Monday, March 9सही समय पर सच्ची खबर...

सीएम योगी का नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर, 100 करोड़ कीमत-जानिए! खूबियां..

CMYogi's new Agusta helicopter its features

समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में नया अगस्ता हेलीकाॅप्टर आ गया है। 5 मार्च को मुख्यमंत्री योगी नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर से ही कानपुर थे। 100 करोड़ की कीमत वाला अगस्ता हेलीकाॅप्टर अब सुर्खियों में आया। सीएम योगी के नए अगस्ता हेलीकाॅप्टर में कई खूबियां हैं, जो इसे दूसरे हेलीकाॅप्टर्स से खास बनाती हैं।

इटली से खरीदा गया, 100 करोड़ है कीमत

दरअसल, यूपी सरकार ने मुख्‍यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सुरक्षित हवाई यात्रा के लिए इटली से अत्याधुनिक अगस्ता हेलीकाॅप्टर खरीदा है। यूपी सरकार के विमानों के बेड़े में यह अगस्ता हेलीकाॅप्टर शामिल हो चुका है।

ये भी पढ़ें: दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

यह हेलीकाॅप्टर एक बार में 12 से 15 लोगों को लेकर उड़ने में सक्षम है। यह हेलीकाॅप्टर 310 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से उड़ सकता है। खराब मौसम और रात में भी यह अगस्ता हेलीकाॅप्टर उड़ान भरने में सक्षम है।

ये भी पढ़ें: यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

इमरजेंसी हालत में भी इस हेलिकॉप्‍टर का उपयोग किया जा सकता है। बताते हैं कि अगस्ता वेस्टलैंड AW139 डबल इंजन वाला हेलीकॉप्टर है। ऐसे में इमरजेंसी में दूसरे इंजन का इस्तेमाल किया जा सकता है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण

इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि हेलिकॉप्‍टर में क्रैश सेफ्टी सिस्‍टम, डिजिटल ग्‍लास कॉकपिट और साउंडप्रूफ केबिन की सुविधाएं हैं। इसकी कीमत लगभग 1 अरब रुपए है। इसे चलाने की ट्रेनिंग के लिए उत्तर प्रदेश सरकार ने 3 पायलटों को इटली भेजा था।

दुखद: विमान दुर्घटना में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार का निधन

यूपी: बाल-बाल बचे डिप्टी सीएम केशव मौर्य-हेलीकॉप्टर की इमर्जेंसी लैंडिंग

लखनऊ: यूपी के दोनों डिप्टी सीएम फ्लाइट में फंसे-तकनीकी खराबी कारण