Friday, December 19सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

काशी पहुंचे PM Modi, बुंदेलखंड-सहारनपुर-सीतापुर रूट पर कल से दौड़ेंगी नई वंदे भारत ट्रेनें

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दो दिवसीय दौरे पर काशी पहुंचे हैं। पीएम का एयरपोर्ट पर स्वागत हुआ। पीएम के आगमन पर काशी में बाबतपुर के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर वित्त एवं संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना ने स्वागत किया। बताते हैं कि आज पीएम बरेका में रात्रि विश्राम करेंगे। इन रूट पर चलेंगीं नई वंदे भारत ट्रेनें.. शनिवार आठ नवबंर को सुबह काशी में प्रधानमंत्री चार वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नई वंदे भारत एक्सप्रेस, बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस से खजुराहो जाने वाली वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन वाराणसी को प्रयागराज, चित्रकूट, बांदा और खजुराहो से जोड़ने का काम करेगी। ये भी पढ़ें: बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग  h...
बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

बिहार में बंपर मतदान…क्या दे रहा संदेश? पहले चरण में 64.66% वोटिंग

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार में पहले चरण के मतदान में आज बंपर वोटिंग हुई। सुबह से ही मतदाताओं का उत्साह बना रहा। मतदान केंद्रों पर लंबी कतारें देखी गईं। पहले चरण में कुल 64.66% मतदान हुआ है। इसी के साथ 1314 उम्मीदवारों की राजनीतिक भविष्य ईवीएम (EVM) में बंद हो गया है। लालू, तेजस्वी यादव और उप मुख्यमंत्री ने डाले वोट इनमें प्रमुख रूप से राजद नेता लालू यादव, तेजस्वी, तेज प्रताप और उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा समेत बिहार सरकार के 16 मंत्रियों का राजनीतिक भविष्य भी शामिल हैं। अब सभी की निगाहें 14 नवंबर को होने वाली मतगणना पर हैं। हालांकि, अभी दूसरे चरण का मतदान 11 नवंबर को होना बाकी है। सबकी नजर 14 नंवबर को होने वाली मतगणना पर इसके बाद मतगणना 14 नवंबर को होगी। ऐसे में बिहार में पहले चरण में 64.66% बंपर मतदान क्या संदेश दे रहा है? यह बड़ा सवाल उठ रहा है। हालांकि, इस सवाल को समझने के ल...
यूपी की बड़ी खबर, ट्रेन की चपेट में आकर 6 श्रद्धालुओं की मौत

यूपी की बड़ी खबर, ट्रेन की चपेट में आकर 6 श्रद्धालुओं की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर में बुधवार सुबह दिल दहलाने वाली घटना हुई। चुनार रेलवे स्टेशन पर ट्रेन से उतरकर लाइन पार करते समय 6 यात्रियों की कालका मेल की चपेट में आकर मौत हो गई। घटना से रेलवे स्टेशन पर हड़कंप मच गया। शवों की हालत देख सभी के कांप उठे। गलत दिशा में रेलवे लाइन पार करते समय दुर्घटना यह दर्दनाक दुर्घटना सुबह लगभग सवा 9 बजे के आसपास की बताई जा रही है। बताते हैं कि यात्री गोमो प्रयागराज एक्सप्रेस से उतरकर रेलवे लाइन को पार करने लगे। तभी प्लेटफॉर्म नंबर-3 से गुजर रही कालका मेल की चपेट में आ गए। सभी की मौके पर दर्दनाक ढंग से मौत हो गई। अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। ये भी पढ़ें: बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने ये भी पढ़ें: बांदा मेडिकल कालेज में कृषि छात्रों की बर्बरता से पीटाई-4 डाॅक्टर्स समेत 40-50 अज्...
बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने

बिहार में बहार है! अखिलेश और केशव की जुगलबंदी की फोटो आई सामने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर इस समय पूरे देश में राजनीतिक माहौल गरम है। खासकर उत्तर प्रदेश में बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक काफी तेज है। इसी बीच आज मंगलवार को पटना एयरपोर्ट पर एक अलग ही जुगलबंदी नजर आई। सपा मुखिया अखिलेश यादव और यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य पटना एयरपोर्ट पर हाथों में हाथ डाले घूमते-खिलखिलाते नजर आए। इस दिलचस्प नजारे का किसी ने वीडियो बना लिया। सोशल मीडिया पर खूब हो रहीं चर्चाएं सोशल मीडिया में यह वीडियो खूब वायरल हो रहा है। साथ ही अलग तरह की चर्चाएं भी हो रही हैं। चर्चाएं इसलिए भी हैं क्यों कि अक्सर सोशल मीडिया पर अखिलेश यादव और केशव मौर्य एक-दूसरे के खिलाफ तीखी बयानबाजी करते रहते हैं। बताते चलें कि आज बिहार में पहले चरण के मतदान के लिए प्रचार अभियान थम गया है। बिहार में 6 नवंबर को है पहला चरण बिहार में विधानसभा चुनाव का पहला चरण 6...
यूपी में बड़ा हादसा, मां-पिता और दो बेटों समेत 8 लोगों की मौत-बिठूर से लौट रहा था परिवार

यूपी में बड़ा हादसा, मां-पिता और दो बेटों समेत 8 लोगों की मौत-बिठूर से लौट रहा था परिवार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी में देवा-फतेहपुर मार्ग पर सोमवार रात तेज रफ्तार ट्रक और कार में टक्कर हो गई। इस दुर्घटना में कार सवार पति-पत्नी और उनके दो बेटों समेत आठ लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, नई अर्टिगा कार से बाराबंकी कस्बे के मौलवीगंज के प्रदीप रस्तोगी (55) परिवार के साथ कानपुर बिठूर गए थे। मरने वालों में माता-पिता और उनके दो बेटों समेत अन्य लोग वहां एक कार्यक्रम में शामिल होकर शाम को सभी घर लौट रहे थे। बताते हैं कि कार में कल्याणी नदी पुल के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटनना में कार सवार प्रदीप रस्तोगी, उनकी पत्नी माधुरी रस्तोगी (52), बेटा नितिन (35), बेटा कृष्णा (15), कार चालक श्रीकांत (40) और महेंद्र मिश्र उर्फ बाला (45) की मौके पर ही मौत हो गई। ये भी पढ़े...
Lucknow: यूपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन..इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान..

Lucknow: यूपी को एक और वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन..इन जिलों के यात्रियों का सफर होगा आसान..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में जल्द ही नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेनों को हरी झंडी मिलने वाली है। लखनऊ से सहारनपुर वाया सीतापुर, शाहजहांपुर, बरेली और मुरादाबाद तक वंदे भारत एक्सप्रेस चलने की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। दरअसल, अभी तक लखनऊ से सहारनपुर या देहरादून जाने के लिए लोगों को ज्यादा समय खर्च करना पड़ता था। 8 नवंबर को होगा उद्घाटन मगर अब नई वंदेभारत एक्सप्रेस ट्रेन शुरू होने के बाद यह दूरी न केवल कम होगी, बल्कि यात्रा भी आरामदायक हो जाएगी। रेलवे सूत्रों का कहना है कि इस नई ट्रेन का उद्घाटन आने वाली 8 नवंबर को होगा। ये भी पढ़ें: Good News: बुंदेलखंड को नई ट्रेन मिली, बांदा से वाराणसी और खजुराहो सफर हुआ आसान हालांकि अबतक इस बारे में कोई अधिकारिक घोषणा नहीं हुई है। मगर ट्रेन चलने की संभावना पूरी है। रेलवे की ओर से इसकी तैयारियां भी जोरों पर चल रही हैं। वहीं लोगों का मानन...
जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 के दिन नया इतिहास रच दिया। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला टीम ने पूरी दुनिया पर जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा का रहा शानदार प्रदर्शन जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 246 रन पर समेट दिया। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने पूरा मैच मैच पलट गया। महिला ट...
प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डा. रामदरश मिश्रा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डा. रामदरश मिश्रा का निधन, सीएम योगी ने जताया शोक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: प्रख्यात साहित्यकार पद्मश्री डा. रामदरश मिश्रा का निधन हो गया है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है। आचार्य रामदरश मिश्र के निधन से हिंदी साहित्य जगत में शोक की लहर दौड़ गई है। 101 वर्ष की उम्र में उन्होंने अपने पुत्र शशांक मिश्र के द्वारका (दिल्ली) स्थित आवास पर अंतिम सांस ली। शनिवार को उनके पार्थिव शरीर का अंतिम संस्कार पालम स्थित मंगलापुरी श्मशान घाट किया गया। 150 से ज्यादा पुस्तकों का लेखन गोरखपुर जिले के कछार अंचल के डुमरी गांव में जन्मे मिश्र ने अपने दीर्घ साहित्यिक जीवन में 150 से ज्यादा पुस्तकें लिखीं। उनकी रचनाओं में आम आदमी का संघर्ष, संवेदनाएं और यथार्थ की सजीव अभिव्यक्ति के दर्शन होते हैं। 1951 में प्रकाशित पहला कविता संग्रह ‘पथ के गीत’ से साहित्य जगत में कदम रखने वाले मिश्र के 15 से ज्यादा कविता संग्रह ...
‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

