Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

दर्दनाक: बांदा में दो बहनें नदी में डूबीं, दोनों की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र में दो बहनें केन नदी में डूब गईं। दोनों बहनों की मौत हो गई। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। दोनों बहनें मवेशियों को लेकर नदी की ओर गईं थीं। बताते हैं कि नदी में दोनों बहनें पैर फिसलने से डूब गईं। आसपास के लोगों ने दोनों बहनों को बाहर निकाला। तबतक उनकी मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैर फिसलने से दोनों नदी में डूबीं जानकारी के अनुसार, पैलानी क्षेत्र के खैरेई गांव के चुन्नू लाल निषाद की बेटी 9 वर्षीय श्वेता आज शुक्रवार को मवेशी चराने गई थी। बच्ची के साथ उनकी चचेरी बहन 8 वर्षीय जानकारी पुत्री मोतीलाल भी थीं। बताते हैं कि मवेशी केन नदी में किनारे पर पानी पीने लगे। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत  वहां दोनों बच्चियां पैर फिसलने से नदी में डूब ...
सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

सीतापुर में डाॅक्टर ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाश रही पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, सीतापुर
अखिलेश द्विवेदी, सीतापुर: यूपी के सीतापुर में डाॅक्टर ने खुद को गोली माकर सुसाइड कर ली। बताते हैं कि डाॅक्टर ने लाइसेंसी रिवाल्वर से खुद को गोली मारी। गोली चलने की आवाज से परिवार को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। सीतापुर पुलिस सुसाइड करने की वजह तलाश रही है। शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। शहर कोतवाली के पास बट्सगंज मोहल्ले में घटना घटना सीतापुर शहर के मोहल्ला बट्सगंज की है। कोतवाली से थोड़ी दूरी पर है। जानकारी के अनुसार, सीतापुर शहर में मोहल्ला बट्सगंज में डाॅक्टर राजेंद्र चौधरी (69) पत्नी के साथ रहते थे। वह खैराबाद में अपना एक क्लीनिक भी चलाते थे। उनके दो बेटे हैं। बताते हैं कि दोनों ही बेटे डाॅक्टर हैं, लेकिन बाहर रहते हैं। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें बताया जा रहा है कि आज शुक्रवार सुबह उन्होंने अपने...
बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान

बांदा आयुक्त बोले-LPG और पेट्रोल की पर्याप्त आपूर्ति, अफवाहों पर न दें ध्यान

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के आयुक्त अजीत कुमार ने कहा है कि मंडल में LPG गैस व ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति है। इसलिए लोग कतई परेशान न हों। आयुक्त ने कहा कि मंडल के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल व घरेलू गैस पर्याप्त मात्रा में आपूर्ति जारी है। कहा, अफवाहों पर ध्यान न दें सरकार सभी जगह पर्याप्त ईंधन मुहैया करा रही है। आयुक्त ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। ये भी पढ़ें: यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें आयुक्त ने कहा कि सरकार प्राथमिकता के आधार पर गैस उपलब्ध करा रही है। आयुक्त ने कहा कि सोशल मीडिया पर पूरी नजर रख रहे हैं। अगर किसी ने गलत सूचना फैलाई तो सख्त कार्रवाई होगी। ये भी पढ़ें: हमीरपुर: बांदा आयुक्त अजीत कुमार के औचक निरीक्षणों से मचा हड़कंप-चेतावनी  https://samarneetinews.com/government-give-information-on-situation-of-petro...
बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

बांदा: सोनिया गांधी की सेहत के लिए कांग्रेसियों ने किया हवन

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पूर्व कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी बीमार हैं। बांदा में कांग्रेसियों ने सोनिया गांधी की सेहत के लिए हवन किया है। साथ ही सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के साथ बड़ी संख्या में कांग्रेसियों ने हवन में हिस्सा लिया। सोनिया गांधी के जल्द स्वस्थ होने की कामना सभी ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी के उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि पंडित बालेंद्र द्विवेदी शास्त्री द्वारा विधिवत मंत्रोच्चारण के साथ हवन-पूजन कराया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत इस मौके पर भगवानदीन गर्ग, शिवबली सिंह, द्वारिकेश यादव मंडेला, सत्यप्रकाश द्विवेदी, कालीचरण निगम, हेमंत वर्मा, कालीचरण साहू, रामकुमार सिंह, इरफान खान, ...
शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

शेयर बाजार खुलते ही धड़ाम-ईरान-युद्ध के बीच निवेशक सतर्क

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: शेयर बाजार (Stock Market) खुलते ही धड़ाम हो गया। शेयर बाजार गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स (Sensex) 390 अंकों की गिरावट के साथ 74884 के लेवल पर धड़ाम होता दिखा। शेयर बाजार में निफ्टी (Nifty) 133 अंकों की गिरावट के साथ 23174 के लेवल पर खुला है। शेयर बाजार में गिरावट के पीछे ईरान-इजराइल-अमेरिका युद्ध का असर है। निवेशकों की रणनीति और ईरान युद्ध बताते चलें कि कल यानी गुरुवार को रामनवमी पर शेयर बाजार बंद रहने के बीच गिफ्ट निफ्टी 23100 तक आ गया था। वहीं ग्लोबल मार्केट में भी गिरावट देखी गई। ऐसे में शुक्रवार को बाजार पहले की तुलना में कुछ संभला हुआ भी दिखाई दिया है। ये भी पढ़ें: शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च वैसे अनिश्चिता बरकरार है। इसमें कोई दो राय नहीं है कि इस समय बाजार पूरी तरह से खबरों पर चल रहा है। जैसे-जैसे पश्चिम एशिया म...
यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

यूपी सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कमी पर दी यह जानकारी..जरूर पढ़ें

Breaking News, Feature, Latest Posts, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में पेट्रोल-डीजल की कमी को लेकर काफी चर्चाएं हैं। गुरुवार को यूपी सरकार ने प्रदेश में पेट्रोल-डीजल की कमी पर स्थिति स्पष्ट की। यूपी सरकार ने कहा है कि पेट्रोल-डीजल या ईंधन की कोई कमी नहीं है। सोशल मीडिया के जरिए कुछ लोग भ्रामक संदेश फैला रहे हैं। अफवाहों पर ध्यान न दें। जरूरत के हिसाब से पेट्रोल-डीजल लें। यूपी में पर्याप्त पेट्रोल-डीजल जानकारी के अनुसार, प्रमुख सचिव खाद्य एवं रसद विभाग रणवीर प्रसाद का कहना है कि उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में पेट्रोल-डीजल के हालात सामान्य हैं। कहीं भी संकट जैसी स्थिति बिल्कुल नहीं है। इसलिए लोग परेशान बिल्कुल न हों। ये भी पढ़ें: बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत उधर, प्रदेश सरकार ने जनता से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। घबराहट में अतिरिक्त पेट्रोल, डीजल की खरीदारी न करें। स...
बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम

बांदा: विक्रम चाइल्ड केयर हास्पिटल में जन जागरुकता कार्यक्रम

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विक्रम चाइल्ड केयर हाॅस्पिटल में प्रदूषण जन जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन हुआ। प्रदूषण विभाग की ओर से आयोजि इस कार्यक्रम में सीएमओ ब्रजेंद्र सिंह मौजूद रहे। इसमें लगभग शहर के सभी प्रतिष्ठित चिकित्सक शामिल हुए। कार्यक्रम प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड विभाग की ओर से कराया गया। प्रदूषण विभाग की ओर से कार्यक्रम इस दौरान जैव चिकित्सा अपशिष्ट प्रबंधन को लेकर जागरुक किया गया। मेडिकल कचरे के निस्तारण को लेकर जानकारी साझा की गई। प्रदूषण न फैले इसके लिए टिप्स दिए गए। ये भी पढ़ें: बांदा रेडक्रॉस चुनाव: संगठन को मिली यह नई टीम..  मेडिकल कचरा का निस्तारण कैसे करें और कहां करें। इस बात की जानकारी भी दी गई। इस मौके पर डाॅ. माधवी कमलवंशी, डाॅ. मो. रफीक, बाल रोग विशेषज्ञ डाॅ. जे विक्रम,  डाॅ. मनोज शिवहरे ने भी अपने विचार रखे। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: यूपी में राम नवमी पर...
बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत

बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा, ट्रकों की टक्कर में 3 की जिंदा जलकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: यूपी के बांदा में बांदा-झांसी हाइवे पर भीषण हादसा हो गया। हादसे में 3 की जिंदा जलकर मौत हो गई। एक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा बांदा-झांसी हाइवे पर मटौंध क्षेत्र में हुआ। हाइवे पर दो ट्रकों की आमने-सामने तेज टक्कर हो गई। इसके बाद दोनों ट्रकों में आग लग गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायल का अस्पताल में चल रहा इलाज घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताते हैं कि घंटों बाद वाहनों की आग को काबू किया जा सका। जानकारी के अनुसार, देर रात जिला मुख्यालय से लगभग 30 किमी दूर बांदा-झांसी-मीरजापुर हाइवे पर मटौंध थाना क्षेत्र में दो ट्रकों की टक्कर हो गई। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसा, शंकरनगर के छात्र की मौत, बहन-भाई कानपुर रेफर ट्रकों की आमने-सामने हुई यह टक्कर इतनी भीषण थी दोनों वाहनों में आग लग गई। चालक उसी में...
बांदा में डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार, तीन के खिलाफ एफआईआर

बांदा में डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार, तीन के खिलाफ एफआईआर

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा एक डाॅक्टर की दुल्हन प्रेमी संग फरार हो गई। शादी को मुश्किल से एक माह हुआ था। दुल्हन के प्रेमी संग फरार होने से हड़कंप मच गया है। बताते हैं कि डाॅक्टर की नई नवेली दुल्हन जाते-जाते घर से जेवर-नकदी भी ले गई। हैरान-परेशान डाॅक्टर ने 3 युवकों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक दुल्हन का पूर्व प्रेमी है। पुलिस मामले की जांच-पड़ताल में जुट गई है। 19 फरवरी को हुई थी शादी जानकारी के अनुसार, कालिंजर के एक पशु चिकित्सक की शादी बीती 19 फरवरी को शादी हुई थी। उनकी शादी पास में नरैनी क्षेत्र में गांव की एक युवती से हुई थी। बताते हैं कि शादी के बाद घर में हंसी-खुशी का माहौल था। 22 मार्च को पत्नी फरार इसी बीच अचानक 22 मार्च की रात चिकित्सक की पत्नी अपनी प्रेमी संग गायब हो गई। काफी तलाश के बाद भी पत्नी का पता नहीं चला। डाॅक्टर का कहना है कि पति जाते समय घर से जेबर और नगदी...
शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

शेयर बाजार में फर्जी ऐप्स पर सेबी का एक्शन, गूगल के साथ बैज लॉन्च

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: शेयर बाजार (Stock Market) में फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स पर सेबी ने एक्शन लिया है। सेबी (SEBI) ने गूगल (Google) के साथ नई वेरिफाइड एप लेबल (बैज) की घोषणा की है। बताते चलें कि शेयर बाजार में खुदरा निवेशकों की भागीदारी बढ़ी है। साथ ही फर्जी ट्रेडिंग ऐप्स (Fake Apps) का जोखिम भी बढ़ा है। ऐसे में निवेशकों की वित्तीय सुरक्षा को लेकर सेबी ने बड़ा कदम उठाया है। नया वेरिफाइड ऐप्स बैज सेबी (SEBI) चेयरमैन तुहिन कांता पांडे ने फर्जी एप्लीकेशंस को गंभीर खतरा बताया। उन्होंने नया वेरिफाइड ऐप्स लेबल शुरू करने की घोषणा की। यह काम गूगल (Google) के साथ होगा। ये भी पढ़ें: मंदी से जूझती केंद्र सरकार का बड़ा ऐलान, 10 बैंकों का विलय कर बनेंगे 4 बड़े बैंक मुंबई में सेबी प्रमुख ने कहा कि भारत में 'यूनिक' निवेशकों की संख्या-14 करोड़ है। यह आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है। शेयर बाजार का कुल बाजा...