Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

कानपुर लैंबॉर्गिनी मामले में तंबाकू कारोबारी का बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश के कानपुर में लैंबॉर्गिनी केस में तंबाकू कारोबारी केके मिश्रा का आरोपी बेटा शिवम मिश्रा गिरफ्तार हो गया है। पुलिस ने उसे धर-दबोचा है। बताते चलें कि पुलिस ने कानपुर में VIP रोड पर हाई-प्रोफाइल लैंबॉर्गिनी हादसे में आरोपी शिवम को गिरफ्तार किया है। इस हादसे में कई लोग घायल हुए थे। पैदल लोगों और कई गाड़ियों को मारी थी टक्कर उधर, मामले में पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल का कहना है कि आरोपी शिवम का मेडिकल परीक्षण कराने के बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया है। ये भी पढ़ें: UP: गैंग चला रहा था बैंक मैनेजर, क्लास-1 अधिकारी समेत गिरोह के 9 सदस्य गिरफ्तार बताते चलें कि 10 करोड़ से ज्यादा कीमत वाली कार लैंबॉर्गिनी रेवुएल्टो ने रविवार दोपहर बड़ा हादसा किया था। कार ने करीब 3 बजे ग्वालटोली इलाके में पैदल चलने वालों लोगों और गाड़ियों को टक्कर मारते हुए रौंद दिया था। ...
और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

और खींच ले गई मौत! बांदा में ट्रक का पहिया निकलकर किसान से टकारया-मौत

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कहते हैं होनी को कोई नहीं टाल सकता। यह बात बांदा में हुए एक दुखद घटनाक्रम में सच साबित होती दिखाई दी। दरअसल, बांदा में सड़क से गुजर रहे ट्रक का पहिया निकला और घर के बाहर बैठे किसान से टकरा गया। पास में बंधा एक पशु भी घायल हो गया। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से सभी हैरान हैं। बिसंडा थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, बांदा के बिसंडा थाना क्षेत्र के बिलगांव के हरवंश ने बताया कि उनके मामा कल्लू (55) दोपहर में घर के बाहर बैठे थे। रोज की तरह आसपास अन्य लोग भी मौजूद थे। ये भी पढ़ें: धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और.. इसी बीच बिसंडा की ओर से एक तेज रफ्तार खाली ट्रक वहां से गुजरा। अचानक ट्रक के पिछले हिस्से के पहियों में लगा धुरा टूट गया। इससे पहले की कोई कुछ समझ पाता। ट्रक से निकला पहिया तेजी से घूमता हुआ आया औ...
Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Banda: 15 से कालिंजर महोत्सव, तैयारियों में जुटा प्रशासन

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ऐतिहासिक धरोहर कालिंजर दुर्ग में आने वाली 15 फरवरी से कालिंजर महोत्सव का आयोजन होने वाला है। प्रशासन इसे लेकर तैयारियों में जुटा है। जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा और पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल भी अधिकारियों के साथ दौरा कर चुके हैं। यह आयोजन कई मायनों में खास है। व्यापक तैयारियों में जुटे अधिकारी बताते हैं कि कालिंजर महोत्सव में 15 से 17 फरवरी तक अलग-अलग विषयों पर सम्मेलन होंगे। कालिजंर महोत्सव में विभिन्न विभागों की ओर से जागरुकता एवं संवाद कार्यक्रम भी होंगे। संबंधित विभागों के नोडल अधिकारी भी प्रतिभाग करेंगे। सम्मेलन की तैयारियों में प्रशासनिक अधिकारी तेजी से जुटे हैं। ये भी पढ़ें: बांदा-चित्रकूट: शादी वाले घर में कोहराम-दुल्हन के भाई की हादसे में मौत https://samarneetinews.com/banda-nationalrural-ramayana-fair-inaugurated-co-pays-tribute/ https://samarneet...
बांदा-चित्रकूट: शादी वाले घर में कोहराम-दुल्हन के भाई की हादसे में मौत

बांदा-चित्रकूट: शादी वाले घर में कोहराम-दुल्हन के भाई की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में शादी वाले घर में कोहराम मच गया। खुरहंड गांव में दुल्हन के भाई की हादसे में मौत हो गई। मरने वाला बालक छात्र था। गांव के स्कूल में ही पढ़ता था। साइकिल सवार बालक को एक वाहन ने टक्कर मार दी। उसकी मौत हो गई। घटना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। खुरहंड में फुफेरी बहन की शादी में आया था बालक घटना गिरवां थाना क्षेत्र के खुरहंड गांव की है। मरने वाला बालक चित्रकूट जिले का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार, चित्रकूट जिले के चिल्ला माफी गांव के रामभवन के बेटे 11 वर्षीय अनुरुद्ध मां संध्या संग खुरहंड गांव आए थे। खुरहंड में उनकी बुआ की बेटी सुमन की शादी थी। ये भी पढ़ें: बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा बताते हैं कि रात में बारात में खाना खाकर अनुरुद्ध साइकिल से घर लौट रहे थे। रास्ते में सड़क पार करते सम...
धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

धमाकेदार जीत: बांदा बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बने विमल सिंह और..

