Saturday, March 21सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर

Kanpur: बीएसीएल रियल एस्टेट के MD समेत 4 गिरफ्तार, प्लाॅट के नाम पर ठगी का मामला

Kanpur: बीएसीएल रियल एस्टेट के MD समेत 4 गिरफ्तार, प्लाॅट के नाम पर ठगी का मामला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में प्लाॅट के नाम पर लाखों की ठकी का मामला सामने आया है। पुलिस ने बीएसीएल रियल स्टेट के एमडी समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पनकी पाॅवर हाउस के रिटायर्ड कर्मी रमाकांत मिश्रा (73) से प्लॉट के नाम पर लाखों की ठगी हुई। इसके बाद उन्होंने एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस की इस कार्रवाई से रियल स्टेट कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। रिटायर कर्मचारी से ठगे थे लाखों रुपए पुलिस ने देर रात आरोपी रियल स्टेट कंपनी के निदेशक बृजेंद्र सिंह समेत विष्णु सिंह, जितेंद्र सिंह और हिमांशु दीक्षित को गिरफ्तार कर लिया। बताते हैं कि यह कार्रवाई ऑपरेशन महाकाल के तहत हुई है। डीसीपी पश्चिम दिनेश त्रिपाठी का कहना है कि शुक्रवार देर रात बृजेंद्र सिंह समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया गया है। सभी के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ये भी पढ़ें: कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.....
उन्नाव: पूर्व सांसद ने संविधान पुस्तिका के साथ किया सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान

उन्नाव: पूर्व सांसद ने संविधान पुस्तिका के साथ किया सेवानिवृत शिक्षकों का सम्मान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, उन्नाव: सपा राष्ट्रीय सचिव व पूर्व सांसद श्रीमति अन्नू टंडन ने शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया। शिक्षक दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित इस भव्य समारोह में सेवानिवृत शिक्षकों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व सांसद श्रीमति टंडन ने दीप प्रज्वलन कर किया। मां सरस्वती व भारत रत्न डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के चित्र पर माल्यार्पण भी हुआ। 'शिक्षक समाज और राष्ट्र की नींव' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व सांसद श्रीमति टंडन ने कहा कि शिक्षक समाज और राष्ट्र की नींव होते हैं। अपने जीवनकाल में शिक्षक विद्यार्थियों को जो ज्ञान और संस्कार देते हैं, वही आने वाली पीढ़ियों की सबसे बड़ी पूंजी होती है। उन्होंने कहा कि वह बीते 25 वर्षों से लगातार शिक्षकों का सम्मान करती आ रही हैं। यह उनके जीवन का सबसे गर्वित कार्य है। पूर्व सांसद ने शिक्षकों को शाल, स्मृति चिन्ह के...
Kanpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

Kanpur: आकाशीय बिजली की चपेट में आकर बाप-बेटे की मौत-परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में बारिश और आकाशीय बिजली गिरने को लेकर रोज अलर्ट जारी हो रहे हैं। बारिश से यूपी ही नहीं, कई प्रदेशों में हालात बिगड़े हुए हैं। इसी बीच एक दुखद खबर आई है। आकाशीय बिजली गिरने से बाप-बेटे की मौत हो गई। परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। तेज धमाके के साथ गिरी बिजली घटना कानपुर में चौबेपुर के रघुनाथपुर पचोर गांव की है। वहां सुबह लगभग 6 बजे ओम प्रकाश कठेरिया (45) और उनका बेटा 14 वर्षीय अंश खेतों की ओर गए थे। वहां तेज धमाके के साथ दोनों पर आकाशीय बिजली गिर पड़ी। परिवार के लोगों का हाल बेहाल घटना से दोनों अचेत हो गए। परिवार और गांव के लोगों ने दोनों को नजदीकी अस्पताल भिजवाया। वहां डाॅक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने पर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर मुआयना किया। ये भी पढ़ें: Lucknow: नदी में...
UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP

