Thursday, March 26सही समय पर सच्ची खबर...

मुरादाबाद

मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल

मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की चाकू से गोदकर की हत्या-मां घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के मुरादाबाद में भाई ने जुड़वा बहन की हत्या कर दी है। मुरादाबाद के पाॅश इलाके बुद्धि विहार में भाई ने चाकुओं से गोदकर जुड़वा बहन की हत्या कर डाली है। घटना में मां घायल हो गई। बहन की हत्या करने के बाद हत्यारोपी भाई फरार है। पुलिस मौके पर पहुंचकर छानबीन कर रही है। गुड़गांव में इंजीनियर है हत्यारोपी-बहन भी कर रही थी जाॅब जानकारी के अनुसार, हार्दिक नाम के युवक ने अपनी बहन हिमशिखा (25) की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी। युवती हिमशिखा एक निजी कंपनी में काम करती थी। घटना के कारण अभी स्पष्ट पता नहीं चले हैं। घटना को अंजाम देकर हत्यारोपी हार्दिक भाग गया है। ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में रेलवे कर्मी ने सोशल मीडिया पर पत्नी की फोटो की वायरल..FIR दर्ज एसपी सिटी कुमार रणविजय का कहना है कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। मृतका की मां नीलिमा भी एक कंपनी में काम करती...
अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति-दो बच्चों को ठुकराया-रचाई शादी

अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति-दो बच्चों को ठुकराया-रचाई शादी

Feature, अमरोहा, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के अमरोहा में प्रेमी के लिए महिला ने पति और दो बच्चों को ठुकरा दिया। अमरोहा के गजरौला में पहले महिला प्रेमी संग फरार हो गई। फिर उससे मंदिर में शादी कर ली। पति और परिवार के लोग भी मंदिर पहुंच गए। महिला को बहुत समझाया, मगर वह नहीं मानी। प्रेमी से शादी की जिद पर अड़ी रही। बालिग होने की वजह से पुलिस भी कार्रवाई नहीं कर सकी। 8 साल पहले हुई शादी, दो बच्चे भी जानकारी के अनुसार, रामपुर की पायल की शादी लगभग 8 साल पहले संभल के एक गांव में हुई थी। परिवार में पति और दो बच्चे हैं। बताते हैं कि महिला अमरोहा के गजरौला में जेठ के घर जाया करती थी। दो साल से चल रहा था बाहर चक्कर वहां पड़ोसी में रहने वाले युवक से उसका चक्कर चल पड़ा। दोनों के बीच अवैध शारीरिक संबंध भी बन गए। बताते हैं कि दो साल तक यह सिलसिला चला। इसके बाद बीते सोमवार रात महिला प्रेमी के साथ भाग गई। ये भी प...
यूपी: CBI ने रिश्वतखोर बैंक मैनेजर-फील्ड अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार-जेल

यूपी: CBI ने रिश्वतखोर बैंक मैनेजर-फील्ड अफसर समेत 3 को किया गिरफ्तार-जेल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: सीबीआई की एंटी करप्शन विंग ने बिजनौर के एक घूसखोर बैंक मैनेजर समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बाद में तीनों को अदालत ने जेल भेज दिया है। सहसपुर शाखा में तैनात था मैनेजर व फील्ड अफसर जानकारी के अनुसार, यूपी ग्रामीण बैंक की सहसपुर (बिजनौर) शाखा के प्रबंधक कपिल कुमार, फील्ड आफिसर विकास कुमार और संविदा कर्मी मोहम्मद नोमान को सीबीआई अदालत ने जेल भेजा है। तीनों पर 45 हजार रुपए रिश्वत लेने का आरोप है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार बताते हैं कि तीनों के खिलाफ 31 जनवरी 2026 को शिकायतकर्ता चंचल दिवाकर की शिकायत मिली थी। शिकायत में कहा गया था कि तीनों मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास योजना के तहते 5 लाख के लोन के लिए 45 हजार रुपए रिश्वत मांग रहे थे। ये भी पढ़ें: अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’,...
अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

अमरोहा: ‘मैं जीजा के साथ हूं ढूंढिओ मत’, कॉलेज गई छात्रा 3 बच्चों के पिता संग रफूचक्कर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: अमरोहा में घर से कॉलेज गई बीए की छात्रा अपने जीजा के साथ रफूचक्कर हो गई। जीजा तीन बच्चों का बाप है। घटना से सभी हैरान हैं। परिवार के लोगों को पता तब चला जब छात्रा ने फोन कर खुद कहा कि 'मैं जीजा के साथ हूं, मुझे ढूंढियो मत।' 3 बच्चों का बाप है रिश्ते का जीजा, FIR दर्ज दरअसल, छात्रा को लेकर भागा आरोपी युवती का रिश्ते का जीजा है। परिजनों का आरोप है कि छात्रा घर से सोने और चांदी के जेवर भी साथ ले गई है। ये भी पढ़ें: जीजा ने साली की अश्लील Photos की वायरल, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी  परिजनों ने बिजनौर के नूरपुर के रहने वाले सफाईकर्मी के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। परिजनों का कहना है कि युवती अभी नासमझ है। उसे बरगलाया गया है। घर से काॅलेज गई थी 20 साल की छात्रा छात्रा के परिजनों का आरोप है कि आरोपी उसे बहला-फुसलाकर भगा ले गया है। मामला अमरोहा देहात थाना क्षेत्र के...
मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

मेरठ: ‘मंत्री जी को आने दो..’ CM Yogi के एक इशारे से सियासी हलचल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के एक इशारे से आज उत्तर प्रदेश के सियासी गलियारे में हलचल मच गई। दरअसल, राजनीतिक में एक जरा सा इशारा बहुत बड़ा संकेत माना जाता है। खासकर जब इशारा प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जैसे बड़े नेता का हो। सलावा में मुख्यमंत्री का निरीक्षण पश्चिमी यूपी के मेरठ के सलावा में भी आज ऐसा ही हुआ। बताते हैं कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने खेल विश्वविद्यालय परियोजना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि 31 मई तक निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाए। ये भी पढ़ें: UP Politics: मेरठ में सपा का बड़ा दांव, गुर्जर नेता को बनाया जिलाध्यक्ष इसी बीच एक मौका ऐसा आया जब खेल परियोजना के निरीक्षण के दौरान सरधना के पूर्व विधायक संगीत सोम मुख्यमंत्री योगी के ठीक बराबर में खड़े हुए। तभी मुख्यमंत्री ने हाथ के इशारे से उन्हें ...
UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

UP: बदायूं में बड़ी घटना मेंथा फैक्ट्री में तीन गार्ड के शव मिलने से सनसनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बदायूं में आज एक बड़ी घटना सामने आई है। बदायूं के उझानी थाना क्षेत्र के गांव कुड़ा नरसिंहपुर स्थित मेंथा फैक्टरी के केबिन में मंगलवार सुबह तीन गार्ड के शव पड़े मिले। एक मृतक के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। वहीं पुलिस की ओर से प्रथमदृष्टया मामला दम घुटने से मौत का माना जा रहा है। छानबीन में जुटी पुलिस घटनाक्रम की जानकारी पर आसपास के लोगों की भीड़ फैक्टरी परिसर में जुट गई। बताते चलें कि कुछ महीने पहले इस फैक्ट्री में भीषण आग लगी थी। ये भी पढ़ें: बिजनौर: नायब तहसीलदार ने गोली मारकर दी जान-वजह तलाशने में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, बदायूं के उझानी गांव में मेंथा फैक्टरी में सुबह सिक्योरिटी गार्ड जोगेंद्र यादव (30 वर्ष), भानु यादव (26 वर्ष) और विवेक यादव के शव पड़े मिले। पुलिस का कहना है कि केबिन में हीटर लगा था। किसी के शरीर पर चो...
मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

मौसम अपडेट: यूपी में फिर बढ़ेंगी ठंड-इन जिलों के लिए कोहरे-शीतलहर की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक बार फिर मौसम पलटने जा रहा है। दो दिन धूप से मिली थोड़ी राहत के बाद अब ठंड बढ़ेगी। लखनऊ मौसम विभाग का कहना है कि सोमवार 12 जनवरी से प्रदेश में विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। इसके बाद पहाड़ों से आने वाली ठंडी पछुआ हवाओं के असर से पारा तेजी से नीचे लुढ़केगा। दो दिन अच्छी धूप ने दी लोगों को राहत इससे शीतलहर और गलन बढ़ेगी। हालांकि, रविवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में अच्छी धूप खिली। बीते दो दिनों में धूप के असर से अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 3 से 5 डिग्री की बढ़ोत्तरी हुई है। वेस्ट यूपी के इन जिलों में शीतलहर.. पश्चिमी यूपी के छह जिलों में मौसम विभाग ने शीतलहर का अनुमान जताया है। इनमें बरेली, बिजनौर, अमरोहा, रामपुर, मुरादाबाद और संभल शामिल हैं। इसी तरह तराई के 15 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट जारी हुआ है। लखनऊ आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के...
UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

