Thursday, March 12सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Banda: दीवारी नृत्य में बालिकाओं का अद्भुत कौशल को देख दंग रह गए लोग

Banda: दीवारी नृत्य में बालिकाओं का अद्भुत कौशल को देख दंग रह गए लोग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के दुरेड़ी में दिवारी नृत्य कार्यक्रम में महिला-पुरुष कलाकारों ने अद्भुत कला का प्रदर्शन किया। यह कार्यक्रम वार्ड-16 के ग्राम इंद्रापुरवा दुरेड़ी में संपन्न हुआ। बालिकाओं  ने दिखाया शानदार नृत्य कौशल कार्यक्रम में दीवारी नृत्य के कलाकारों की अद्भुत कला प्रदर्शन देखने वालों ने दांतों तले ऊंगलियां दबा लीं। दरअसल, बुंदेलखंड के ऐतिहासिक दीवारी नृत्य का अपना समृद्ध इतिहास है। यह नृत्य कौशल शौर्य, श्रृंगार और हास्य-विनोद से भरपूर होता है। शारीरिक फुर्ती, लय और भाव-भंगिमाओं से नृत्य कलाकार अपनी कहानी कहते हैं। ये भी पढ़ें: बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय  ये भी पढ़ें: बांदा में फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा-तीन फ्राड मैनेजर गिरफ्तार-डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी.. https://samarneetinews.com/grand...
बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

बांदा में अवैध प्लाटिंग, अजीत गुप्ता व उपेंद्र गुप्ता को प्राधिकरण ने थमाया नोटिस, कार्रवाई तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कृषि भूमि पर अवैध प्लाटिंग और बिना नक्शा पास कराए भवन निर्माण का काला धंधा जोरों पर है। प्रभावित रूप से चुप बैठने वाला बांदा विकास प्राधिकरण अब प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देशों के बाद एक्शन मोड पर आ गया है। प्रभारी मंत्री के निर्देशों के बाद जागा प्राधिकरण एक्शन मोड पर बांदा विकास प्राधिकरण ने कार्रवाई भी शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि अवैध प्लाटिंग को लेकर प्रापर्टी डीलर अजीत गुप्ता और उपेंद्र गुप्ता को बीडीए ने नोटिस जारी की है। अवैध प्लाटिंग करने वाले प्रापर्टी डीलरों पर कार्रवाई तय मानी जा रही है। संभव है कि बड़ा एक्शन लिया जाएगा। अवैध प्लाटिंग करने वालों की कुंडली खंगालने में जुटा है BDA दरअसल, कृषि भूमि को व्यवसायिक भूमि में बदलने के सभी नियमों और मानकों का उल्लंघन कर अवैध प्लाटिंग की जा रही है। इनमें भाजपा के कई छुट भैय्ये न...
बांदा में फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा-तीन फ्राड मैनेजर गिरफ्तार-डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी..

बांदा में फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा-तीन फ्राड मैनेजर गिरफ्तार-डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस ने एक फर्जी फाइनेंस कंपनी का खुलासा किया है। इसके जरिए जालसाजी कर रहे तीन जालसाज मैनेजरों को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि अभियुक्तों के कब्जे से डेढ़ लाख से ज्यादा की नगदी, दस्तावेज बरामद हुए हैं। एएसपी शिवराज ने जानकारी दी है कि गिरफ्तार अभियुक्त फर्जी कंपनी खोलकर झूठी पॉलिसी से लोन का झांसा देते थे। शहर की महिलाओं की शिकायत पर एक्टिव हुई पुलिस-खुलासा दरअसल, बीती 26 नवंबर को शहर की महिला आरती मिश्रा समेत 50 अन्य महिलाओं ने कोतवाली में शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल ने खुलासे के लिए पुलिस टीमें लगाईं। जांच में पता चला कि जालसाजों ने फर्जी कंपनी 'श्री रामनिधि फाइनेंस' के नाम पर आरोपियों ने 70 हजार लोन का झांसा दिया। प्रतिमाह 3500 रुपए किस्त की बात कही। आरोपी लोन से पहले कंपनी से जुड़ने व दुर्घटना/हेल्थ बीमा के नाम पर...
बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

बांदा: क्या STF करेगी MP के ओवलोडिंग सिंडीकेट के खिलाफ भी कार्रवाई?