UP: 3 जिलों के SP समेत 8 IPS के तबादले- हटाए गए कानपुर देहात और शामली SP

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, मुरादाबाद, लखनऊ
अनुराग, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार ने रविवार को 8 आईपीएस अफसरों के तबादले किए हैं। इनमें 3 जिलों के पुलिस अधीक्षक शामिल हैं। कानपुर देहात के पुलिस अधीक्षक अरविंद मिश्रा को हटा दिया गया है। उन्हें ईओडब्ल्यू भेज दिया गया है। श्रद्धा नरेंद्र पांडे बनी SP कानपुर देहात-नरेंद्र प्रताप SP शामली इसी तरह शामली के पुलिस अधीक्षक राम सेवक गौतम को हटाकर पीटीसी मुरादाबाद बनाया गया है। श्रावस्ती के पुलिस अधीक्षक घनश्याम भी हटाया गया है। उन्हें पुलिस अधीक्षक, सतर्कता अधिष्ठान बना दिया गया है। IPS राहुल भाटी को बनाया गया श्रावस्ती का पुलिस अधीक्षक सेनानायक 38वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़, श्रद्धा नरेंद्र पांडेय को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात की जिम्मेदारी सौंपी गई है। आईपीएस राहुल भाटी को श्रावस्ती का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। नरेंद्र प्रताप सिंह को पुलिस अधीक्षक/अपर पुलिस अधीक्षक बाग...
कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस 

कानपुर में डबल मर्डर, किन्नर व उसके भाई की हत्या.. छानबीन में जुटी पुलिस 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: यूपी में किन्नर और उसके गोद लिए भाई के डबल मर्डर का सनसनीखेज मामला सामने आया है। कानपुर के योगेंद्र विहार में बदमाशों ने लूट के बाद दोनों की हत्या कर दी। बताते हैं कि इसके बाद किन्नर के शव को बेड के दीवान में छिपा दिया।परिजनों को हत्या की जानकारी तब हुई, जब फोन करने पर भी काॅल अटैंड नहीं हुई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। मूलरूप से मैनपुरी का है परिवार जानकारी के अनुसार, मैनपुरी के बृजेश दुबे के परिवार में पत्नी गुड़िया, बेटी काजल (35) और चांदनी व गोद लिया बेटा देवा (12) थे। महिला गुड़िया का कहना है कि उनकी बेटी काजल किन्नर थी। एक माह से वह अपने भाई देवा के साथ खाड़ेपुर योगेंद्र विहार में अभिमन्यु सिंह के मकान में किराए पर रहने लगी थी। मकान मालिक अपने दूसरे मकान में रहते थे। बेड के दीवान में छिपाया शव पीड़ित मां के अनुसार, 3 दिन से काजल को काॅल...
Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Kanpur: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में कानपुर जेल से हत्या का आरोपी बंदी फरार हो गया। इसपर शासन ने सख्त एक्शन लिया है। कानपुर के जेलर मनीष कुमार समेत 4 जेलकर्मियों को डीजी जेल पीसी मीणा ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। कानपुर रेंज के डीआईजी जेल प्रदीप गुप्ता को मामले की जांच सौंपी गई है। जेल से भागा था हत्यारोपी असरुद्दीन बताते चलें कि शुक्रवार को जिला कारागार कानपुर से हत्या का आरोपी विचाराधीन बंदी असरुद्दीन भाग गया था। इस घटना का डीजी जेल ने संज्ञान लिया। इसके बाद जांच शुरू कराते हुए जेलर मनीष कुमार, डिप्टी जेलर रंजीत यादव और दो हेड वार्डर नवीन मिश्रा को सस्पेंड कर दिया। ये भी पढ़ें: रक्षा बंधन पर बांदा में बड़ी घटना, 3 बच्चों को साथ बांधकर नहर में कूदी महिला-चारों के शव मिले  https://samarneetinews.com/trickster-wife-affair-with-nephew-murdered-husband-and-sent-neigh...
UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

UP: जंगल में रोमांस के बीच मुसीबत, प्रेमिका को अकेला छोड़ भागा युवक-किशोरी से हैवानियत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में एक प्रेमी-प्रेमिका जंगल में रोमांस कर रहे थे। इसी बीच युवकों ने छिपकर उनका वीडियो बना लिया। बाद में पकड़कर रुपए मांगने लगे। बताते हैं कि प्रेमी युवक मौका पाकर किशोरी को अकेला छोड़ भाग गया। बाद में आरोपी युवकों ने किशोरी से सामूहिक रूप से दुष्कर्म किया। तीन के खिलाफ मुकदमा, तलाश में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, काफी देर किशोरी वहां बदहवास पड़ी रही। बाद में एक आरोपी ही बाइक से उसे गांव के किनारे तक छोड़कर भाग निकला। पहले तो किशोरी ने किसी को खुद के साथ हुई हैवानियत की बात नहीं बताई। मगर बाद में उसने महाराजगंज थाने में 3 लोगों के खिलाफ गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। ये भी पढ़ें: यूपी: महिला अधिकारी का यौन शोषण मामले में मथुरा के उपायुक्त (राज्य कर) समेत 7 अफसर सस्पेंड बताते हैं कि एक किशोरी अपने प्रेमी के स...
बड़ी खबर: कानपुर में रेल हादसा-जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे-कई ट्रेनें रुकीं

