Monday, March 9सही समय पर सच्ची खबर...

दर्दनाक: बांदा में डूबा कानपुर का युवक, 3 दिन बाद शव बरामद-परिजन बेहाल 

Banda kanpur yamuna news

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी में डूबे कानपुर के युवक का शव तीन दिन बाद एसडीआरएफ टीम ने बरामद किया है। युवक कानपुर का रहने वाला था। दोस्त के साथ यमुना नहाने के लिए पीपे का पुल पार कर कानपुर से बांदा आ गया था। इसके बाद यमुना में डूब गया था। तभी से एसडीआरएफ की टीम यमुना में युवक की तलाश कर रही थी।

यमुना नहाने कानपुर से बांदा आ गए थे दो युवक

जानकारी के अनुसार, कानपुर के किशोरपुर के रामखेलावन के बेटे अभय (19) अपने दोस्त विवेक के साथ यमुना नदी में नहाने आए थे। भीड़ अधिक होने के कारण दोनों युवक पीपे का पुल पार कर बांदा के जसपुरा के बाराघाट पहुंच गए।

Banda kanpur yamuna news

वहां नहाते समय दोनों पैर फिसलने से डूब गए। आसपास के लोगों ने विवेक को किसी तरह सुरक्षित निकाल लिया। मगर अभय का पता नहीं चला।

ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

तभी से एसडीआरएफ की टीम तलाश में जुटी थी। शनिवार को प्रयागराज से आई एसडीआरएफ टीम के उपनिरीक्षक अजीत भारती के नेतृत्व में 15 जवानों की टीम ने शव बरामद किया।

Banda kanpur yamuna news

शव पैलानी क्षेत्र के सबाहदा के पास नदी किनारे झाड़ियों में फंसा मिला। शव को निकालकर पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वहीं परिजनों ने शव को देखा तो कोहराम मच गया।

ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन

बताते हैं कि मृतक दो भाइयों में बड़े थे। उनकी मां ममता और बहन आस्था समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग कई दिन से एसडीआरएफ की टीम के साथ ही युवक की तलाश में बेचैन थे।

ये भी पढ़ें: बांदा: मां मुझे माफ करना… हाथ पर लिखकर युवती ने की सुसाइड

ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन