Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोनभद्र पहुंचकर नरसंहार के पीड़ितों से की मुलाकात, सुना दुख-दर्द

पीड़ितों से मिलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ।

समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को सोनभद्र पहुंचे और वहां घोरावल कोतवाली के उभ्भा गांव में हुए नरसंहार के पीड़ितों से मिले। मुख्यमंत्री योगी ने पीड़ितों से मिलकर उनको सांत्वना दी। साथ ही दुख-दर्द भी बांटा। इस दौरान उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मुख्य सचिव अनूप चंद्र पांडे तथा डीजीपी ओपी सिंह भी मौजूद रहे।

पीड़ित परिजनों को बांटे 50-50 हजार के चेक  

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री योगी हेलीकाप्टर से सुबह करीब सवा 11 बजे म्योरपुर हवाई पट्टी पर पहुंच गए थे और वहां से उभ्भा गांव पहुंचकर पीड़ित परिवारों के लोगों से मिले। इस दौरान पीड़ित परिजनों को मुख्यमंत्री ने 50-50 हजार के चेक भी दिए। साथ ही बच्चों को गोल में लेकर दुलारा और साथ होने का भरोसा दिलाया। सीएम योगी ने पीड़ितों से कहा कि सरकार दोषियों को सख्त से सख्त सजा दिलाएगी।

पीड़ितों को चेक बांटतेे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ व साथ में प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह।

सपा-कांग्रेस के नेता हिरासत में लिए गए  

कहा कि पीड़ितों का दर्द सरकार समझ रही है और इस मुश्किल घड़ी में सरकार पीड़ितों के साथ खड़ी है। सीएम योगी के सोनभद्र दौरे को देखते हुए पुलिस प्रशासन काफी अलर्ट रहा। पुलिस ने रविवार सुबह सपा के पूर्व विधायक अविनाश कुशवाहा हिरासत समेत लगभग एक दर्जन कार्यकर्ताओं को हिरासत में ले लिया। साथ ही सपा कार्यालय को भी घेरे रखा। वहीं सोनभद्र जा रहे कांग्रेस के पूर्व विधायक ललितेश पति को मीरजापुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ये भी पढ़ेंः 24 घंटे से गेस्ट हाउस में बंधक प्रियंका गांधी, कहा- जमानत नहीं लूंगी चाहे जेल भेज दें, तृणमूल नेता भी पहुंचेंगे