बड़ी खबर: कानपुर में रेल हादसा-जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतरे-कई ट्रेनें रुकीं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में आज रेल हादसा हो गया। जनसाधारण एक्सप्रेस के डिब्बे पटरी से उतर गए। अच्छी बात यह है कि ट्रेन की रफ्तार कम होने के कारण कोई जनहानि नहीं हुई। यह ट्रेन मुजफ्फरपुर से अहमदाबाद के साबरमती बीजी स्टेशन जा रही थी। हादसे के दौरान तेज झटका लगने और आवाज से यात्रियों में दहशत सी फैल गई। यात्रियों में मचा हड़कंप डिब्बों से यात्री नीचे कूदे। हालांकि, किसी को चोट आने की सूचना नहीं है। वहीं ट्रैक जाम होने के कारण कई ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि 12 ट्रेनों को दूसरे स्टेशनों पर जहां-तहां रोकना पड़ा। बचाव कार्य जारी है। ये भी पढ़ें: यूपी में मंत्री का PS महिला से अश्लीलता में हुआ गिरफ्तार-खुद मिनिस्टर ने किया पुलिस के हवाले जानकारी के अनुसार, पनकीधाम रेलवे स्टेशन से आगे भाऊपुर स्टेशन के आउटर के पास लगभग सवा 4 बजे आगे से छठवां व सात...
यूपी: ACMO समेत 3 डाॅक्टर सस्पेंड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ताबड़तोड़ एक्शन

यूपी: ACMO समेत 3 डाॅक्टर सस्पेंड, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक का ताबड़तोड़ एक्शन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने लापरवाही और घूसखोरी पर कार्रवाई का तगड़ा डंडा चलाया है। भ्रष्टाचार के आरोप में कानपुर नगर के अपर मुख्य चिकित्साधिकारी (ACMO) और जांच में हेराफेरी के आरोप में दो डाॅक्टरों को निलंबित किया है। अन्य मामलों में 3 डाॅक्टरों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई शुरू की गई है। पुलिस मेडिकल पैनल के डाॅक्टरों पर.. जानकारी के अनुसार, कानपुर में एसीएमओ के पद पर कार्यरत डॉ. सुबोध प्रकाश यादव वर्ष 2003 में अलीगढ़ से स्थानांतरित होकर आए थे। वह परामर्शदाता के पद पर थे। बताते हैं कि 2019 में उन्हें लेवल-4 में पदोन्नति मिली। मगर स्थानांतरण नहीं हुआ। आरोप है कि उन्होंने पद का दुरुपयोग किया। वित्तीय अनियमितता के भी आरोप हैं। इनपर हुई कार्रवाई, विभागीय कार्रवाई.. आरोप है कि नवंबर 2024 में डॉ. सुबोध ने चीफ फार्मासिस्ट अवनीश कुमार शुक्ला, डॉ. वंदन सिंह के साथ मिलकर प...
यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

यूपी में भारी बारिश का इन जिलों के लिए अलर्ट, मौसम का अपडेट पढ़ें..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बिजनौर, बुंदेलखंड, मुरादाबाद, लखनऊ, सीतापुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी में झमाझम बारिश दौर जारी है। जुलाई के पहले 15 दिनों में जमकर मानसूनी बारिश हुई है। तराई क्षेत्र से लेकर दक्षिणी यूपी में भारी बारिश से बाढ़ के हालात भी हुए। मौसम विभाग की ओर से सोमवार को कुछ जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है। यह पश्चिमी यूपी के जिले हैं। बिजनौर-अमरोहा, मुरादाबाद और मेरठ इन जिलों में पश्चिमी यूपी के बिजनौर, मुरादाबाद, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर, शामली और आसपास के इलाके शामिल हैं। वहीं वेस्ट यूपी के ही अमरोहा, रामपुर, बागपत, मेरठ और बरेली तथा आसपास इलाकों में भी अच्छी बारिश के आसार हैं। बांदा-चित्रकूट, लखीमपुर खीरी व सीतापुर इसी तरह बुंदेलखंड में बांदा, चित्रकूट आसपास और फतेहपुर, कौशांबी, प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, सीतापुर समेत प्रदेश के कुल 56 जिलों में गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। इन जिलों में हल्की-बूंदाबांदी होने के संक...