Friday, March 27सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

यूपी में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश महताब ढेर-दरोगा सिपाही घायल

यूपी में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश महताब ढेर-दरोगा सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर में एक बड़े बदमाश को मार गिराया है। परासौली नहर पटरी पर बुढ़ाना व शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश महताब को ढेर कर दिया। बताते हैं कि अपराधी महताब शामली के गांव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में उसका एक साथी मौके से भाग निकला। दरोगा और सिपाही एनकाउंटर में घायल उसकी तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में दरोगा ललित कसाना और एक सिपाही अलीम घायल हो गए हैं। बताते हैं कि मारा गया बदमाश महताब सराफा कारोबारी से लूट की घटना में वांछित था। ये भी पढ़ें: यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत  एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि दो बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। बदमाशों ने रोकने पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक बद...
यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में बघरा बाईपास पर आज बुधवार सुबह करीब साढ़े 6 बजे भीषण हादसा हो गया। एक कार खड़े ट्रक में पीछे से जा घुसी। कार में सवार एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। ये लोग अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। पुलिस ने लोगों की मदद से कार में फंसे हुए शवों को बाहर निकाला। शवों की हालत देखकर हर कोई सहम सा गया। मुजफ्फरनगर के पानीपत-खटीमा हाइवे के बघरा बाईपास पर आज सुबह यह हादसा हुआ। हादसे में मरने वाले सभी लोग एक ही परिवार के हैं। सभी हरियाणा के करनाल जिले के फरीदपुर के रहने वाले हैं, जो अस्थि विसर्जन को हरिद्वार जा रहे थे। परिवार के 6 लोगों की मौत से परिजन रोते-बिलखते वहां पहुंचे। ये भी पढ़ें: Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी  https://samarneetinews.com/rohini-who-accused-bij...
यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में आज दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में गांव भदोली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को गांव के ही रॉबिन गुर्जर ने अंजाम दिया। युवा मोर्चा के महामंत्री थे प्रमोद जानकारी के अनुसार, बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना आज किसी काम से खेत पर गए थे। इसी बीच उनपर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात अभिजीत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक  https://samarneetinews.com/meerut-te...
अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा की प्रतिष्ठित मैंथाआयल की निर्यातक फर्म नोरेक्स फ्लेवर्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा अवार्ड मिला है। खुद में अलग पहचान रखने वाली नोरेक्स को विश्व की अग्रणी संस्था IFEAT (International Federation of Essential Oils and Aroma Trades) द्वारा 2025 के लिए सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। कंपनी निदेशक वैभव अग्रवाल को स्वीडन में मिला अवार्ड यह अवार्ड कंपनी के निदेशक वैभव अग्रवाल को स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में दिया गया। IFEAT के अध्यक्ष डॉ. जीमन कोरह और कार्यकारी समिति सदस्य एडवर्ड मैटोसो ने निदेशक श्री अग्रवाल को यह अवार्ड संयुक्त रूप से दिया। समारोह में दुनियाभर से 1500 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन सबके बीच नोरेक्स फ्लेवर्स कंपनी सितारा बनकर चमकी। हजारों किसानों ...
आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: 23 महीने बाद जमानत पर सीतापुर जेल से छूटकर रामपुर पहुंचे सपा नेता आजम खान ने आज बुधवार को मीडिया से बातचीत की। आजम से एक पत्रकार ने सवाल पूछा कि क्या आप बसपा के संपर्क में हैं, बसपा में जाने की अफवाहें उड़ रही हैं। आजम ने कहा कि मैं बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं। अखिलेश यादव पर भी कही यह बात.. उन्होंने कहा कि जहां तक मुकदमों का सवाल है अगर आरोपों में दम होता तो आज जेल से बाहर न होते। एक पत्रकार ने कहा कि अखिलेश यादव ने कहा है कि 2027 में सरकार आने पर सभी मुकदमें वापस लिए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इसकी जरूरत नहीं है, उन्हें सुप्रीम कोर्ट से न्याय मिल जाएगा। कहा, अखिलेश यादव भी मेरे करीब एक दूसरे पत्रकार ने सवाल पूछा कि आप सपा में रहेंगे यह तय है? क्योंकि चर्चाएं हैं कि आप सपा से नाराज हैं और बसपा के संपर्क में हैं। आजम ने कहा कि सपा में न रहने का सवाल कहां है? वे...
UP: मुरादाबाद में 5 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार-एंटी करप्‍शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

UP: मुरादाबाद में 5 हजार रिश्वत लेते बाबू रंगे हाथ गिरफ्तार-एंटी करप्‍शन टीम की कार्रवाई से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुरादाबाद में बेसिक शिक्षा विभाग का एक बाबू रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत पर जाल बिछाकर आज यह कार्रवाई की। बताते हैं कि लेखाधिकारी कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो ने बाबू देवीदीन को शिक्षक से 5000 रुपए रिश्वत लेते धर-दोबाचा। शिक्षक ने की थी एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत कार्रवाई से महकमे में खलबली मच गई। जानकारी के अनुसार, भायपुर के शिक्षक स्वराज सिंह ने बाबू कि रिश्वत मांगने की शिकायत की थी। क्लर्क ने चयन वेतनमान लगाने के नाम पर शिक्षक से रिश्वत मांगी। एंटी करप्शन टी ने आज बाबू को रिश्वत लेते पकड़ा। उसके खिलाफ थाने ले जाकर मुकदमा लिखने की कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई से पूरे शिक्षा विभाग में हड़कंप मच गया है। ये भी पढ़ें: कानपुर में हत्या-बांदा में फेंकी लाश, इंस्टाग्राम…अफेयर और मर्डर की चौंकाने वाली खबर  https://samarneetin...
UP: गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात बलराम ठाकुर ढेर-दुजाना गैंग का था सदस्य

