Saturday, October 25सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में कांग्रेसियों ने फतेहपुर जाने के लिए भरी हुंकार-पुलिस ने रोका

Congress workers marching from Banda to Fatehpur were put under home arrest by police

समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में फतेहपुर जाने को कांग्रेसी सेंटमैरी स्कूल के पास एकत्रित हुए। वहां बड़ी संख्या में एकजुटता के साथ नारेबाजी की। सूचना मिलते ही पुलिस भी वहां पहुंच गई। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित और बाकी नेताओं को समझाकर रोका। फिर सभी कांग्रेसियों को पास में कांग्रेस जिलाध्यक्ष के आवास पर पहुंचे। वहां सभी को कई घंटे होम अरेस्ट रखा गया।

कानपुर में प्रदेश अध्यक्ष को रोके जाने पर भड़के कांग्रेसी

मीडिया से बात करते हुए कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि “वर्तमान सरकार में रणनीति के तहत देश में दलितों पर हमले हो रहे हैं।

Congress workers marching from Banda to Fatehpur were put under home arrest by police
होम अरेस्ट कांग्रेस जिलाध्यक्ष।

इसका बड़ा उदाहरण उच्चतम न्यायालय में सीजेआई पर जूता उछाला जाना है। हरियाणा में एक एडीजी ने प्रताड़ित होकर खुद को गोली मार ली। फतेहपुर के रहने वाले दलित हरिओम बाल्मीकि की रायबरेली में पीट-पीटर हत्या कर दी गई। उन्होंने कहा कि दलितों को प्रताड़ित किया जा रहा है।

नारेबाजी करते हुए कांग्रेसियों ने जताया विरोध

बताया कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय, पूर्व मंत्री नसीमुद्दीन सिद्दीकी समेत कांग्रेस नेता आज पीड़ित परिजनों को सांत्वना व आर्थिक सहायता देने जा रहे थे। कानपुर में पुलिस ने सभी को रोक लिया। यह अन्याय है।

Congress workers marching from Banda to Fatehpur were put under home arrest by police
कानपुर में पुलिस हिरासत में कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय।

इस मौके पर आदिशक्ति दीक्षित, सीमा खान, द्वारीकेश मंडेला, मुमताज खान, संकटा प्रसाद त्रिपाठी, बल्देव वर्मा, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, सत्यप्रकाश द्विवेदी, शोएब रिजवी, आकाश दीक्षित आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: 80 लाख वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अनब्लॉक…फेसबुक ने बताई यह वजह..

80 लाख वाला अखिलेश यादव का फेसबुक पेज अनब्लॉक…फेसबुक ने बताई यह वजह..

Good News: बांदा स्टेडियम के दो क्रिकेट खिलाड़ियों का प्रदेशस्तरीय टीम में चयन

बांदा-चित्रकूट: करवा चौथ के दिन कानूनगो का हार्ट अटैक से निधन-परिवार में कोहराम

यूपी: कारोबारी अभिषेक हत्याकांड में आरोपी पूजा पांडे गिरफ्तार-बुर्के में हुई थी फरार

बांदा में मंत्री संजय निषाद ने मायावती की तारीफ में पढ़ें कसीदे..बसपा की रैली को बताया रैला

बांदा में छात्राओं ने संभाली DM-ADM की कुर्सियां-जनसुनवाई भी की