Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

बिजनौर

बिजनौर में बड़ी घटना, तीन भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम

बिजनौर में बड़ी घटना, तीन भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे तीन भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। बताते हैं कि मोटर कुएं के ऊपर रखी थी, जबकि पंप नीचे लगा था। पंप का पट्टा उतरने से एक-एक कर तीनों भाई कुएं में उतरे। मगर जहरीली गैस से तीनों बेहोश होकर वहां गिर गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सरकथल गांव की घटना जानकारी के अनुसार, सरकथल गांव के छत्रपाल सिंह (25) अपने चचेरे भाई हिमांशु और सगे भाई कशिश उर्फ छोटू के साथ ट्यूबवेल पर गए थे। वहां छत्रपाल मोटर का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे थे। बताते हैं कि लगभग 20 फीट गहरे कुएं में बेहोश होकर गिर गए। ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां  तुरंत ही उन्हें बचाने के लिए बाकी दोनों भाई भी एक-एक कर नीचे उतरे। वे भी गिरकर बेहोश...
मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

मौसम अलर्ट: लखनऊ-बांदा-झांसी-बिजनौर समेत यूपी के 29 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज राजधानी लखनऊ समेत 29 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। इनमें लखनऊ, बांदा-झांसी-बिजनौर शामिल हैं। उत्तर प्रदेश में वापस लौटे मानसून की सक्रियता काफी तेजी से बढ़ी है। बीते 24 घंटों में पूर्वी यूपी में अलग-अलग जिलों में काफी बारिश हुई है। सोमवार को सबसे ज्यादा बारिश यूपी के प्रतापगढ़ में 85 मिमी हुई। लखनऊ-बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी में भारी बारिश की चेतावनी आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि मंगलवार के लिए बुंदेलखंड-आगरा के 6 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। साथ ही पश्चिमी यूपी के 29 अन्य जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी हुआ है। यहां है भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट बांदा, झांसी, जालौन, हमीरपुर, आगरा, महोबा, ललितपुर और आसपास के क्षेत्रों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट है। यहां भारी बारिश का...
Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

Bijnor: एसडीएम को जान से मारने की धमकी-15 लाख की रंगदारी मांगी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक महिला एसडीएम को जान से मरने की धमकी मिली है। धमकी देने वाले ने 15 लाख की रंगदारी मांगी है। मामला बिजनौर जिले का है। महिला एसडीएम रीतू रानी धामपुर में तैनात हैं। एक व्यक्ति ने एसडीएम रीतू के सीयूजी नंबर के व्हाट्सअप पर काॅल करके जान से मारने की धमकी दी। फिर रंगदारी भी मांगी है। बिजनौर के धामपुर में तैनात हैं एसडीएम रीतू रानी धमकी देने वाले ने एनआईए अधिकारी तंजील अहमद हत्याकांड का जिक्र करते हुए एसडीएम को धमकी भरे मैसेज भी किए हैं। एसडीएम ने कोतवाली धामपुर में तहरीर दी है। पुलिस ने धमकी देने व फिरौती मांगने की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर बदमाश की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि धामपुर में एसडीएम रीतू रानी लगभग दो साल से तैनात हैं। पुलिस नंबर के जरिए धमकाने वाले की तलाश में जुटी सीओ धामपुर अभय पांडेय का कहना है कि नंबर के आधार पर सर्विलांस टीम औ...
मौसम: बिजनौर-सहारनपुर समेत यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

मौसम: बिजनौर-सहारनपुर समेत यूपी के इन 14 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मानसून दोबारा सक्रिय हो चुका है। आज पश्चिमी यूपी में मानसून अपना जोरदार असर दिखाएगा। मौसम विभाग की ओर से सोमवार के लिए अलर्ट जारी हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार उत्तराखंड से सटे बिजनौर समेत चार जिलों में भारी बारिश होगी। इनमें तीन अन्य जिले सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर हैं। 10 अन्य जिलों के लिए भी अलर्ट इन जिलों के लिए भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट हुआ है। वेस्ट यूपी के ही 10 अन्य जिलों में भी बारिश का येलो अलर्ट हुआ है। आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र लखनऊ के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार के बाद मंगलवार को प्रदेश के पूर्वी और तराई क्षेत्रों में अच्छी बारिश के संकेत हैं। ये भी पढ़ें: मौसम अपडेट: यूपी में आज से 2-3 दिन झमाझम बारिश, इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट https://samarneetinews.com/stampede-at-mansa-devi-temple-in-ha...
यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में झमाझम बारिश दौर जारी है। जुलाई के पहले 15 दिनों में जमकर मानसूनी बारिश हुई है। तराई क्षेत्र से लेकर दक्षिणी यूपी में भारी बारिश से बाढ़ के हालात भी हुए। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यह पश्चिमी यूपी के जिले हैं। बिजनौर-अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ इन जिलों में पश्चिमी यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के इलाके शामिल हैं। वहीं वेस्ट यूपी के ही अमरोहा, रामपुर, बागपत, मेरठ और बरेली तथा आसपास इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। बांदा-चित्रकूट, लखीमपुर खीरी व सीतापुर इसी तरह बुंदेलखंड में बांदा, चित्रकूट आसपास और फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत प्रदेश के कुल 56 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में हल्की-बूंदाबांदी होने के संक...
Bijnor: दो भाइयों की बुग्गी के नीचे दबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Bijnor: दो भाइयों की बुग्गी के नीचे दबने से मौत, परिवार में मचा कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर जिले के चांदपुर के गांव हिरनाखेड़ी में भैंसा बिदककर दौड़ पड़ा। इससे बुग्गी पलट गई। उसपर सवार दो मासूम भाइयों की दबकर मौत हो गई। बताते हैं कि बुग्गी पर बैठे अनिरुद्ध उर्फ कुश सिरोही (13) और उसके ममेरे भाई प्रेरित उर्फ लव (6) की मौत हो गई। दोनों थे माता-पिता की इकलौती संतान दोनों ही बच्चे माता-पिता की इकलौती संतान थे। बताते हैं कि अफजलगढ के गांव मुरलीवाला निवासी रूपक उर्फ दीपक सिरोही का बेटा अनिरुद्ध उर्फ कुश चांदपुर में अपने नाना के घर पर रहकर पढ़ाई कर रहे थे। घटना से परिवार पर जैसे दुखों का पहाड़़ टूट पड़ा। सभी बेहद दुखी हैं। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। ये भी पढ़ें: बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि  ये भी पढ़ें: अमरोहा: तेंदुए ने 6 ग्रामीणों पर किया हमला, भीड़ ने घेरकर तेंदुआ ...
बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी ने बिजनौर के नगीना के गांव हुर्रनंगला पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के घर पहुंचे। वहां संगठन महामंत्री को उनकी माता भगवती देवी के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने संगठन महामंत्री के परिजनों से लगभग 15 मिनट तक बातचीत की। संगठन महामंत्री की स्वर्गीय माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। लगभग 20 मिनट वहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें कि शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी का निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बैराज गंगा घाट पर हुआ था। अंतिम संस्कार में दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे थे। ...
बिजनौर: नगीना शहर में घुसी नील गाय, एक को पटका-दर्जनों कारें-बाइकें तोड़ी, मौत

