्व क्षेत्रीय मंत्री अजीत गुप्ता ने आरोप लगाया था कि उन्हें पार्टी में अहम पद दिलाने के बदले 50 लाख रुपए लिए गए।
ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड: अखिलेश यादव के बयान से भाजपा में सन्नाटा, ‘हर घर नल’ योजना पर कही थी यह बात..
यह रुपए पार्टी फंड के नाम पर फतेहपुर जिलाध्यक्ष मुखलाल पाल ने लिए। शिकायतकर्ता बीजेपी नेता ने राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल को शिकायती पत्र भेजकर खुलासा किया था। आरोपों की जांच के लिए कमेटी गठित हुई थी।
28 जिलों के साथ होल्ड है फतेहपुर के नए जिलाध्यक्ष का नाम
आरोपों से संबंधित एक आडियो भी वायरल हुआ था। यह आडियो फतेहपुर जिलाध्यक्ष और बीजेपी नेता समेत 2-3 लोगों के बीच लेन-देन के सौदे का बताया जा रहा था। हालांकि, ‘समरनीति न्यूज’ इसकी पुष्टि नहीं करता। बताते चलें कि हाल में यूपी में 70 जिलों के नए जिलाध्यक्षों की लिस्ट जारी हुई थी। वहीं कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र के चार जिलों के अध्यक्षों की लिस्ट होल्ड कर दी गई थी। इनमें फतेहपुर, हमीरपुर, जालौन और झांसी शामिल हैं। इसके अलावा कुल 28 जिलों के अध्यक्षों की अभी घोषणा नहीं हुई है।
ये भी पढ़ें: Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप
Banda: भाजपा संगठन में फेरबदल के बीच कार्यकर्ता का लैटर बम..पद के नाम पर 50 लाख वसूली का आरोप
