Sunday, March 15सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

IND A vs AUS A: कानपुर में बारिश के कारण रद्द हुआ पहला वनडे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर ग्रीनपार्क को आठ साल बाद मिली वनडे सीरीज की मेजबानी का रंग बारिश ने फीका कर दिया। मंगलवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया ए के बीच होने वाला पहला वनडे मैच रद्द हो गया। यह मैच बिना एक भी गेंद फेंके ही कैंसिल हो गया। सुबह खिली धूप-दोपहर में तेज बारिश से बिगड़ा खेल मौसम इतनी तेजी से बदला कि सुबह खिली धूप में क्रिकेट प्रेमियों ने सोचा भी नहीं था कि शाम होते-होते मैच रद्द भी हो सकता है। दोपहर में लगभग 12:30 बजे बादल छाए और फिर हुई मूसलाधार बारिश ने खेल का माहौल ही बिगाड़ दिया। मैच रेफरी कर्नल संजय वर्मा ने शाम 5:15 बजे मैच रद्द होने की घोषणा की। अब अगला मैच 3 अक्तूबर को होगा। ये भी पढ़ें: Lucknow: क्रिकेटर रिंकू सिंह को झटका-मतदाता जागरूकता अभियान से हटाया गया, यह वजह.. ये भी पढ़ें: क्रिकेटर यश दयाल पर यौन शोषण का केस-युवती के बेहद गंभीर आरोप, बोली-‘कई और लड़किय...
संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा

संभलिए! कहीं कैंसर वाला आलू तो नहीं खरीद रहे आप..FDSA छापे में चौंकाने वाला खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मिलावट के इस जमाने में कुछ भी बिना सोचे-समझे और परखे बिना खरीदना ठीक नहीं है। अब आलू में भी मिलावट की बात सामने आई है। वह भी कैंसर जैसी बीमारियों को दावत देने वाली मिलावट। इसलिए सावधान रहिए! जी हां, बाजार में कुछ जालसाज पुराने आलू को केमिकल की मदद से नया बनाकर बेच रहे हैं। नवरात्र पर भक्तों की सेहत से खिलवाड़ मिलावटखोर ज्यादा पैसा कमाने और नवरात्र में खपत पूरी करने के लिए आलू पर लाल कलर कर रहे हैं। कार्यालय खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन लखनऊ (एफएसडीए) ने रविवार को राजधानी की दुबग्गा सब्जी मंडी पर छापा मारा। छापे में इस बात का खुलासा हुआ है। एफएसडीए टीम ने 46 बोरी कैमिकल वाला आलू जब्त भी किया है। नमूने सीज कर जांच को प्रयोगशाला भेजे हैं। आलू खरीदने से पहले अच्छे से जांचें विशेषज्ञों का कहना है कि केमिकल वाला आलू खाने से लोगों की सेहत को भारी नुकसान पहुंचता है। ...
तमिलनाडु भगदड़: 40 पार पहुंची मृतकों की संख्या, एक्टर विजय की रैली में हुई थी घटना

तमिलनाडु भगदड़: 40 पार पहुंची मृतकों की संख्या, एक्टर विजय की रैली में हुई थी घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: तमिलनाडु के करूर में साउथ एक्टर और तमिलगा वेट्री कजगम (TVK) के प्रमुख विजय की रैली में शनिवार को भगदड़ में 39 लोगों की मौत हो गई। 95 लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। फिल्मों से राजनीति में कूदे थलपति विजय साउथ के एक्टर हैं। वह सबसे अमीर अभिनेताओं की सूची में शामिल हैं। 10 हजार का इंतजाम और भीड़ जुटी 27 हजार लोगों की तमिलनाडु के करूर में होने वाली इस रैली में आयोजकों ने 10 हजार लोगों के शामिल होने की जानकारी दी थी। मगर इसमें लगभग 27 हजार लोग जुटे। एक्टर विजय को रैली में सुबह पहुंचना था मगर वह शाम साढ़े 7 बजे पहुंचे। ये भी पढ़ें: यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप तमिनाडु के डीजीपी जी. वेंकटरमन का कहना है कि एक्टर के देरी से पहुंचने के कारण भी भीड़ बढ़ गई। गृहमंत्रालय ने तमिलनाडु सरकार से मामले में जवाब मांगा है...
यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