‘नीतीश भाजपा के चुनावी दूल्हे’-अखिलेश यादव का केंद्र व यूपी सरकार पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने गुरुवार को यूपी और केंद्र सरकार पर बड़ा तंज कसा। गाजीपुर में अखिलेश यादव ने कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री 'नीतीश कुमार भाजपा के चुनावी दूल्हे हैं', वे (भाजपा) चेहरों का इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने कहा कि अब बिहार बदलाव मांग रहा है और तरक्की चाहता है। सपा मुखिया ने ट्रंप का भी लिया नाम अखिलेश यादव ने यह भी कहा कि इंडिया गठबंधन नीतीश कुमार को प्रधानमंत्री बनाना चाहता था। मगर भाजपा ने उन्हें चुनावी दूल्हा बना दिया। सपा मुखिया अखिलेश यादव ने कहा कि आज अमेरिका भी मोदी सरकार को आईना दिखा रहा है। ये भी पढ़ें: UP: ‘मुस्लिम लड़की लाओ, नौकरी पाओ’ BJP पूर्व विधायक के बयान पर भड़की मायावती, कार्रवाई की मांग वहां का राष्ट्रपति ट्रंप भारत के प्रधानमंत्री को किलर कह रहा है। पूर्व सीएम ने कहा कि अमेरिका की टैरिफ नीति से देश...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने राफेल में भरी उड़ान-रचा इतिहास

Breaking News, Feature, Today's Top four News, भारत
समरनीति न्यूज, नई दिल्ली: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आज बुधवार सुबह अंबाला के एयरफोर्स स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इसके साथ ही उन्होंने नया इतिहास रच दिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अंबाला वायुसेना स्टेशन से लड़ाकू विमान राफेल में उड़ान भरी। इस दौरान राष्ट्रपति फ्लाइट सूट पहनकर राफेल में बैठीं और टेक ऑफ से पहले उन्होंने हाथ हिलाकर सभी का अभिवादन भी किया। अंबाला एयरफोर्स स्टेशन से भरी उड़ान जानकारी के अनुसार, राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू ने अधिकारियों से राफेल की तकनीक और उसे चलाने संबंधित तरीकों और सुरक्षा से जुड़ीं बातचीत की। बताते हैं कि राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू बुधवार सुबह 9.15 बजे विशेष विमान से अंबाला पहुंचीं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू राफेल में उड़ान भरने वाली देश की पहली राष्ट्रपति हैं। वहां एयरफोर्स स्टेशन पर एयर चीफ मार्शल अमर प्रीत सिंह ने उ...