Saturday, March 14सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

अमरोहा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

अमरोहा में बड़ा हादसा, पति-पत्नी और बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले में आज शाम एक बड़ा हादसा हो गया। आदमपुर थाना क्षेत्र में शाम को हसनपुर-रहरा मार्ग पर भावली मोड़ के पास तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। इससे बाइक सवार पति-पत्नी और उनका बेटा उछलकर दूर गिरे। तीनों गंभीर रूप से घायल हो गए। बाद में तीनों की ही मौत हो गई। एक ही बाइक पर सवार थे मां-बाप और बेटा मृतकों की पहचान आदमपुर के गांव ढेंकला निवासी पूरन सिंह (50), उनकी पत्नी पानकोर (45) और बेटे रवि (22) के रूप में हुई है। पुलिस ने कार चालक को पकड़ लिया है। सीओ दीप कुमार पंत का कहना है कि हादसे में घायल तीनों व्यक्तियों की मौत हो गई है। कार को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में ले लिया गया है। विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: मुख्यमंत्री योगी का बहनों को रक्षा बंधन गिफ्ट, आज सुबह 6 बजे से 3 दिन बसों में फ्री करेंगी यात्रा ये भी पढ़...
यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

यूपी: इन 39 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट…पूरब से लेकर पश्चिम तक होगी घनघोर बरसात

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में भारी बारिश का सिलसिला जारी है। आज यानी शुक्रवार को मौसम विभाग ने तराई और दक्षिणी इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के वाराणसी, बिजनौर, मुरादाबाद और कानपुर व बांदा-बुंदेलखंड समेत 39 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ में भी अच्छी बारिश के संकेत मौसम विभाग की माने तो विंध्य क्षेत्र, तराई और पूर्वांचल के 39 जिलों में घनघोर बारिश होगी। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र (लखनऊ) के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि बंगाल की खाड़ी में वेदर सिस्टम की सक्रियता से फिलहाल रुक-रुक कर बारिश होती रहेगी। लखनऊ में भी शुक्रवार को अच्छी बारिश के संकेत हैं। इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी बिजनौर, कानपुर नगर, कानपुर देहात, उन्नाव, बांदा, हमीरपुर, चित्रकूट, कौशांबी, प्रयागराज, प्रतापगढ़, फतेहपुर, सोनभद्र, चंदौली, मिर्जापुर, मैनपुरी, ...
मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज राजधानी लखनऊ समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इनमें लखनऊ, बांदा-झांसी-बिजनौर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में वापस लौटे मानसून की सक्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी में अलग-अलग जिलों में काफी बारिश हुई है। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश यूपी के प्रतापगढ़ में 85 मिमी हुई। लखनऊ-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार के लिए बुंदेलखंड-आगरा के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, आगरा, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां भारी बारिश का...
Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक महिला एसडीएम को जान से मरने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 15 लाख की रंगदारी मांगी है। मामला बिजनौर जिले का है। महिला एसडीएम रीतू रानी धामपुर में तैनात हैं। एक व्यक्ति ने एसडीएम रीतू के सीयूजी नंबर के व्हाट्सअप पर काॅल करके जान से मारने की धमकी दी। फिर रंगदारी भी मांगी है। बिजनौर के धामपुर में तैनात हैं एसडीएम रीतू रानी धमकी देने वाले ने एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए एसडीएम को धमकी भरे मैसेज भी किए हैं। एसडीएम ने कोतवाली धामपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने धमकी देने व फिरौती मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि धामपुर में एसडीएम रीतू रानी लगभग दो साल से तैनात हैं। पुलिस नंबर के जरिए धमकाने वाले की तलाश में जुटी सीओ धामपुर अभय पांडेय का कहना है कि नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम औ...
मौसम: बिजनौर-सहारनपुर समेत यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम: बिजनौर-सहारनपुर समेत यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो चुका है। आज पश्चिमी यूपी में मानसून अपना जोरदार असर दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड से सटे बिजनौर समेत चार जिलों में भारी बारिश होगी। इनमें तीन अन्य जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर हैं। 10 अन्य जिलों के लिए भी अलर्ट इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ है। वेस्ट यूपी के ही 10 अन्य जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार के बाद मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। ये भी पढ़ें: मौसम अपडेट: यूपी में आज से 2-3 दिन झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट https://samarneetinews.com/stampede-at-mansa-devi-temple-in-ha...
Lucknow: बांदा के पूर्व CMO भ्रष्टाचार में दोषी मिले-बदायूं में हैं तैनात, पढ़ें पूरा मामला

Lucknow: बांदा के पूर्व CMO भ्रष्टाचार में दोषी मिले-बदायूं में हैं तैनात, पढ़ें पूरा मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ/बांदा: बांदा में तैनात रहे तत्कालीन सीएमओ डाॅ. अनिल कुमार श्रीवास्तव वर्तमान में वह बदायूं में तैनात हैं। इस बीच बांदा में हुई आशा चयन प्रकिया के एक मामले में भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच में वह दोषी पाए गए हैं। बांदा में आशा चयन प्रक्रिया में भ्रष्टाचार के आरोप दरअसल, उनके बांदा में सीएमओ रहते आशा चयन प्रक्रिया में उनपर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगे थे। यह मामला तब विधानसभा में भी गूंजा था। शासन ने इसकी जांच चित्रकूटधाम मंडल के मंडलीय अपर निदेशक को दी थी। विधानसभा में गूंजा था भ्रष्टाचार का यह मामला सूत्रों का कहना है कि इस जांच में बांदा सीएमओ डॉ. श्रीवास्तव को दोषी पाया गया। अब उनके खिलाफ सख्त विभागीय कार्रवाई शुरू हो चुकी है। बताते हैं कि बांदा में तैनाती के दौरान उनका कार्यकाल काफी विवादित रहा। कई बार उनपर गंभीर अनिमितताओं के आरोप लगे। सूत्रों की माने तो इन ...
झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

झांसी-मुरादाबाद: दारोगा ने महिला सिपाही से दोस्त के साथ मिलकर किया गैंगरेप-मुकदमा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, झाँसी, बुंदेलखंड, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: झांसी में तैनात एक दरोगा ने रिश्तेदार की शादी में शामिल होने के दौरान दुल्हन की बहन महिला सिपाही से गैंगरेप कर डाला। इतना ही नहीं महिला सिपाही से रेप का वीडियो बनाकर उसे लगातार ब्लैकमेल किया। दोस्त के साथ मिलकर गैंगरेप किया। बाद में मारपीट भी की। महिला सिपाही की तहरीर पर मथुरा की जमुनापार थाना पुलिस ने दरोगा और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा लिखकर जांच शुरू कर दी है। शादी में शामिल होने गया था दरोगा-दुल्हन की बहन है पीड़ित सिपाही जानकारी के अनुसार, मथुरा के जमुनापार थाना क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता पुलिस विभाग सिपाही है। उनका कहना है कि फरवरी 2023 की रात में उनकी बहन की शादी थी। इसमें शामिल होने झांसी के चिरगांव थाने में तैनात दारोगा रविकांत गोस्वामी आया था। ये भी पढ़ें: Kanpur : दरोगा की करतूत, लड़की से बोला- घर आ जाओ-अकेला हूं, खा नहीं जाऊंगा.., चैट वायरल-सस्पे...
Lucknow: सीएम योगी से मिलीं स्वर्ण पदक विजेता बबीता नागर और पहलवान राजेश भाटी

Lucknow: सीएम योगी से मिलीं स्वर्ण पदक विजेता बबीता नागर और पहलवान राजेश भाटी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राजधानी लखनऊ में आज मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से कुश्ती में स्वर्ण पदक विजेता कुमारी बबीता नागर तथा वर्ल्ड पुलिस एंड फायर गेम्स (WPFG) में स्वर्ण पदक विजेता पहलवान राजेश भाटी ने मुलाकात की। इस मौके पर गौतमबुद्ध नगर के दादरी विधान सभा क्षेत्र के विधायक तेजपाल सिंह नागर भी मौजूद रहे। अंतरराष्ट्रीय लोक संस्कृति कलाकार ब्रह्मपाल नागर, ब्रह्मपाल सिंह, राजकुमार नागर, अजय प्रधान, डॉ. नीलम आदि लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..  ये भी पढ़ें: UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार https://samarneetinews.com/alert-for-these-districts-of-up-for-heavyrain-tomorrow-read-weatherupdate/...
यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में झमाझम बारिश दौर जारी है। जुलाई के पहले 15 दिनों में जमकर मानसूनी बारिश हुई है। तराई क्षेत्र से लेकर दक्षिणी यूपी में भारी बारिश से बाढ़ के हालात भी हुए। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यह पश्चिमी यूपी के जिले हैं। बिजनौर-अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ इन जिलों में पश्चिमी यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के इलाके शामिल हैं। वहीं वेस्ट यूपी के ही अमरोहा, रामपुर, बागपत, मेरठ और बरेली तथा आसपास इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। बांदा-चित्रकूट, लखीमपुर खीरी व सीतापुर इसी तरह बुंदेलखंड में बांदा, चित्रकूट आसपास और फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत प्रदेश के कुल 56 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में हल्की-बूंदाबांदी होने के संक...
गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई

गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Mahak Pari News: पैसे और फालोअर के लालच में अब लड़कियां भी मर्यादा तोड़ने में पीछे नहीं हैं। यूपी के संभल जिले में पुलिस ने शहबाजपुर कलां गांव की रहने वाली मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक, हिना और जर्रार आलम को गिरफ्तार किया। दोनों सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अश्लील इशारे-गंदी गालियों से भरे भद्दे कंटेंट वाले वीडियो डाला करती थीं। गालियां और कंटेंट इतने अश्लील होते थे कि उन्हें सुनकर अच्छे-अच्छे शर्मा जाएं। फूहड़-भद्दे कंटेंट से बढ़ाए फाॅलोवर्स दोनों के 4 लाख फाॅलोवर्स हैं और लगभग महीने की 25 हजार रुपए कमाई। दोनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले वे दोनों चांदी का वर्क तैयार करने का काम किया करती थीं। दोनों के पिता परचून की दुकान करते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उनके कारनामों से गांव का नाम खराब हो गया है। दोनों लड़कियों के दो छोटे भाई...