Friday, February 13सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

कानपुरः विपक्ष पर सीएम योगी का तगड़ा हमला, बोले-पुरुष घरों में रजाई ओढ़कर सो रहे, महिलाओं को चौराहों पर बैठाया

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुरः बुधवार को कानपुर आए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज साकेत नगर मैदान में नागरिकता संशोधन अधिनियम-CAA पर जहां विपक्ष को आड़े हाथों लिया। सीएम योगी ने धरने पर बैठीं महिलाओं के पतियों पर सवाल उठाते हुए कहा कि खुद रजाई ओढ़कर घर में सो रहे हैं। वहीं पत्नियों को चौराहे-चौराहे बैठा दिया है। सीएम योगी ने कहा कि कितनी शर्म की बात है कि एक तो कांग्रेस, सपा और वामपंथी दलों के लोग देश की कीमत पर राजनीति कर रहे हैं और दूसरा महिलाओं को आगे कर दिया, जिनको पता नहीं कि सीएए क्या है। भ्रम फैलाने के लिए विपक्षी दलों को लिया आढ़े हाथ कहा कि विपक्ष में हिम्मत नहीं आंदोलन करने की, तो महिलाओं को आगे कर दिया है। सीएम योगी ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के कार्यों की धमक देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में सुनाई दे रही है। कहा कि प्रधानमंत्री जी ने गरीबों, किसानों और ग्रामीण क्षेत्रों के व...
कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

कानपुरः काकादेव में पिटाई से घायल युवक ने तोड़ा दम, हत्या का आरोप

Breaking News, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः शहर के काकादेव थाना क्षेत्र में विजयनगर में स्थित एक गेस्ट हाउस में छह दिन पहले मारपीट की एक घटना हुई थी। इसमें घायल युवक को पुलिस ने हैलट में भर्ती कराया था। वहां गंभीर चोटें आने के कारण इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार गंभीर बनी थी। इसी बीच आज बुधवार को उसने दम तोड़ दिया। उधर, परिजन मृतक को घर से बुला ले जाने वाले युवक व उसके साथियों पर बेटे की हत्या का आरोप लगा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। इसके बाद तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घर से बुला ले गया था पड़ोसी युवक बताया जाता है कि काकादेव थाना क्षेत्र के शास्त्रीनगर इलाके में बसंत शर्मा का परिवार रहता था। बताते हैं कि उनके बेटे दीपक (27) को पड़ोसी में रहने वाला युवक शंकर लगभग छह दिन पहले साथ बुलाकर ले गया था। इसके बाद विजयनगर स्थित रघुशीला गेस्ट हाउस में दीपक के साथ कुछ युवक...
कानपुरः CSA में सीएम योगी का स्वागत, CAA पर जनसभा को किया संबोधित

कानपुरः CSA में सीएम योगी का स्वागत, CAA पर जनसभा को किया संबोधित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः अपने पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बुधवार को कानपुर के सीएसए कालेज पहुंचे। यहां कालेज में बने हेलीपैड पर हेलीकाप्टर से उतरने पर कानपुर की महापौर प्रमिला पांडेय और डीएम ने फूल देकर सीएम योगी का स्वागत किया। सीएम योगी के साथ अन्य मंत्री भी मौजूद रहे। CSA में शहीद चंद्रशेखर आजाद को नमन महापौर ने हेलीपैड पर किया स्वागत हेलीपैड से मुख्यमंत्री योगी सीधे चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमा स्थल पर पहुंचे। वहां शहीद चंद्रशेखर आजाद को पुष्प अर्पित कर नमन किया। मौसम की खराबी के चलते सीएम कुछ देर से ही पहुंच सके। बाद में मुख्यमंत्री योगी ने सीएसए में आयोजित प्राकृतिक खेती की कार्यशाला को संबोधित किया। जीरो बजट खेती को प्रोत्साहित किया इस दौरान मुख्यमंत्री योगी ने किसानों को जीरो बजट वाली खेती के लिए प्रेरित किया। उन्होंने नमामि गंगे प्रोजेक्ट के तहत ...
18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

18 साल की भाजपा नेत्री की दुष्कर्म में असफल रहने पर हत्या, साथी किशोर लापता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर/औरैयाः जिले के फफूंद क्षेत्र में एक भाजपा महिला नेता की सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है। महिला घर से बाइक से एक युवक के साथ दवाई लेने गई थी। इसके बाद वापस नहीं लौटी और उसका शव बाग में पड़ा हुआ मिला। किशोरी के पिता ने घटनास्थल के पास स्थित देशी शराब ठेका में बेटी के साथ रेप का प्रयास करने और हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि घटना की अज्ञात लोगों के खिलाफ रिपोर्ट लिख ली गई है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश जारी है। बगिया में मिला शव, कुछ दूरी पर बाइक बताया जाता है कि औरैया जिले के फफूंद की रहने वाली भाजपा महिला मोर्चा की पूर्व पदाधिकारी 18 साल की शिखा पाल पुत्री रामआसरे पाल बीती शाम गांव के एक किशोर के साथ सल्लाहपुर गई थीं। बाद में वहां गांव से अपनी भाभी से दवाई लेने के लिए निकली थीं। साथ गए किशोर की भी हत्या की आशंका देर रात तक घर नहीं लौटी ...
कानपुरः कारगिल शहीद धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

