Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

Doctor commits suicide by shooting himself in Sitapur

अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में डाॅक्टर ने खुद को गोली माकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीतापुर पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है।

शहर कोतवाली के पास बट्सगंज मोहल्ले में घटना

घटना सीतापुर शहर के मोहल्ला बट्सगंज की है। कोतवाली से थोड़ी दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर शहर में मोहल्ला बट्सगंज में डाॅक्टर राजेंद्र चौधरी (69) पत्नी के साथ रहते थे।

वह खैराबाद में अपना एक क्लीनिक भी चलाते थे। उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि दोनों ही बेटे डाॅक्टर हैं, लेकिन बाहर रहते हैं।

ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली। घटना के समय डाॅक्टर की पत्नी घर पर मौजूद थीं।

रिवाल्वर साफ करने की बात कहकर डाॅक्टर चौधरी घर की ऊपरी मंजिल पर गए। फिर काफी देर तक नहीं लौटे। उसके बाद अचानक गोली चलने की आवाज आई।

गोली चलने की आवाज से घटना का पता चला

पत्नी दौड़कर छत पर पहुंचीं। वहां कमरे में खून से लतपत पति का शव मिला। गोली कनपटी पर रिवाल्वर सटाकर मारी गई थी। आसपास के लोगों ने भी गोली चलने की आवाज सुनी।

ये भी पढ़ें: सीतापुर: पुलिस हिरासत में अभियुक्त ने गला काटा, हालत गंभीर

गोली की आवाज से ही घटना की जानकारी हो सकी। हालांकि, डाॅक्टर चौधरी ने यह कदम क्यों उठाया? इस बात की जानकारी नहीं मिल सकी है। बताया जाता है कि डाॅक्टर के दो बेटे हैं।

घर में पत्नी और नौकर के साथ रहते थे डाॅक्टर

पुलिस का कहना है कि जांच की जा रही है। अभी कारण स्पष्ट नहीं है। उधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। लोग घटना से हैरान हैं। घटना का कारण सामने आने के बाद ही सच्चाई पता चलेगी।

ये भी पढ़ें: ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत

ईरान-इजराइल युद्ध: सीतापुर के युवक की सऊदी में मिसाइल हमले में मौत