Thursday, February 5सही समय पर सच्ची खबर...

यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश

CM Yogi bans Chinese manjha

समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जानलेवा चाइनीज मांझे को लेकर सख्त रुख अपनाया है। सीएम योगी ने चाइनीज मांझे पर पूरी तरह से रोक लगाने के आदेश दिए हैं। साथ ही पुलिस अधिकारियों को आदेश दिए हैं कि प्रदेश में अभियान चलाकर इस पर रोक लगाएं।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सख्त रुख

इतना ही नहीं कहा है कि चाइनीज मांझे से होने वाली किसी भी मौत को हत्या माना जाएगा। बताते चलें कि बुधवार शाम को लखनऊ के बुलाकी अड्डा स्थित हैदरगंज पुल के पास 33 वर्षीय मो. शोएब की चाइनीज मांझे से गला कटने से मौत हो गई थी।

सीएम ने शोएब की मौत का लिया संज्ञान

इस घटना का संज्ञान लेते हुए मुख्यमंत्री योगी ने सख्त रुख अपनाया है। बताते हैं कि लखनऊ के दुबग्गा के मछली मंडी के शोएब एमआर (मेडिकल रिप्रेजेंटेटिव) थे। वह चौक से हैदरगंज की ओर जा रहे थे। तभी ओवरब्रिज पर यह घटना हुई। घटना ने सभी को हिलाकर रख दिया था। इसके बाद सरकार ने सख्त रुख अपनाया है।

ये भी पढ़ें: यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

Lucknow: एनकाउंटर पर CM Yogi बोले-पुलिस गोली न मारे तो क्या गोली खाए? 

CM Yogi ने बच्ची अनाबी अली की बातें सुन दिए कॉन्वेंट स्कूल में एडमिशन के आदेश

यूपी में 24 IPS अफसरों के ताबड़तोड़ तबादले, 11 जिलों के SP बदले, पढ़ें पूरी लिस्ट..

UP: गाजियाबाद में दिल दहलाने वाली घटना, 3 सगी नाबालिग बहनें 9वीं मंजिल से कूदीं

हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं