रोडवेज बस ने किसान को रौंदा, गुस्साई भीड़ का जाम-आयुक्त भी फंसे
समरनीति न्यूज, बांदा : बहन को छोड़ने निकले एक युवा किसान को रोडवेज बस ने तेज रफ्तार में रौंद दिया। इससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। हादसे के बाद अनियंत्रित होकर बस भी ईंट के चट्टे से टकराकर रुक गई। हालांकि, बस यात्री बाल-बाल बच गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर लेकर कार्रवाई शूरू की।
कार्रवाई के आश्वासन पर माने ग्रामीण
तबतक परिजनों व ग्रामीणों की भीड़ ने आक्रोश में आकर सड़क जाम कर दी। जानकारी के अनुसार देहात कोतवाली क्षेत्र के लामा गांव के रहने वाले रामऔतार (35) प्रजापति बीती शाम अपनी बहन कमलेश को छोड़ने निकले थे।
समाधान दिवस से लौट रहे थे आयुक्त
इसी दौरान बांदा से चिल्ला की ओर जा रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उन्हें रौंद दिया। गुस्साए ग्रामीण जाम लगाते हुए मुआवजे की मांग करने लगे। आयुक्त के जाम में फंसे होने की जानकारी मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच ...


