Wednesday, December 10सही समय पर सच्ची खबर...

एंटरटेनमेंट

देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग

देखें Photos: दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में बढ़ाया इंटरनेट का तापमान..फैंस दंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
मिनाक्षी, मनोरंजन डेस्क: बॉलीवुड की सनसनी यानी दिशा पाटनी अक्सर सोशल मीडिया पर बोल्ड अंदाज से फैंस का चैन चुरा लेती हैं। फैंस को कैसे दीवाना बनाना है। यह बात दिशा अच्छी तरह जानती हैं। अब ताजा मौका है कि दिशा पाटनी ने ब्लैक आउटफिट में गजब का फोटो सेशन कराया है। एक्ट्रेस के ब्लैक आउटफिट में नए बोल्ड लुक पर फैंस फिदा हो गए हैं। ये फोटोज दिशा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट की हैं। इन फोटोज में दिशा काफी स्टनिंग दिख रही हैं। एक्ट्रेस का हॉट अवतार काफी देखने लायक है। कह सकते हैं कि दिशा अपनी अदाओं से फिर स्पाॅटलाइट में हैं। ब्लैक एंड व्हाइट फोटोशूट में दिशा बेहद खूबसूरत नजर आ रही हैं। उनका लुक काफी इंटेंस है। ब्लैक आउटफिट में दिशा ने एक के बाद एक कई किलर पोज दिए हैं। इन फोटोज में दिख रहा है कि दिशा पाटनी ने काफी सॉफ्ट मेकअप कर रखा है। इन फोटोज पर फैंस दिशा के इस बोल्ड लु...
नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

नहीं रहे महान अभिनेता धर्मेंद्र…हिंदी सिनेमा के एक युग का अंत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: Actor Dharmendra Passed Away: बॉलीवुड से एक बेहद दुखी करने वाली खबर सामने आ रही है। महान अभिनेता धर्मेंद्र अब इस दुनिया में नहीं रहे। अभिनेता धर्मेंद्र का 89 साल की उम्र में निधन हो गया है। वह बीते कुछ दिनों से बीमार थे। उन्हें 12 नवंबर को अस्पताल से घर लाया गया था। 8 दिसंबर 1935 को पंजाब के साहनेवाल में जन्में थे महान अभिनेता पंजाब के साहनेवाल गांव में जन्मे अभिनेता धर्मेंद्र का जन्म 8 दिसंबर 1935 को हुआ था। उन्होंने अपने 65 साल के करियर में 300 से ज्यादा फिल्मों में काम किया। हिंदी सिनेमा में सबसे ज्यादा हिट फिल्में देने का रिकार्ड बनाया। ये भी पढ़ें: Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री.. दरअसल, 1960 में दिल भी तेरा हम भी तेरे से फिल्मी दुनिया में कदम रखने वाले धर्मेंद्र फिल्म इंडस्ट्री ही नहीं बल्कि दुनिया के सबसे हे...
अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्टार्ज, अब घर पर करेंगे आराम

अभिनेता धर्मेंद्र अस्पताल से डिस्टार्ज, अब घर पर करेंगे आराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र (Actor Dharmendra) अस्पताल से डिस्टार्ज हो गए हैं। उनकी तबीयत में सुधार है। उन्हें एंबुलेंस में डिस्चार्ज कराकर बॉबी देओल (Bobby Deol) घर ले गए हैं। परिवार के लोगों का कहना है कि उनकी सेहत में लगातार सुधार हो रहा है। अब वह घर पर आराम करेंगे। घर पर ही उनका इलाज चलेगा। डाॅक्टर्स का कहना है कि परिवार की यही मर्जी थी। सेहत में पहले से काफी सुधार-घर पर करेंगे आराम मीडिया रिपोर्ट्स में कहा जा रहा है कि अभिनेता धर्मेंद्र का इलाज करने वाले डॉ. प्रतीत समदानी ने यह जानकारी दी है। बताते चलें कि 89 साल के अभिनेता धर्मेंद्र मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती थे। अब तबीयत में सुधार होने पर उन्हें छुट्टी दे दी गई है। डाॅक्टर्स ने भी की अपील अफवाहों पर न दें ध्यान डाॅक्टर्स ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों पर ध्यान न दें। भगवान से प्रार्थ...
मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..

मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भोपाल में मॉडलिंग कर रही युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। मृतक माॅडल की पहचान मध्यप्रदेश के सागर जिले के मंडीबामोरा की खुशबू अहिरवार उर्फ खुशी वर्मा (27) के रूप में हुई है। वह कई साल से भोपाल में रहकर माॅडलिंग कर रही थीं। परिजनों का आरोप है कि कासिम हुसैन ने राहुल बनकर खुशी से दोस्ती की थी। फिर उसे अपने प्रेम जाल में फंसा लिया। बाॅयफ्रेंड कासिम ने राहुल बनकर खुशी को प्रेमजाल में था फंसाया बताते हैं कि सोमवार को उनका बाॅयफ्रेंड कासिम भैंसाखेड़ी स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचा था। बाद में वहां से भाग गया। युवती ने वहां दम तोड़ दिया था। युवती की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि युवती गर्भवती थी। परिजनों का आरोप है कि युवती खुशबू के गले, शरीब व प्राइवेट पार्ट और कंधे पर गंभीर चोटों के निशान हैं। पढ़ाई छोड़कर की माडलिंग, लाखों फाॅलोअर-अब...
अभिनेता धर्मेंद्र की हालत ठीक हो रही..बेटी एशा देओल बोलीं..’गलत अफवाह न फैलाएं…’

अभिनेता धर्मेंद्र की हालत ठीक हो रही..बेटी एशा देओल बोलीं..’गलत अफवाह न फैलाएं…’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, मनोरंजन डेस्क: महान अभिनेता धर्मेंद्र इस समय मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती हैं। अभिनेता धर्मेंद्र के स्वास्थ्य को लेकर लगातार खबरें सामने आ रही हैं। उनकी बेटी एशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर ताजा अपडेट शेयर किया है। एशा देओल ने दिया यह अपडेट एशा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पिता धर्मेंद्र की सेहत को लेकर पोस्ट लिखा है। एशा देओल ने लिखा है कि 'मीडिया बहुत ज्यादा एक्टिव हो गया है और झूठी खबरें फैला रहा है। मेरे पिता धर्मेंद्र की हालत स्थिर है और वे ठीक हो रहे हैं। आप सभी से रिक्वेस्ट है कि हमारे परिवार को प्राइवेसी दें। पापा के जल्दी ठीक होने के लिए दुआओं के लिए धन्यवाद।' ये भी पढ़ें: महान अभिनेता धर्मेंद्र लखनऊ पहुंचे, झलक पाने को उमड़ी भीड़-10 दिन रुकेंगे.. ये भी पढ़ें: Lucknow : धर्मेंद्र और सीएम योगी की मुलाकात, काफी खुश नजर आए मुख्यमंत्री.....
फेमस हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

फेमस हास्य अभिनेता सतीश शाह का निधन, फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
एंटरटेनमेंट डेस्क, लखनऊ: बाॅलीवुड के मशहूर हास्य अभिनेता असरानी के निधन का दुख लोग भूला भी नहीं पाए थे कि फिल्म इंडस्ट्री से एक और बुरी खबर सामने आ गई। फेमस हास्य अभिनेता सतीश शाह अब इस दुनिया में नहीं रहे। 74 साल की उम्र में ली अंतिम सांस कॉमिक टाइमिंग के लिए मशहूर अभिनेता सतीश शाह ने 25 अक्टूबर 2025 को 74 साल की उम्र में अंतिम सांस ली। बताते हैं कि वह लंबे समय से किडनी की बीमारी से जूझ रहे थे। इस समय मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती थे। सतीश शाह के निधन से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। सोशल मीडिया पर लोग अभिनेता के जाने पर गहरा दुख जता रहे हैं। ये भी पढ़ें: नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन  https://samarneetinews.com/dharmendra-said-on-kissing-scene-with-shabanaazmi-my-one-kiss-shook-everyone/ https://samarneetinews.com/famous-actor-asrani...
नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन

नहीं रहे मशहूर अभिनेता असरानी, 84 साल की उम्र में निधन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: मशहूर बाॅलीवुड फिल्म अभिनेता असरानी का आज मुंबई में निधन हो गया। उनके निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। आज दिवाली के दिन अभिनेता असरानी की दोपहर लगभग 3 बजे सांसें थम गईं। बताते हैं कि उनके परिवार में अब सिर्फ पत्नी मंजू असरानी ही हैं। काफी समय से बीमार थे जयपुर में जन्मे असरानी दोनों के कोई संतान नहीं है। अभिनेता असरानी का जन्म 1 जनवरी 1941 को जयपुर में हुआ था। वहां सेंट जेवियर्स स्कूल से पढ़ाई के बाद उन्होंने राजस्थान कॉलेज से ग्रैजुएशन किया। 1967 में कांच की चूड़ियों से शुरू किया फिल्मी सफर वर्ष 1967 में फिल्म हरे कांच की चूड़ियां से उन्होंने अपने फिल्मी कॅरियर की शुरूआत की। इसके बाद लगातार अपने अभिनय के दम पर आगे बढ़ते गए। उनके निधन से लोगों को गहरा दुख पहुंचा है। ये भी पढ़ें: नहीं रहे शोले के सूरमा भोपाली, मशहूर हास्य अभिनेता जगदीप ...
महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

