बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में अलग-अलग जगहों पर दर्दनाक हादसे हुए हैं। इन हादसों में मासूम व युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाइयों को गंभीर हालत हो गए। दोनों घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया है। हादसों से दोनों ही परिवारों में कोहराम मच गया। मासूम के मां-पिता की रो-रोकर बुरी हालत है। एक हादसा बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ है। वहीं दूसरा हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में हुआ है।
एक मृतक युवक कानपुर का, घायल भाई फतेहपुर के..
जानकारी के अनुसार, बुदेलखंड एक्सप्रेसवे हथौरा के पास तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर रेलिंग से जा टकराई। बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो सगे भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, ट्रक की टक्कर से छात्र की मौत-भाई गंभीर
जानकारी के अनुसार, कानपुर के अकबरपुर झबइया गांव के सोनू (30) पुत्...