UP: गाजियाबाद में बड़ा एनकाउंटर, कुख्यात बलराम ठाकुर ढेर-दुजाना गैंग का था सदस्य

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज शनिवार देर रात बड़ा एनकाउंटर हुआ है। गाजियाबाद पुलिस ने कुख्यात ईनामी बदमाश बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में ढेर कर दिया है। इस बदमाश पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। वह पश्चिमी यूपी के कुख्यात अपराधी अनिल दुजाना गैंग से जुड़ा था। दो दिन पहले ही मांगी थी रंगदारी गाजियाबाद क्राइम ब्रांच की स्वाॅट टीम ने शनिवार रात वेव सिटी थाना क्षेत्र में बदमाश बलराम ठाकुर को एनकाउंटर में मार गिराया। बताते हैं कि बलराम ठाकुर ने दो दिन पहले ही गाजियाबाद में मदन स्वीट्स और एक लोहा कारोबारी से रंगदारी मांगी थी। तभी से पुलिस उसकी तलाश में जुटी थी। आज उसके बारे में जानकारी मिली। एडीसीपी क्राइम पीयूष सिंह ने कहा कि विधिक कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: Encounter: दिशा पाटनी के घर फायरिंग करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में ढेर https://samarneetinews.com/two-criminals-who-o...
यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच

यूपी: भ्रष्टाचार में SDM सस्पेंड-अब आयुक्त करेंगे पूरे मामले की जांच

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: योगी सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टालरेंस नीति के तहत एक और बड़ी कार्रवाई की है। मुजफ्फरनगर की जानसठ तहसील के SDM जयेंद्र सिंह को सस्पेंड कर दिया है। SDM जानसठ पर सरकारी जमीन को घूस लेकर सोसाइटी के नाम करने का आरोप है। भाजपा के पूर्व विधायक ने की थी शिकायत इस मामले की शिकायत भाजपा के पूर्व विधायक विक्रम सैनी ने की थी। इसके बाद डीएम ने मामले की जांच कराई। इसके लिए तीन सदस्यीय कमेटी गठित की। प्रथम दृष्टया गड़बड़ी की पुष्टि हुई। इसकी रिपोर्ट शासन को भेजी गई। शासन ने एसडीएम को निलंबित कर दिया है। निलंबित एसडीएम को राजस्व परिषद कार्यालय से संबंद्ध कर दिया गया है। बरेली मंडल के आयुक्त पूरे मामले का जांच अधिकारी बनाया गया है। ये भी पढ़ें: UP: समाज कल्याण अधिकारी ने फांसी लगाई, वजह तलाशने में जुटी पुलिस  ये भी पढ़ें: बड़ी खबर: लखनऊ में रोडवेज बस पलटी, 5 लोगों ...
बिजनौर: जेल गए सपा विधायक मनोज पारस, जमानत याचिका खारिज

बिजनौर: जेल गए सपा विधायक मनोज पारस, जमानत याचिका खारिज

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर की नगीना विधानसभा सीट से सपा विधायक मनोज पारस को कोर्ट ने आज जेल भेज दिया। वह जानलेवा हमले के मामले में आज मंगलवार को एमपी/एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए थे। कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका को खारिज कर दिया। दरअसल, सपा विधायक मनोज पारस के खिलाफ 2020 में बिजनौर कोतवाली में जानलेवा हमला करने का मुकदमा दर्ज हुआ था। यह है पूरा मामला बताते हैं कि इस मामले में सपा विधायक पारस के खिलाफ गैरजमानती वारंट जारी हुआ था। आज सपा विधायक एमपी/एमएलए कोर्ट में हाजिर हुए। विशेष न्यायाधीश शांतनु त्यागी ने आरोपी सपा विधायक की जमानत याचिका को खारिज कर उन्हें जेल भेज दिया। सपा विधायक को जेल भेजे जाने की खबर चर्चा का विषय बनी रही। ये भी पढ़ें: अब्बास अंसारी की विधायकी खत्म: सीट रिक्त घोषित-छुट्टी के दिन खुला सचिवालय  ये भी पढ़ें: लखनऊ में PWD के रिटायर अधिशासी अभियंता की गोली मारकर हत...
बागपत: नशे में पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में मचाया उत्पात-चार सस्पेंड  

बागपत: नशे में पुलिस कर्मियों ने पुलिस लाइन में मचाया उत्पात-चार सस्पेंड  

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बागपत जिले में पुलिस लाइन में शराब के नशे में 4 पुलिसकर्मियों ने बैरक में उत्पात मचाया। साथियों ने समझाया तो उनसे अभद्रता करने लगे। जानकारी होने पर आरआई राधेश्याम वहां निरीक्षण करने पहुंचे। SP ने की सख्त कार्रवाई चारों सिपाही उन्हें नशे में धुत्त मिले। आरआई ने चारों पुलिसकर्मियों का मेडिकल कराया। मामले सूचना एसपी सूरज कुमार राय को दी गई। एसपी श्री राय ने चारों को निलंबित कर दिया। इनमें हेड कांस्टेबल सुभाष चंद, धर्मेंद्र, कपिल शर्मा और गौरव कुमार शामिल बताए जा रहे हैं।  ये भी पढ़ें: महोबा में हैवान पिता ने दिनदहाड़े बेटे का किया कत्ल, जिला अस्पताल में वारदात से भगदड़  https://samarneetinews.com/in-agra-female-inspector-was-present-in-room-with-lover-family-members-beat-them/  ...