समरनीति न्यूज, लखनऊ: दिल्ली पुलिस ने उत्तर प्रदेश के मेरठ में एक मुठभेड़ में ईनामी बदमाश सोनू मटका का मार गिराया। दिवाली की रात शाहदरा में चाचा-भतीजे की गोली मारकर हत्या करने के बाद फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी सरगर्मी से तलाश थी। जानकारी के अनुसार, दिल्ली पुलिस को सोनू मटका की मेरठ में मूवमेंट की जानकारी मिली थी।
दिल्ली में दिवाली की रात डबल मर्डर कर हुआ था फरार
इसके बाद आज शनिवार तड़के सुबह दिल्ली पुलिस ने उसे घेर लिया। दोनों तरफ से गोलियां चलीं। बताते हैं कि एक गोली बदमाश सोनू मटका को लगी। गोली लगने से घायल होने पर उसे अस्पताल ले जाया गया। वहां डाक्टरों उसकी मौत हो गई। बताते हैं कि मृतक सोनू हाशिम गैंग का
कुख्यात शूटर था। उसके खिलाफ दिल्ली और यूपी में लूट, हत्या के दर्जनों मामले दर्ज हैं। मारे गए बदमाश ने बीती दीवाली की रात एक ही परिवार के दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी थी। एक 10 साल का बच्चा घायल हुआ था। मृतक दोनों चाचा-भतीजे थे। घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
ये भी पढ़ें: देखिए! चेन स्नेचर्स का Viral Video, कैसे महिला को बनाया शिकार