यूपी: मेरठ में दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या-रंजिश में हुई वारदात से हड़कंप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
  समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के मेरठ में आज दिनदहाड़े भाजपा नेता की हत्या कर दी गई। मेरठ के किठौर थाना क्षेत्र में गांव भदोली में भाजपा युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया गया। इस वारदात को गांव के ही रॉबिन गुर्जर ने अंजाम दिया। युवा मोर्चा के महामंत्री थे प्रमोद जानकारी के अनुसार, बीजेपी युवा मोर्चा के महामंत्री और बीडीसी सदस्य प्रमोद भड़ाना आज किसी काम से खेत पर गए थे। इसी बीच उनपर जानलेवा हमला कर हत्या कर दी गई। परिवार के लोग उन्हें अस्पताल ले गए। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। एसपी देहात अभिजीत फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपियों की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: “मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक  https://samarneetinews.com/meerut-te...
“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

“मौलाना भूल गया कि यूपी में शासन किसका”, सीएम योगी की बरेली हिंसा पर दो टूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बरेली में उपद्रवियों की भीड़ ने हिंसा फैलाने की कोशिश की। हाथों में आई लव मोहम्मद के पोस्टर लेकर नारेबाजी करते हुए पुलिस पर पथराव किया। इसके बाद पुलिस ने लाठीचार्ज कर उपद्रवियों को खदेड़ा। आज राजधानी लखनऊ में होटल ताज में शनिवार को 'विकसित उत्तर प्रदेश विजन 2047' में सीएम योगी भी शामिल हुए। मुख्यमंत्री योगी ने अपने संबोधन में दो टूक कहा, कि बरेली में मौलाना भूल गया था कि यूपी में अब शासन किसका है। 'जो जिस भाषा में समझता है उसे उसी भाषा में..'  सीएम योगी ने कहा कि जो जिस भाषा में समझता है उसे वैसे ही समझाया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि मौलाना कहता था, धमकी देता था कि हम शहर जाम कर देंगे। हमने कहा ना तो शहर जाम होगा और ना ही कर्फ्यू लगेगा। बल्कि, ऐसा सबक सिखाएंगे की आने वाली पीढ़ियां भी याद रखेंगी। 'अशांति फैलाने वालों से सख्ती से निपटेगी सरकार' अपने संबोधन में मुख...
UP: राष्ट्रपति के स्वागत को न राज्यपाल पहुंचीं-न मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने उठाए सवाल

UP: राष्ट्रपति के स्वागत को न राज्यपाल पहुंचीं-न मुख्यमंत्री, कांग्रेस ने उठाए सवाल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू गुरुवार को विशेष ट्रेन से एक दिवसीय दौरे पर मथुरा पहुंचीं थीं। वहां मंदिरों में दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रपति श्रीमती मुर्मू शाम को वापस दिल्ली रवाना हो गईं थीं। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने राष्ट्रपति के दौरे को लेकर अपने एक्स (X) एकाउंट पर टिप्पणी करते हुए मोदी सरकार को घेरा है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राय ने एक्स पर लिखा है कि राष्ट्रपति के मथुरा पहुंचने पर उनके स्वागत के लिए न तो राज्यपाल आनंदी बेन पटेल पहुंचीं और न ही यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि "इससे ये साफ दिखाई देता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी और उनकी भाजपा सरकार को संवैधानिक पदों और देश की सर्वोच्च दलित महिला राष्ट्रपति की गरिमा की कोई परवाह नहीं है।" कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने आगे लिखा है कि "मोदी जी, क्या दलि...
अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

अमरोहा: दुनिया में सितारा बनकर चमकी नोरेक्स फ्लेवर्स-स्वीडन में इंटरनेशनल सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, अमरोहा, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के अमरोहा जिले के मंडी धनौरा की प्रतिष्ठित मैंथाआयल की निर्यातक फर्म नोरेक्स फ्लेवर्स को अंतरराष्ट्रीय मंच पर बड़ा अवार्ड मिला है। खुद में अलग पहचान रखने वाली नोरेक्स को विश्व की अग्रणी संस्था IFEAT (International Federation of Essential Oils and Aroma Trades) द्वारा 2025 के लिए सस्टेनेबिलिटी अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया है। कंपनी निदेशक वैभव अग्रवाल को स्वीडन में मिला अवार्ड यह अवार्ड कंपनी के निदेशक वैभव अग्रवाल को स्वीडन के गोथेनबर्ग शहर में आयोजित एक भव्य सम्मान समारोह में दिया गया। IFEAT के अध्यक्ष डॉ. जीमन कोरह और कार्यकारी समिति सदस्य एडवर्ड मैटोसो ने निदेशक श्री अग्रवाल को यह अवार्ड संयुक्त रूप से दिया। समारोह में दुनियाभर से 1500 से ज्यादा कंपनियों के प्रतिनिधि मौजूद रहे। इन सबके बीच नोरेक्स फ्लेवर्स कंपनी सितारा बनकर चमकी। हजारों किसानों ...
Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

Bijnor: नगीना सांसद पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी ने दी आत्महत्या की धमकी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: बिजनौर की नगीना लोकसभा सीट से सांसद चंद्रशेखर पर यौन उत्पीड़न समेत कई गंभीर आरोप लगाने वाली डाॅ. रोहिणी घावरी ने आत्महत्या की धमकी दी है। पीएचडी स्काॅलर रोहिणी मूलरूप से मध्य प्रदेश के इंदौर की रहने वाली हैं। इस समय स्विट्जरलैंड में रह रही हैं। डाॅक्टर रोहिणी ने बुधवार को अपने एक्स (X) एकाउंटर पर पोस्ट कर नगीना सांसद चंद्रशेखर पर बार फिर गंभीर आरोप लगाए हैं। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ और पीएम मोदी को भी टैग किया है। रोहिणी ने यहां तक लिखा है कि किसी ने उनकी बात नहीं सुनी है। इंदौर की मूल निवासी रोहिणी स्विट्जरलैंड में रह रहीं रोहिणी ने लिखा है कि नगीना सांसद ने उनका जीवन बर्बाद कर दिया है। रोहिणी ने अपनी पोस्ट को पीएमओ को भी टैग किया है। पोस्ट में रोहिणी ने अंतिम अलविदा भी लिखा है। रोहिणी की सुसाइड की धमकी से हड़कंप मच गया है। दरअसल, रोहिणी का कहना है क...
यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

यूपी के डिप्टी सीएम को बिहार चुनाव का जिम्मा-सहप्रभारी बने

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बिहार विधानसभा चुनाव के लिए पूरी तरह से कमर कस ली है। गुरुवार को पार्टी ने चुनाव प्रभारी और सह प्रभारियों के नामों की घोषणा कर दी है। केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को बिहार का प्रदेश चुनाव प्रभारी बनाया गया है। वहीं केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सीआर पाटिल को बिहार प्रदेश चुनाव का सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है। इसी कड़ी में यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य को भी बिहार प्रदेश चुनाव का सह-प्रभारी बनाया गया है। बताते चलें कि बिहार में इसी साल के आखिर में चुनाव होने हैं। ये भी पढ़ें: यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात.. ये भी पढ़ें: आजम खां ने कहा, ‘बेवकूफ हूं, मगर इतना भी नहीं’, बसपा में जाने के सवाल पर दिया जवाब https://samarneetinews.com/im-stupid-but-not-that-stupid-azamkhan...
यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

यूपी: अपनी ही सरकार के विरोध में यूपी के मंत्री, कहा-पीएम मोदी तक उठाएंगे बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो: यूपी की योगी सरकार के जाति आधारित रैलियों पर प्रतिबंध लगाने के फैसले का विरोध होने लगा है। सरकार के ही कैबिनेट मंत्री ने इसका विरोध किया है। निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं मत्स्य मंत्री संजय निषाद ने सरकार के इस फैसले पर विरोध जताया है। कहा है कि इससे समाज के वंचित और पीड़ित जातियों के लोगों को न्याय और सम्मान पाने में मुश्किलें आएंगी। संजय निषाद ने कहा, पत्र लिखकर पुनर्विचार की उठाएंगे मांग उन्होंने कहा है कि वह सरकार के इस आदेश पर पुनर्विचार की मांग उठाएंगे। यूपी सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को इसके लिए पत्र भी लिखेंगे। दरअसल, इलाहाबाद उच्च न्यायालय के एक आदेश के बाद यूपी सरकार ने जाति आधारित रैलियों पर रोक लगाई है। ये भी पढ़ें: UP Politicss : अखिलेश बोले, मायावती की गारंटी कौन लेगा ? बसपा से गठबंधन के सवाल पर..  साथ ही सार्वजनिक स्थानो...