Thursday, December 18सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

दर्दनाक: बांदा-फतेहपुर मार्ग पर रोडवेज बस और कार की टक्कर, युवक की मौत-तीन घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में तिंदवारी थाना क्षेत्र में हुए सड़क हादसे में एक रोडवेज बस और कार की टक्कर हो गई। कार सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं तीन अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बांदा से घर जा रहे थे कार सवार जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के मिरगाहनी गांव के बैकुंठनाथ द्विवेदी के बेटे नीरज (32) मंगलवार को बांदा आए थे। रात में वह कार से वापस घर लौट रहे थे। ये भी पढ़ें: बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर कार में उनके साथ मिरगाहनी के अमित (25), भोले, मनीराम भी सवार थे। बताया जा रहा है कि कार जब मूगुस के पास पहुंची तो फतेहपुर से आ रही रोडवेज बस से सामने से उनकी कार की टक्कर हो गई। तीन घायल अस्पताल में भर्ती आसपास के लोगों...
बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

बांदा: कांग्रेसियों ने स्व. इंदिरा गांधी को याद कर किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेसियों ने आज पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्वर्गीय श्रीमती इंदिरा गांधी की जयंती पर उन्हें याद किया। स्वर्गीय श्रीमती गांधी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि इंदिरा गांधी बचपन से ही क्रांतिकारियों के सानिध्य में रहीं। 'क्रांतिकारियों के सानिध्य में गुजरा था स्व. इंदिरा गांधी का बचपन' देश की आजादी के लिए उन्होंने जेल यातनाएं भी सहीं। उनमें आयरन लेडी के गुण बचपन से ही थे। उन्होंने कभी झुकना नहीं सीखा। देश की अस्मिता और सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं किया। ये भी पढ़ें: बुलंद हौंसलों से दुनिया को झुकाने वाली आयरन लेडी इंदिरा गांधी का जन्मदिन मना रहा आज पूरा देश पाकिस्तान को उसकी औकात याद दिलाई और 1971 में उसके दो फाड़ कर दुनिया में बांग्लादेश नाम का नया देश ही बना डाला। कहा कि एक बार स्व. इंदिरा ...
बांदा: BJP वरिष्ठ नेता विनोद ताबड़े से मिले प्रवीण सिंह-बिहार जीत की दी बधाई

बांदा: BJP वरिष्ठ नेता विनोद ताबड़े से मिले प्रवीण सिंह-बिहार जीत की दी बधाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: भारतीय जनता पार्टी (BJP) के राष्ट्रीय महामंत्री एवं बिहार के सह-प्रभारी विनोद श्रीधर तावड़े से बांदा के पार्टी नेता प्रवीण सिंह ने मुलाकात की। शिष्टाचार भेंट के दौरान प्रवीण सिंह ने श्री तावड़े को बिहार विधानसभा चुनाव में प्रचंड जीत के लिए बधाई दी। बिहार जीत को बताया ऐतिहासिक   साथ ही पटका पहनाकर उनका सम्मान कर मुंह मीठा कराया। उन्होंने बिहार की जीत को ऐतिहासिक बताया। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में एनडीए की प्रचंड जीत हुई है। इतना ही नहीं खुद भारतीय जनता पार्टी ने भी रिकार्ड जीत दर्ज कराई है। इस जीत का उत्तर प्रदेश के चुनावों पर भी असर पड़ेगा। इसे लेकर यूपी के भाजपा कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: पटना में PM Modi के रोड शो की तैयारियों में जुटे रहे BJP नेता प्रवीण सिंह ये भी पढ़ें: बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह ब...
बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

बांदा में भीषण दुर्घटना, सास-दामाद समेत दो की मौत-दो लोग कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार सास और दामाद की दर्दनाक मौत हो गई। दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को कानपुर रेफर किया गया है। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि बाइक के परखच्चे उड़ गए। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं इस हादसे की चपेट में आए दो अन्य बाइक सवारों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बबेरू क्षेत्र में हुई दर्दनाक दुर्घटना जानकारी के अनुसार, बबेरू कोतवाली क्षेत्र के हरदौली गांव के ओम प्रकाश (35) अपनी ससुराल गिरंवां के बड़ोखर बुजुर्ग गांव जा रहे थे। बाइक पर उनके साथ उनकी सास 72 वर्षीय रूकमिनिया भी बैठी थीं। इसी बीच गिरंवा थाना क्षेत्र के शिवहद गांव के पास तेज रफ्तार बोलेरो ने सामने से उन्हें टक्कर मार दी। दोनों गंभीर रूप से घायल होकर गिर पड़े। दूसरी बाइक भी आकर टकराई कुछ ही देर बाद दोनो...
दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

दुखद: बांदा में छात्र की तालाब में डूबकर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में रहने वाले एक छात्र की तालाब में डूबकर मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि खेलते समय छात्र का रपटे से पैर फिसल गया। इस कारण वह गहरे पानी में चला गया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। खेलते समय रपटे से पैर फिसला.. जानकारी के अनुसार, अरबई के जयपाल गुप्ता अपने परिवार के साथ शहर के कालका चौराहे के पास रहते हैं। बताते हैं कि उनके 12 वर्षीय बेटे हर्ष पास के ही एक प्राइवेट स्कूल में कक्षा 5 में पढ़ते थे। रविवार को छुट्टी होने के कारण वह माता-पिता के साथ गांव गए थे। ये भी पढ़ें: बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले वहां खेत के पास तालाब के रपटे पर खेलते समय हर्ष का पैर फिसल गया। वह तालाब में डूब गए। करीब 3 घंटे बाद परिजनों को तालाब से बालक का शव मिला। मृतक दो भाईयों बड़े ...
बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान  

बांदा में अलग तरह का परंपरागत रैंप वाॅक-प्रतिभागियों का सम्मान  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: महिला हार्पर क्लब ओल्ड द्वारा नई सोच के साथ आधुनिक भारत में परंपरागत परिवेश से सुसज्जित रैंप वॉक का आयोजन किया गया। महिलाओं द्वारा आयोजित इस रैंप वाक का नाम 'दा लैगेसी रैंप वॉक' परंपरा एक परिधान-एक सम्मान रखा गया। इसमें प्रतिभाग करने वाली महिलाओं ने पारंपरिक वेशभूषा में अपने आप को आत्मविश्वास के साथ प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रहीं सरिता द्विवेदी प्रतियोगिता को दो भागों में बांटा गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी रहीं। उन्होंने दीप जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। समाजसेवी श्रीमती शबाना रफीक विशिष्ट अतिथि रहीं। क्लब की उपाध्यक्ष श्रीमती आशा सिंह ने सभी का आभार व्यक्त किया। क्लब की ओर से नूपुर चौहान, सुनीता पटेल, निशा गुप्ता, सुधा सिंह, उमा गर्ग, गीता सेठ, नेहा अग्रवाल, नूतन गुप्ता, ज्योति ओमर, नीता ...
बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

बांदा: बसपा नेता जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का निधन, शोक की लहर

Breaking News, Feature, Latest Posts, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के वरिष्ठ बसपा नेता एवं जिपं सदस्य सीता सिंह के पति जयराम सिंह के चाचा रघुवर सिंह का रविवार को निधन हो गया। वह 83 वर्ष के थे। बीते कुछ दिनों से सांस की बीमारी से परेशान थे। वह तिंदवारी क्षेत्र के बेहद सम्मानित किसानों में एक थे। क्षेत्र में हमेशा उन्होंने लोक कल्याण के कार्यों में सहयोग दिया। लखनऊ में चल रहा था इलाज बताते हैं कि कुछ दिनों से उनका लखनऊ में इलाज चल रहा था। वहां उन्होंने अंतिम सांस ली। उनके पार्थिव शरीर को शाम को बांदा के आवास विकास स्थित ग्राम बछेउरा ले जाया गया। तिंदवारी क्षेत्र में शोक की लहर वहां शोक संवेदना प्रकट करने वालों का तांता लगा रहा। आज सोमवार को पैतृक ग्राम बछेउरा में उनका अंतिम संस्कार किया जा रहा है। उनके निधन पर पूरे तिंदवारी क्षेत्र के लोगों में शोक है। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शु...
UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