बिजनौर: नगीना शहर में घुसी नील गाय, एक को पटका-दर्जनों कारें-बाइकें तोड़ी, मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले के नगीना कस्बे में आज बुधवार सुबह अजीब घटना हुई। नगीना कस्बे में एक नील गाय आबादी क्षेत्र में घुस गई। शहर के मोहल्ला अबेडकर नगर में घुसी इस नील गाय ने आधा दर्जन से ज्यादा कारें और बाइकें तोड़ डालीं। शोरशराबा और तोड़फोड़ की आवाजें सुनकर लोग चौंक गए। एक व्यक्ति को उठाकर पटका, कई कारें-बाइकें तोड़ी उसका आक्रमक रूप देखकर किसी की हिम्मत उसे रोकने की नहीं हुई। अंबेडकर नगर में रहने वाले लोगों ने बताया कि एक नील गाय सुबह लगभग 5 बजे हमारी गली में आई और कारों-बाइकों को ठोकरे मारती हुई तोड़ने लगी। तोड़फोड़ की आवाज सुनकर बाहर झांका तो देखा वह पूरी तरह अनियंत्रित थी। वरिष्ठ शिक्षक ब्रजमोहन सिंह, नीटू आदि लोगों की कारें भी नील गाय ने क्षतिग्रस्त कर दी। लोहे के गेट और दीवार से सिर पटका, लहूलुहान होकर मौत इसके बाद पास वाली गली में जाकर वह...
बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी

बिजनौर: पिता के सामने ही दरिंदे ने सरेराह भावना को मारी गोली, 10 दिन बाद थी शादी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्यार के नाम पर एक दरिंदे ने हैवानियत का खूनी खेल खेला। पिता और बहन के सामने युवती कीसरेराह गोली मारकर निर्मम हत्या कर दी। युवती अपनी छोटी बहन और पिता के साथ शादी की खरीददारी करने जा रही थी। हत्यारा इसके बाद खुद ही भागकर थाने पहुंच गया। वहां चिल्लाकर बताने लगा कि युवती को मार डाला। पुलिस ने हत्यारोपी और उसके पिता को गिरफ्तार कर लिया है। मृतका के पिता ने चार लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। 10 दिन बाद थी भावना शर्मा की शादी जानकारी के अनुसार, बिजनौर के नगीना क्षेत्र के करौंदा चौधर गांव में वेद प्रकाश शर्मा की बेटी 25 भावना उर्फ निशु नूरपुर के एक कालेज में बीएड की छात्रा थीं। वह पढ़ाई में होनहार थीं। रविवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे अपने पिता और छोटी बहन आकांक्षा के साथ बाइक से अपनी शादी की खरीददारी करने जा रही थीं। गांव बढ़ापुर के पास जैसे ही तीनों लोग पहुंचे। ...
मौसम अपडेट : यूपी में आज तेज हवाएं-बारिश, इन 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट..

मौसम अपडेट : यूपी में आज तेज हवाएं-बारिश, इन 45 जिलों में वज्रपात का अलर्ट..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज शुक्रवार को मौसम विभाग ने यूपी में बारिश, तेज हवाओं और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। पूरब और पश्चिम के लगभग 45 जिलों में मौसम तेजी से बदलेगा। इससे लोगों को गर्मी से काफी हद तक राहत भी मिलेगी। मौसम विज्ञान केंद्र के वरिष्ठ वैज्ञानिक अतुल सिंह का कहना है कि ईरान से चले पश्चिमी विक्षोभ से मौसम बदलेगा। बुंदेलखंड-कानपुर-अमरोहा समेत इन 45 जिलों के लिए अलर्ट रुक-रुक कर 20 अप्रैल तक बूंदाबांदी की संभावना है। 18 से 20 अप्रैल के बीच तापमान में गिरावट रहेगी। मौसम विभाग ने कानपुर, बांदा, अमरोहा, मुरादाबाद, चित्रकूट, फतेहपुर, बिजनौर, कौशांबी, हमीरपुर, सोनभद्र, मिर्जापुर, प्रयागराज, चंदौली, जालौन, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, मेरठ, आजमगढ़, मऊ, बागपत, बलिया, शामली, देवरिया, गोरखपुर, ललितपुर, झांसी, श्रावस्ती, महोबा, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर,...