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी एसटीएफ की ओवरलोडिंग के खिलाफ कार्रवाई से पूरे प्रदेश में हड़कंप मचा हुआ है। मगर बुंदेलखंड के बांदा में अबतक कार्रवाई की सुगबुगाहट नहीं सुनाई दी है। आरटीओ विभाग के अधिकारी छुट्टियां लेकर भाग रहे हैं। वहीं ओवरलोडिंग सिंडिकेट के माफिया भूमिगत हो रहे हैं। बांदा-बुंदेलखंड में फैला MP के ओवरलोडिंग सिंडीकेट का मकड़जाल सवाल उठ रहे हैं बुंदेलखंड के बांदा समेत अन्य जिलों में फैला मध्यप्रदेश के ओवरलोडिंग सिंडीकेट के मकड़जाल पर एसटीएफ कार्रवाई कब करेगी? हालांकि माना जा रहा है कि सिंडीकेट की जल्द ही कमर तोड़ने के काम यूपी एसटीएफ कर सकती है, क्योंकि कार्रवाई अभी जारी है। नेताओं का संरक्षण, RTO व खनिज अधिकारियों की मिलीभगत सूत्रों की माने तो जल्द ही मध्य प्रदेश के ओवरलोडिंग के सिंडीकेट के गुर्गों की पहचान कर उनपर लगाम कसी जाएगी। सूत्र बताते हैं कि मध्य प्रदेश के सिं...
बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

बांदा में बागेश्वधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम जल्द..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री का भव्य कार्यक्रम होने जा रहा है। यह बड़ा और भव्य आयोजन होगा। यह आयोजन बुंदेलखंड यूथ फाउंडेशन के संस्थापक एवं बीजेपी नेता प्रवीण सिंह द्वारा कराया जा रहा है। युद्धस्तर पर हो रही कार्यक्रम की तैयारी यह जानकारी मीडिया प्रभारी हर्षित निगम ने दी। उन्होंने बताया कि आज इस संबंध में रविवार को एक प्रेसवार्ता भी किरण कालेज चौराहा स्थित फाउंडेशन कार्यालय पर की गई है। इसमें फाउंडेशन के सभी सदस्य मौजूद रहे। कहा कि सभी सदस्य युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटे हैं। ये भी पढ़ें: यूपी के शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, दिल्ली रैली रद्द-TET अनिवार्यता के विरोध में था आयोजन https://samarneetinews.com/bignews-for-up-teachers-delhi-rally-cancelled-organised-to-protest-tet-requirement/  ...
बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

बांदा में भाभी-ननद की हादसे में मौत-एक की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के अमरइयापुरवा गांव में रविवार सुबह लगभग 7 बजे एक दर्दनाक घटना हो गई। अलाव ताप रहीं दो महिलाएं ट्रैक्टर की चपेट में आ गईं। दोनों भाभी और ननद थीं। हादसे में दोनों की मौत हो गई। ट्रैक्टर में चाबी लगाने से अचानक दौड़ा वहीं ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार, मृतकों में अमरइयापुरवा के स्व. बुद्धि विलास की पत्नी पार्वती (45) और परसौली निवासी बिट्टी (60) पत्नी भूपत शामिल हैं। चालक को भी आईं गंभीर चोटें-भर्ती बताया जाता है कि अमरइयापुरवा के देव कुमार (35) ने अपने ट्रैक्टर में चाबी लगा दी। गियर में होने के कारण ट्रैक्टर स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया। इससे अलाव ताप रहीं दोनों महिलाएं दब गईं। बाद में उन्होंने दम तोड़ दिया। चालक भी घायल हो गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: रा...
UP: लापता ठेकेदार का शव मिलने से हड़कंप-हत्या का आरोप

UP: लापता ठेकेदार का शव मिलने से हड़कंप-हत्या का आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पांच दिन पहले घर से लापता हुए मछली ठेकेदार का शव कुए में मिलने से हड़कंप मच गया। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं मृतक के परिजनो ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि, शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही सच्चाई का खुलासा हो सकेगा। जसपुरा थाना क्षेत्र से जुड़ा मामला जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के रामपुर गांव के महेंद्र उर्फ राजू(50) मछली ठेकेदार थे। बताते हैं कि मंगलवार सुबह घर से बिना बताए निकले थे। शाम तक घर नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। उनके पुत्र बीरेश ने पुलिस को जानकारी दी। ये भी पढ़ें: बांदा शहर: राह गुजरते गंदी-अश्लील टिप्पणियां करता है दबंग-पुलिस से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं  आज एनडीआरएफ की टीम तालाब में शव की तलाश करने पहुंची। तभी गांव के एक कुए में लापता...
बांदा शहर: राह गुजरते गंदी-अश्लील टिप्पणियां करता है दबंग-पुलिस से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं

बांदा शहर: राह गुजरते गंदी-अश्लील टिप्पणियां करता है दबंग-पुलिस से मिलीं मोहल्ले की महिलाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: शहर के गुलरनाका मोहल्ले की महिलाओं ने आपराधिक प्रवृति के व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की गुहार लगाई है। पीड़िता मुस्लिम महिलाएं पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचीं। इन महिलाओं ने कहा कि आरोपी  व्यक्ति ने रास्ते से महिलाओं व लड़कियों का निकलना मुस्किल कर रखा है। महिलाएं बोलीं-गंदी-गंदी फब्तियां कसता है आरोपी दबंग व्यक्ति किराए के मकान में रहता है और आपराधिक प्रवृति का है। शिकायत में महिलाओं ने उसका नाम नसीम बताया है। कहा है कि वह रास्ते से आने वाली महिलाओं और लड़कियों पर अश्लील टिप्पणियां करता है। गंदी नजरों से घूरता और गंदी-गंदी फब्तियां कसता है। शहर के गुलरनाका मोहल्ले से जुड़ा है पूरा मामला उसकी वजह से महिलाओं और लड़कियों का निकलना दूभर है। उसके चलते क्षेत्र की महिलाएं दहशत में हैं। महिलाओं ने बताया कि पुलिस अधिकारियों ने मामले में कार्रवाई का आश्वासन दिया है। पीड़ित...
Breaking: बांदा में भाई की ससुराल गए युवक का शव मिला-पिता के गंभीर आरोप

Breaking: बांदा में भाई की ससुराल गए युवक का शव मिला-पिता के गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: घर से बड़े भाई की ससुराल गए युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव पेड़ से फांसी पर लटकता मिला। परिजनों ने हत्या को लेकर गंभीर आरोप लगाए हैं। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने का कहना है कि जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। जसपुरा क्षेत्र के रहने वाले थे रामबली जानकारी के अनुसार, जसपुरा थाना क्षेत्र के बरेहटा गांव के मजरा फकीरा डेरा के रहने वाले छंगा निषाद के बेटे 28 वर्षीय रामबली बुधवार सुबह घर से निकले थे। मृतक के पिता ने बताया कि वह बड़े भाई रामसहाय की ससुराल मर्का क्षेत्र के कबीरपुर गांव गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा शहर के अवंतीपुर मोहल्ले के बुजुर्ग ने ट्रेन से कटकर तो महिला ने फांसी लगाकर दी जान.. शुक्रवार सुबह उनका शव कबीरपुर फूलचंद के खेत में उनका शव पेड़ से लटकता मिला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।...
बांदा में एक और हादसा-बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

बांदा में एक और हादसा-बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सड़क दुर्घटनाओं का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। तिंदवारी क्षेत्र में एक और बाइक सवार युवक की ट्रक की टक्कर से मौत हो गई। दुर्घटना से परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव के अमर (23) पुत्र कामता वर्मा बुधवार को अपनी ननिहाल गए थे। वह चिल्ला थाना क्षेत्र के पलरा गांव नाना की तेरहवी में शामिल होकर लौट रहे थे। बताते हैं कि पलरा बस स्टाफ के पास पीछे से आ रहे ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। वाहन चालक मौके से भाग निकला। परिजनों ने उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के मामा चद्रशेखर ने बताया कि अमर की शादी जनवरी 2025 में हुई थी। वह अहमदाबाद में काम करते थे। ये भी पढ़ें: शहर के अवंतीपुर मो...