UP: स्वामी प्रसाद मौर्य का हिंदू देवी-देवताओं पर विवादित बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के पूर्व मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य ने फिर विवादित बयान दिया है। बुंदेलखंड के बांदा जिले में स्वामी प्रसाद ने एक कार्यक्रम में हिंदू देवी-देवताओं पर टिप्पणी की। कहा कि क्या किसी दूसरे धर्म में 4 या 20 हाथ वाले देवता होते हैं? मौर्य ने इसे पाखंड बताया। कहा कि अन्य धर्मों में ऐसी प्रथाएं नहीं हैं। धीरेंद्र शास्त्री पर भी बोला बड़ा हमला पूर्व मंत्री मौर्य ने बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री पर भी हमला बोला। कहा कि देश को बांटने वाले को सरकार सुरक्षा दे रही है। मौर्य ने कहा कि हिंदू राष्ट्र की मांग कर धीरेंद्र शास्त्री ने देशद्रोह का काम किया है। उसे जेल में होना चाहिए। ये भी पढ़ें: यूपी में कोई सुरक्षित नहीं…अखिलेश यादव ने पूर्व मंत्री गायत्री पर जेल में हमले पर दिया बयान मगर उसे भाजपा का आशीर्वाद मिला हुआ है। मौर्य ने कहा कि भजपा संविधान ही नहीं, लोकतं...
Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे

Good News: यूपी के सरकारी स्कूलों में अब 10 दिन बिना बैग स्कूल जाएंगे बच्चे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के परिषदीय विद्यालयों में कक्षा छह से आठ तक के बच्चों को किताबों के बोझ से राहत मिलेगी। पूरे सत्र में अब बच्चे निर्धारित 10 दिन बिना बैग के स्कूल जा सकेंगे। राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) 2020 के तहत शनिवार से यह व्यवस्था शुरू हो गई है। शनिवार से व्यवस्था की शुरूआत नई व्यवस्था का उद्देश्य बच्चों में किताबों के दबाव को कम कर खेलकूद व शारीरिक गतिविधियों को बढ़ावा देना है। ताकि बच्चों में कौशल विकास हो सके। बताते हैं कि जहां व्यवस्था अभी शुरू नहीं हो सकी है, वहां अगले शनिवार से शुरू होगी। ये भी पढ़ें: यूपी बोर्ड-2026: 10वीं-12वीं की परीक्षाओं की तिथि घोषित..इस तारीखे से होंगी शुरू..पढ़ें पूरी खबर.. महानिदेशक स्कूल शिक्षा मोनिका रानी का कहना है कि राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद द्वारा मार्गदर्शिका विकसित की गई है। इसके तहत विद्यार्...
बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

बांदा: प्लेटफार्म पर छूटे लड्डू गोपाल-अगले दिन थाने में मिले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा रेलवे स्टेशन पर प्लेटफार्म नंबर-1 बड़ा ही रौचक मामला सामने आया। रेलवे स्टेशन पर एनाउंस हुआ कि प्लेटफार्म नंबर-1 पर एक लावारिश टोकरी रखी है। इसे आरपीएफ या जीआरपी तुरंत आकर देखे। आरपीएफ के आरक्षी लाखन सिंह वहां पहुंचे और जांच करते हुए टोकरी को खोला। उसमें प्यारे से भगवान कान्हा यानी लड्डू गोपाल मूर्ति रूप में मिले। वह वाकयदा उपयोगी सुंदर वस्त्र पहने हुए थे। यात्री से छूट गई थी स्टेशन पर टोकरी इसके बाद पूरा सामान सुरक्षित रूप से पोस्ट पर जमा किया गया। अगले ही दिन एक युवक और महिला आरपीएफ पुलिस स्टेशन पहुंचे और अपना सामान स्टेशन पर छूटने की बात कही। दोनों बांदा के रहने वाले थे। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग का अलर्ट, यूपी में आज से भीषण ठंड की शुरुआत  युवक का नाम सुमित शर्मा और महिला का आकृति धुरिया पता चला। आकृति ने रेलवे पुलिस को बताया कि वे लोग 12190 महा...