कानपुरः कारगिल शहीद धर्मेंद्र को अंतिम विदाई देने उमड़ा जनसैलाब

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः आज रविवार सुबह शहीद जवान धर्मेंद्र का पार्थिव शरीर कानपुर पहुंचा तो उनको अंतिम विदाई देने के लिए हजारों की संख्या में लोगों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बताते चलें कि बीते गुरुवार को बर्फीले तूफान में कारगिल के द्रास सेक्टर में कानपुर के जवान धर्मेंद्र उर्फ बब्लू (40) शहीद हो गए थे। आज उनका शव उनके घर घाटमपुर पहुंचा। वहां शव के पहुंचते ही पूरा गांव रो पड़ा। हर आंख शहादत पर हुई नम हजारों की संख्या में लोग इस वीर सपूत के अंतिम दर्शन के लिए इकट्ठा हुए। आसपास के हजारों गांव वीर सपूत को अंतिम विदाई देने के लिए उमड़ पड़े। भारी जनसैलाब देख हर किसी को अपने वीर सपूत की सहादत पर गर्व हो रहा था। वहीं हर आंख नम थी। बर्फवारी में शहीद जिले का सपूत बताया जाता है कि पतारा ब्लॉक के बिराहिनपुर गांव के रहने वाले धर्मेंद्र उर्फ बब्लू 1999 में सेना में शामिल हुए थे। परिवार में दो भाइयों में...
कानपुरः महिला की मौत के बाद जागी पुलिस, एनकाउंटर कर गिरफ्तार किए  दो आरोपी

कानपुरः महिला की मौत के बाद जागी पुलिस, एनकाउंटर कर गिरफ्तार किए दो आरोपी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः कानपुर में पुलिस ने छेड़छाड़ के आरोपियों द्वारा पीड़िता की मां व मौसी पर जानलेवा हमला करने के मामले में एक महिला की मौत के बाद पुलिस ने तेजी दिखाई। दोनों आरोपियों परवेज और मोहम्मद आबिद को एनकाउंटर करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। दोनों के पैर में पुलिस की गोली भी लगी है। यह एनकाउंटर चकेरी पुलिस के साथ जाजमऊ क्षेत्र में बीती रात हुआ है। बताते हैं कि पुलिस ने दोनों शातिर फरार आरोपी पुलिस पार्टी पर गोली चला रहे थे। इसी दौरान जब पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की तो धड़ाम हो गए। कुल 12 आरोपियों में अबतक 5 ही पकड़ में अब पुलिस अन्य दोनों आरोपियों की तलाश में जुट गई है। बताते चलें कि बीते शुक्रवार को छेड़छाड़ पीड़ित किशोरी की मां ने आरोपियों के हमले में घायल हालत में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया था। वहीं पीड़िता की मौसी की हालत गंभीर बताई जा रही है। चिकित्सकों का कहना है कि उनकी हालत...
यूपी में 10 IPS अफसरों के तबादले, मोदक राजेश दिनेश राव DIG गोरखपुर, डी प्रदीप SSP झांसी बने

यूपी में 10 IPS अफसरों के तबादले, मोदक राजेश दिनेश राव DIG गोरखपुर, डी प्रदीप SSP झांसी बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, झाँसी, बुंदेलखंड, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया। 10 आईपीएस अफसरों के तबादले किए गए। इनमें से कई अधिकारी ऐसे शामिल हैं जिनके तबादले पूर्व में जारी हुई तबादला सूची में शामिल थे। ऐसे कुछ एक अधिकारियों के तबादले रद्द किए गए हैं। वहीं कुछ के कार्यक्षेत्रों में परिवर्तन किया गया है। सभी अधिकारियों को तत्काल कार्य प्रभार ग्रहण करने के आदेश दिए गए हैं। लखनऊ-गोरखपुर-झांसी में तबादले आज जारी हुई आईपीएस अफसरों की तबादलों की सूची में गोरखपुर के डीआईजी, झांसी के एसएसपी, लखनऊ के एसीपी लखनऊ, डीआईजी आजमगढ़ शामिल हैं। आईपीएस मोदक राजेश दिनेश राव को डीआईजी गोरखपुर बनाया गया है। ये भी पढ़ेंः 29 साल छोटे प्रेमी के प्यार में हद से गुजरी 55 साल की महिला, हर सितम सहकर रिश्ते पर लगवाई सामाजिक बंधन की मुहर वह अबतक डीआईजी ट्रैफिक थे। वहीं आईपीएस मुनिराज का...
सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

सुनो चचा, कैसे हो पहचाना..सुनते ही चौंका पैरोल से भागा आतंकी जलीस, STF ने दबोचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ/कानपुरः देशभर में 50 से ज्यादा सीरियल बम धमाकों के आरोपी आतंकी डा. जलीस को एसटीएफ ने बड़ी ही सतर्कता से कानपुर से उस वक्त गिरफ्तार कर लिया, जब वह मस्जिद से नमाज पढ़कर बाहर निकला था। इसकी जानकारी पुलिस मुखिया डीजीपी ओपी सिंह ने दी है। बताते हैं कि अजमेर ब्लास्ट मामले में पकड़ा गया जलीस बम बनाने में मास्टर है और इसीलिए उसे डाक्टर बम के नाम से जाना जाता है। पैरोल पर छूटकर भागा था कुख्यात आतंकी खतरनाक आतंकी डा. जलीस पैरोल मिलने के बाद मुंबई से भाग निकला था जिसके बाद यूपी एसटीएफ के आईजी अमिताभ यश ने पूरी टीम को सतर्क कर दिया था। उधर, भागा हुआ आतंकी जलीस बलास्ट में शामिल अपने साथियों से मिलने की उम्मीद में कानपुर पहुंचा था। सूत्र बताते हैं कि यहां रहने वाले उसके एक साथी की मौत हो चुकी है और दूसरा उसे मिला नहीं। उसने यहां एक धार्मिक स्थल में शरण ली। शुक्रवार को नमाज पढ़कर एक...
बांदा में कामेडियन राजू श्रीवास्तव,   हंसते-हंसाते पानी और सीएए की जरूरत समझा गए..

बांदा में कामेडियन राजू श्रीवास्तव, हंसते-हंसाते पानी और सीएए की जरूरत समझा गए..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, बांदाः शुक्रवार को स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित कार्यक्रम में हास्य कलाकार एवं यूपी फिल्म विकास परिषद के अध्यक्ष (कैबिनेट दर्जा प्राप्त) राजू श्रीवास्तव ने लोगों का मनोरंजन किया। जलसंरक्षण के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए प्रशासन द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर आए राजू श्रीवास्तव ने हसंते-हंसाते सीएए और पानी की महत्ता भी लोगों को समझा दी। साथ ही करीब दो घंटे तक लोगों का खूब मनोरंजन किया। कहा कि अगर तीसरा विश्व युद्ध हुआ तो वह पानी के लिए होगा। बांदा के स्टेडियम में हुआ कार्यक्रम उन्होंने नदियों, तालाबों, सरोवरों और प्राकृतिक जलस्रोतों का संरक्षण कराए जाने को लेकर मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर संकल्प भी दिलाया। इस मौके पर बांदा के उभरते फिल्म अभिनेता शिवा सूर्यवंशी भी मौजूद रहे। इससे पहले हास्य कलाकार राजू श्रीवास्तव ने सर्किट हाउस में पत्रकार...
कानपुर के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार संभाला

कानपुर के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने कार्यभार संभाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुरः जोन के नए एडीजी जय नारायण सिंह ने शुक्रवार को कार्यभार संभाल लिया है। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कानपुर उनके लिए नया नहीं है। वह 1998 में एसपी साउथ रह चुके हैं और वर्ष 2013 में पुलिस अधीक्षक औरैया के पद पर तैनात रहे हैं। ऐसे इस क्षेत्र से अच्छी तरह से वाकिफ हैं। तब और अब में फर्क इतना आया है कि अपराध का कल्चर यानि संस्कृति बदली है। तब डकैतियों के लिए कानपुर से इटावा तक का क्षेत्र ज्यादा जाना जाता था। अब इस क्षेत्र में महिला सुरक्षा, आपसी सौहार्द्र और दूसरी घटनाओं को रोकने की चुनौती है। इससे पहले आईजी मोहित अग्रवाल और जिलाधिकारी ब्रह्मदेव राम तिवारी ने उनका स्वागत किया। महिला सुरक्षा व आपसी सौहार्द्र प्राथमिकता साइबर क्राइम के सवाल एडीजी ने कहा कि वह खुद और आईजी और एएसएसपी सभी साइबर क्राइम को बेहतर ढंग से समझते हैं। इसको रोकने में कारगर कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा...