Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर

बिजनौर में हैवान पिता: होली के दिन बेटे की ले ली जान-गिरफ्तार

बिजनौर में हैवान पिता: होली के दिन बेटे की ले ली जान-गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में आज होली के दिन एक पिता हैवान बन गया। घटना बिजनौर की है। शराब पीने से बेटे ने मना किया तो पिता ने बेटे की चाकू से हमलाकर निर्मम हत्या कर दी। त्यौहार के दिन जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। महिलाओं का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं चाकू मारने वाला दरिंदा बाप बेटे को घायल छोड़कर भाग निकला। परिवार के बाकी लोग उसे अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने युवक को मृत घोषित कर दिया। बेटे ने शराब न पीने के लिए था समझाया जानकारी के अनुसार, नूरपुर थाना क्षेत्र के गांव धौलागढ़ में विनोद बाल्मीकि का परिवार रहता है। बताते हैं कि विनोद शराबी किस्म का है। आज उसके बेटे राहुल ने ये भी पढ़ें: यूपी में दरिंदे भाई ने खेली खून की होली, सगी बहन को घर में घुसकर मार डाला, यह वजह.. उसे समझाया कि शराब पीकर घर से बाहर न जाए। बाहर लोग होली खेलेंगे। ऐसे में झगड़ा हो सकता है। इसी...
यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..

यूपी में 3 PCS अधिकारियों के तबादले, इन जिलों के ADM-SDM बदले..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को 3 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। इसी तरह कुंवर बहादुर सिंह को बिजनौर के उपजिलाधिकारी पद से हटाकर सचिव, विकास प्राधिकरण मुजफ्फरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। बाराबंकी के SDM बने कार्तिकेय सिंह वहीं लखीमपुर खीरी के उप जिलाधिकारी कार्तिकेय सिंह को उपजिलाधिकारी बाराबंकी बनाया दिया गया है। आदित्य प्रजापति को मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण के सचिव से हटा दिया गया है। अब उन्हें अपर जिलाधिकारी (वित्त-राजस्व) प्रतापगढ़ बनाया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। ये भी पढ़ें: बांदा ADM के खिलाफ महिला नेत्री का धरना, यह है पूरा मामला..   https://samarneetinews.com/protest-against-banda-adm-serious-allegations-by-jdu-leader/  ...
बिजनौर में सिंचाई विभाग का लेखाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

बिजनौर में सिंचाई विभाग का लेखाधिकारी रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: एंटी करप्शन टीम ने बिजनौर जिले के धामपुर में सिंचाई विभाग के लेखाधिकारी उज्ज्वल कंसल को रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा है। कार्रवाई बरेली एंटी करप्शन टीम रिश्वतखोर लेखाधिकारी कंसल को साथ ले गई है। बताते हैं कि पूरा मामला अफजलगढ़ सिंचाई खंड धामपुर का है। वहां तैनात लेखाधिकारी उज्ज्वल कंसल पेमेंट बिलों की संस्तुति के बदले ठेकेदार से 20 हजार रुपए रिश्वत मांग रहा था। पीड़ित ने इसकी शिकायत एंटी करप्शन टीम से की। इसके बाद रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया। बिल पास करने को ठेकेदार से मांग रहा था 20 हजार जानकारी के अनुसार, टीम के ट्रैप प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र सिंह का कहना है कि अलीगढ़ के थाना इगलास के गांव तेहरा मंजू इगलास के रहने वाले अर्जुन चौधरी ने शिकायत की थी। पीड़ित ने कहा था कि अफजलगढ़ सिंचाई खंड में ठेकेदारी करता है। ये भी पढ़ें: यूपी में एक PCS अफसर बर्खास्त-दो सस्पें...
यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

यूपी में दो दिन बारिश-ओले के आसार, सीतापुर-बिजनौर-अमरोहा समेत कई जिलों में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के कई जिलों में अगले दो दिन बारिश, ओले और कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग का कहना है कि 20 और 21 फरवरी को बदलाव के आसार हैं। मौसम विभाग के अनुसार सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, बहराइच, श्रावस्ती समेत 33 जिलों और आसपास मौसम बदलेगा। 20 और 21 फरवरी को बदलेगा मौसम मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार को प्रदेश के कुछ इलाकों में हल्का कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी यूपी में हल्की बारिश की संभावना है। वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि आगामी 20 और 21 फरवरी को प्रदेश के कई जिलों में हल्की बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश और ओले का अलर्ट 20 व 21 फरवरी को रामपुर, अमरोहा, मुरादाबाद, बिजनौर, सीतापुर, लखीमपुर खीरी, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच...
बिजनौर: कार में घुसी नील गाय.., अधीक्षण अभियंता और उनके ड्राइवर की मौत

बिजनौर: कार में घुसी नील गाय.., अधीक्षण अभियंता और उनके ड्राइवर की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर में आज देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक नील गाय कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि नील गाय कार का शीशा तोड़कर भीतर घुस गई। इससे कार में सवार मेरठ में तैनात विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता और उनके ड्राइवर की मौत हो गई। बताते हैं कि अधीक्षण अभियंता विभागीय निरीक्षण के लिए नूरपुर गए थे। लौटते समय हादसे का शिकार हो गए। शनिवार शाम हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, शनिवार को मेरठ के विद्युत विभाग के अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार विभागीय निरीक्षण के लिए नूरपुर गए थे। वहां से मेरठ लौट रहे थे। इसी बीच उनकी गाड़ी चांदपुर के बिराल गांव के पास पहुंची ही थी कि तभी एक नील गाय कार से टकराते हुए शीशा तोड़कर भीतक तक घुस गई। नुरपुर से लौट रहे थे मेरठ हादसे में अधीक्षण अभियंता संजीव कुमार और उनकी सरकारी गाड़ी का चालक शादाब निवासी दिल्ली गेट, मेरठ गंभीर रूप से घायल हो गए। दो...
यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

यूपी में 31 IAS के तबादले, लखनऊ-कानपुर-बिजनौर समेत 14 जिलों में नए DM, पढ़े पूरी लिस्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी की योगी आदित्यनाथ सरकार ने बीती देर रात प्रदेश में आईएएस अधिकारियों के बड़ी संख्या में तबादले किए हैं। राज्य सरकार ने देर रात 3 मंडलायुक्त और लखनऊ-कानपुर-बांदा और बिजनौर-बाराबंकी समेत 14 जिलों के जिलाधिकारियों को बदल दिया है। कुल 31 आईएएस का तबादला किया गया है। मेरठ, आगरा और अलीगढ़ में नए मंडलायुक्त भेजे गए हैं। विशाखजी लखनऊ के DM बनाए गए तबादला सूची के अनुसार, मेरठ की मंडलायुक्त रहीं सेल्वा कुमारी जे. को अब सचिव नियोजन व डीजी अर्थ एवं संख्या बनाया गया है। आगरा की मंडलायुक्त रितु महेश्वरी को चिकित्सा, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण में सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। सहारनपुर के मंडलायुक्त ऋषिकेश भास्कर यशोद को मेरठ मंडल का आयुक्त बनाया गया है। जितेंद्र प्रताप सिंह कानपुर के नए DM विशाख जी को लखनऊ का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। अबतक वह अलीगढ़ के डीएम थे। अलीगढ़...
यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

यूपी में बड़ा हादसा, दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ : यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ा ही भीषण हादसा हो गया। कार की टक्कर से आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में दूल्हा-दुल्हन भी शामिल हैं। पुलिस ने पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभालते हुए दो लोगों को घायल हालत में अस्पताल भिजवाया। वहीं 7 लोगों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है। कोहरे में कार ने आटो में मारी टक्कर जानकारी के अनुसार बिजनौर के धामपुर थाना क्षेत्र में हरिद्वार-काशीपुर नेशनल हाइवे पर स्थित फायर स्टेशन के पास शुक्रवार देर रात करीब 2 बजे दर्दनाक हादसा हुआ है। घने कोहरे में एक कार मने आटो को टक्कर मार दी। इससे आटो सवार 7 लोगों की मौत हो गई। https://www.youtube.com/watch?v=NFCCxK5pgtM बताते हैं कि सभी मृतक धामपुर थाना क्षेत्र के तीबड़ी के रहने वाले हैं। मृतकों में 4 पुरुष, 2 महिलाएं और...
बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत

बिजनौर में दर्दनाक हादसा, मां और 3 साल की मासूम की ट्रेन से कटकर मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ : उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक मां और उसकी 3 साल की मासूम बेटी की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। बताते हैं कि महिला बच्ची के साथ दवाई लेकर घर लौट रही थी। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। परिजनों में घटना से कोहराम मच गया है। मौअजमपुर रेलवे स्टेशन के पास घटना जानकारी के अनुसार गांव रायपुर के रहने वाले हारुन की पत्नी गुलफ्शां (38) अपनी 3 वर्षीय बेटी शहरीन के साथ मौअजमपुर अड्डे पर दवाई लेने गई थीं। वहां से मां-बेटी लौटकर घर जा रही थीं। इसी दौरान मौअजमपुर रेलवे स्टेशन के https://samarneetinews.com/in-amroha-property-dealer-shot-dead-in-broad-daylight/   प्लेटफार्म पर माल गाड़ी खड़ी थी। बताते हैं कि महिला मालगाड़ी पार कर दूसरे ट्रैक पर पहुंची तभी वहां से गुजर रही एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आ गईं। मां-बेटी की मौके पर ही मौत...
Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Bijnor : छात्रा से छेड़छाड़-मदरसा सील, पीड़िता ने वायरल किया था वीडियो

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बिजनौर : बिजनौर से बड़ी खबर है। मौलाना द्वारा छात्रा से छेड़छाड़ मामले में प्रशासन ने मदरसा सील कर दिया है। बिजनौर एसडीएम के नेतृत्व में टीम मदरसा पहुंची। विभिन्न विभाग के अफसरों ने जांच की। बताते हैं कि वहां आलिम कोर्स के प्रपत्र नहीं मिले। इसके बाद मदरसा को सील कर दिया गया है। जांच में पता चला कि आसपास जिलों की लगभग 250 छात्राएं वहां रह रही थीं। मदरसे में बना छात्रावास भी हुआ सील ये छात्राएं मदरसे में बने छात्रावास में रहती थीं। अल्पसंख्यक कल्याण विभाग ने मदरसे में आलिम कोर्स से संचालित कक्षाओं के साथ ही छात्रावास को भी सील किया है। बताते हैं कि मदरसे में मुजफ्फरनगर की एक छात्रा भी पढ़ रही थी। उसने अपना एक वीडियो प्रसारित किया था। ये भी पढ़ें : मदरसे में मौलाना ने किशोरी से दुष्कर्म कर बनाया अश्लील वीडियो, अब तोड़ेगा जेल की रोटियां.. इसमें छात्रा ने मदरसा संचाल...
यूपी में 10 IPS के तबादले, जालौन-बिजनौर समेत कई SP बदले

यूपी में 10 IPS के तबादले, जालौन-बिजनौर समेत कई SP बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, उरई, कानपुर, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ : उत्तर प्रदेश सरकार ने 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। जालौन, बिजनौर, इटावा और एटा समेत कई जिलों के एसपी बदले गए हैं। डा. दुर्गेश बने जालौन के नए एसपी आईपीएस अभिषेक को बिजनौर का एसपी बनाया गया है। श्याम नारायण सिंह एटा के नए पुलिस अधीक्षक बन गए हैं। आईपीएस नीरज कुमार जादौन को हरदोई और रामसेवक गौतम को शामली का एसपी नियुक्त किया गया है। कई अन्य अधिकारियों के भी तबादले हुए हैं।   ये भी पढ़ें : भाजपा विधायक के बयान से यूपी में सियासी भूचाल, कहा-केंद्र ले यूपी में बड़ा फैसला तभी 2027 में सरकार ये भी पढ़ें : UP : महिला SDM को धमकी, दबंग की तलाश में पुलिस, अखिलेश यादव ने कही यह बात..      ...