महाभारत के कर्ण पंकज धीर का निधन-68 साल की उम्र में कैंसर से हारे जंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: बीआर चोपड़ा के फेसम टीवी सीरियल महाभारत में कर्ण का रोल प्ले करने वाले पंकज धीर का आज निधन हो गया। वह 68 वर्ष के थे और कैंसर की बीमारी से लड़ रहे थे। इस खबर से उनके लाखों फैंस और इंडस्ट्री के लोगों में शोक की लहर दौड़ गई। इंडस्ट्री में शोक की लहर उनके करीबी दोस्त अमित बहल ने उनकी मौत की खबर की पुष्टि की है। उनकी पत्नी कृतिका सेंगर भी टीवी एक्ट्रेस हैं। वह कई टीवी शोज में काम कर चुकी हैं। हालांकि  शादी के बाद वह कम ही स्क्रीन पर दिखाई दी हैं। बताते हैं कि वह कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। एक बार कैंसर से जीत भी गए। मगर दोबारा बीमार हो गए। उनकी एक बड़ी सर्जरी भी हो चुकी थी। ये भी पढ़ें: बाॅलीवुड से बुरी खबर, अभिनेता मुकुल देव का दिल्ली में निधन  https://samarneetinews.com/bollywood-actor-mukuldev-dies-in-delhi/  ...
बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

बरेली: एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर पर फायरिंग-गैंगस्टर गोल्डी बरार ने ली जिम्मेदारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली से बड़ी खबर है। बरेली में अभिनेत्री दिशा पाटनी व उनकी बहन रिटायर्ड मेजर खुशबू के घर पर फायरिंग हुई है। सिविल लाइन स्थित बाॅलीवुड अभिनेत्री के घर फायरिंग से इलाके में सनसनी फैल गई। बताते हैं कि फायरिंग को दो बदमाशों ने अंजाम दिया। दोनों फरार हो गए। बाद में गैंगस्टर गोल्डी बरार ने इसकी जिम्मेदारी ली है। उसने फायरिंग पर पोस्ट लिखकर कहा है कि यह फायरिंग संतों के अपमान का बदला है। यह तो बस ट्रैलर है..। गैंगस्टर ने कहा, संतों के अपमान का लिया बदला, यह सिर्फ ट्रेलर.. गोल्डी बरार ने पोस्ट में लिखा है कि फायरिंग हमने कराई है। लिखा है कि इसने हमारे पूज्य संत प्रेमानंद महाराज और अनिरुद्धाचार्य महाराज का अपमान किया था। हमारे सनातन धर्म को नीचा दिखाने का प्रयास किया। यह भी लिखा है कि ये तो बस ट्रेलर है, अगली बार किसी ने हमारे धर्म के प्रति कोई अभद्रता की बात ...
41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..

41 साल की एक्ट्रेस सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ी गई, यह है पूरा मामला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: महाराष्ट्र के ठाणे पुलिस ने एक 41 साल की अभिनेत्री को सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में पकड़ा है। दरअसल, पुलिस ने नकली ग्राहक भेजे। इसके बाद पूरा जाल बिछाकर सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ दिया। बताते हैं कि एक्ट्रेस को सेक्स रैकेट चलाते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया है। पुलिस ने दो महिलाओं को भी रेस्क्यू किया है। दोनों टीवी सीरियल और बंगाली फिल्मों में अभिनय कर चुकी हैं। नकली ग्राहकों को भेजकर पुलिस ने किया भंडाफोड़ पुलिस का कहना है कि पकड़ी गई एक्ट्रेस का नाम अनुष्का मोनी मोहन दास है। बताते हैं कि पुलिस ने दो नकली ग्राहकों से एक्ट्रेस से संपर्क कराया। एक्ट्रेस ने दोनों को एक माॅल में मिलने के लिए बुलाया। ये भी पढ़ें: कानपुर : हाईप्रोफाइल सेक्स रैकेट का खुलासा, मिजोरम की 3 युवतियों संग 2 युवक गिरफ्तार, आपत्तिजनक सामान.. वहां बातचीत में पूरी डील हुई। एक्ट्रेस ने जैसे ही दोनो...