UP: बदायूं में भैंस के दूध से बने रायते से फैली दहशत-160 लोगों ने लगवाया इंजेक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। बदायूं में तेरहवीं में भैंस के दूध का रायता खाने से सैकड़ों लोगों में आशंका फैल गई। 160 लोगों ने अस्पताल पहुंच एंटी रैबीज इंजेक्शन लगवाए हैं। तेरहवीं भोज में भैंस के दूध से बना था दही और रायता दरअसल, इन लोगों ने तेरहवीं भोज में एक भैंस के दूध से बने दही का रायता खाया था। उस भैंस को कुत्ते ने काटा था। बाद में भैंस की मौत हो गई। कुत्ते ने भी दम तोड़ दिया था। लोगों को आशंका हुई कि उनमें भी रैबीज का खतरा न हो जाए। कुत्ते के काटने से भैंस की हुई मौत-लोगों में फैली चिंता घटनाक्रम बदायूं के उझानी क्षेत्र के गांव पिपरौल पुख्ता का है। बताते हैं कि गांव के प्रमोद साहू की भैंस को कुत्ते ने काट लिया था। चार-पांच दिन पहले गांव में एक तेरहवीं भोज में इसी भैंस के के दूध से दही का रायता बना। ये भी पढ़ें: सड़क पर पालत...
UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले

UP: यूपी में 7 IAS अफसरों के तबादले-कानपुर देहात समेत 3 जिलों के CDO बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में आज मंगलवार देर शाम मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने 7 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सुल्तानपुर के सीडीओ अंकुर कौशिक को सीईओ यूपीआरआरडीए बना दिया गया है। विधान जायसवाल बने कानपुर देहात के सीडीओ वहीं देवरिया के सीडीओ प्रत्यूष पांडेय को विशेष सचिव समन्वय विभाग और अपर परियोजना समन्वयक यूपी डास्प के पद पर भेजा या है।गाजियाबाद विकास प्राधिकरण के सचिव राजेश कुमार सिंह को देवरिया का सीडीओ बनाया गया है। विनय कुमार सिंह होंगे सुल्तानपुर के नए CDO एडीएम (प्रशासन) बिजनौर विनय कुमार सिंह को सीडीओ सुल्तानपुर के पद पर तैनाती दी गई है। श्याम बहादुर सिंह उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण को विशेष सचिव सिंचाई तथा लक्ष्मी एन. सीडीओ कानपुर देहात को उपाध्यक्ष मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण बनाया गया है। विधान जायसवाल कानपुर देहात का सीडीओ बनाया गया...
अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

अमरोहा: ज्यादा फास्ट फूड खाने से 11वीं की छात्रा की तबीयत बिगड़ी, एम्स में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फास्ट फूड हमारी सेहत के लिए नुकसानदायक हैं। पिज्जा, बर्गर, मैगी और चाउमीन जैसे जंक फूड धीरे-धीरे हमारी सेहत को बर्बाद कर देते हैं। यह बात हम सभी जानते हैं। मगर बहुत कम लोग हैं जो इनसे दूरी बनाकर चलते हैं। इससे जुड़ी एक चौंका देने वाली खबर सामने आई है।  डाॅक्टरों ने मौत की मुख्य वजह बताई फास्ट फूड का ज्यादा सेवन अमरोहा जिले में रहने वाली एक 11वीं की छात्रा अहाना की दिल्ली एम्स में बीमारी के कारण मौत हो गई। डॉक्टरों ने उसकी मौत की मुख्य वजह लंबे समय से फास्टफूड का ज्यादा सेवन बताया है। उनका पाचन तंत्र बुरी तरह से खराब हो गया था। आंतें आपस में चिपक गई थीं। ये भी पढ़ें: UP: मौसम विभाग की चेतावनी, लखनऊ समेत 25 जिलों में रहेगा घना कोहरा, 25 से बढ़ेगी ठंड.. जानकारी के अनुसार, फास्टफूड खाने का शौक 11वीं की छात्रा अहाना (16) को भारी पड़ा। चाऊमीन, मैगी, पिज्जा और बर्...