
समरनीति न्यूज, बांदा : घर से खेलने के लिए निकला बालक अचानक लापता हो गया। तलाश के बाद भी उसका कुछ पता नहीं चला। बाद में तालाब में उसका शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है। माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार मर्का थाना क्षेत्र के मुडवारा गांव के बबलू सिंह का बेटा नंदू (10) खेलने जाने की बात कहकर निकला था।
तालाब से बरामद हुआ शव
देर शाम तक घर नहीं लौटा। परिजनों ने ग्रामीणों के साथ उसकी काफी तलाश की। लेकिन कुछ पता नहीं चला। आशंका होने पर तालाब में जाल डलवाया गया। करीब दो घंटे की कड़ी
बांदा के बेटे कृष्ण कांत ने दिल्ली में किया नाम रोशन, रिसर्च फेलोशिप में 99.89% अंक..
मशक्कत के बाद तालाब से बालक का शव बरामद हुआ। शव देखते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चाचा राजेंद्र का कहना है कि घर के पास ही तालाब है। आशंका है कि पैर फिसलने से नंदू तालाब में गिर गया होगा। पिता और मां संध्या का रो-रोकर बुरा हाल है।
ये भी पढ़ें : बांदा में ‘खनिज तहबाजारी’ के नाम पर अवैध वसूली का खेल..