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला बार एसोसिएशन के चुनाव संपन्न हो गए। धमाकेदार जीत दर्ज कराते हुए वरिष्ठ अधिवक्ता विमल सिंह बांदा जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष बन गए हैं। उन्होंने 101 वोटों से चुनाव जीता है। बार एसोसिएशन के चुनाव में यह अपने आप में बड़े अंतर की जीत है। 101 वोटों से विमल सिंह ने दर्ज कराई जीत बताते हैं कि कुल 1307 वोट पड़े। इनमें अकेले अधिवक्ता विमल सिंह को 467 वोट मिले। दूसरे नंबर पर रहे धनराज सिंह को 362 वोट ही मिल सके। वहीं महासचिव पद पर राजेश त्रिपाठी ने 691 वोटों से जीत दर्ज कराई। दरअसल, देर रात आए परिणामों को लेकर गहमागहमी बनी रही। बार के महासचिव बने राजेश त्रिपाठी महासचिव पद पर शिवदयाल प्रजापति 616 वोटों के साथ दूसरे नंबर पर रहे। वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर शिवविलास सोनी, कनिष्ठ उपाध्यक्ष पद पर निखिल सक्सेना संयुक्त सचिव पद पर कमलाकांत मिश्रा ने जीत दर्ज कराई। कुल ...
बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा

बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। बांदा में चलती बाइक से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में बैठा मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। बताते हैं कि युवती अपने देवर के साथ नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। गोद में बैठा बच्चा बाल-बाल बचा जानकारी के अनुसार, बबेरू के फुफुदी गांव के राममूरत की पत्नी लक्ष्मी (26) सोमवार दोपहर बाइक से देवर संग ननिहाल जा रही थीं। वहां उनकी नानी का निधन हो गया था। उनकी ननिहाल नरैनी के पांडादेव गांव में थी। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने.. बताते हैं कि रास्ते में गिरवां क्षेत्र के बहेरी गांव के पास वह बाइक से नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उनकी गोद में बैठा मासूम बच्चा रियांश बाल...
शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

शासन का डंडा: हमीरपुर में रिश्वतखोर उपायुक्त समेत 3 अधिकारी सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, लखनऊ: रिश्वतखोर अधिकारियों पर शासन का सख्त डंडा चला है। उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में रिश्वतखोरी में संलिप्त प्रभारी उपायुक्त उद्योग समेत 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया गया है। निलंबित हुएअधिकारियों में प्रभारी उपायुक्त उद्योग रवि वर्मा, सहायक प्रबंधक संतोष राव और जिला प्रबंधक मिलन कुमार शामिल हैं। कई बार हो चुकी थीं शिकायतें, अबकी बार नपे इनके खिलाफ अनुशासनिक कार्रवाई के भी निर्देश दिए हैं। निलंबित होने वालों में सहायक प्रबंधक व जिला प्रबंधक भी शामिल हैं। निलंबन की यह कार्रवाई सीडीओ व एडीएम की जांच समिति की रिपोर्ट के बाद की गई है। कार्रवाई से महकमे में हड़कंप मच गया है। फाइल खिसकाने के लिए वसूलते थे मोटी रकम शासन ने यह कार्रवाई जिला उद्योग कार्यालय में ऑनलाइन आवेदन व पत्रावली निस्तारण के नाम पर अवैध वसूली पर की है। बताते हैं कि फाइलें खिसकाने के नाम पर ये अधिकारी रि...
Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला 

Banda: क्रिकेट टूर्नामेंट में कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने खिलाड़ियों का बढ़ाया हौंसला 

Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के राइफल क्लब मैदान में चल रहे स्व. मोहित सिंह मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में आज कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित मुख्य अतिथि रहे। कांग्रेस जिलाध्यक्ष ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त करते हुए उनका हौंसला बढ़ाया। राइफल क्लब मैदान में  क्रिकेट टूर्नामेंट मुख्य अतिथि ने कहा कि इस राइफल क्लब मैदान से निकले खिलाड़ियों ने प्रदेश और देशभर में अपनी बड़ी पहचान बनाई है। यह हम सभी के लिए गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि उन्हें पूरा विश्वास है कि बांदा की क्रिकेट प्रतिभाएं निश्चित रूप से देश में नाम रोशन करेंगी। ये भी पढ़ें: बांदा में क्रिकेट खिलाड़ी की दर्दनाक मौत-पेड़ से बाइक टकराने से हादसा इस दौरान टूर्नामेंट में भगत सिंह इंकलाब एवं सरदार उधम सिंह टीमों के बीच काफी रोमांचक मुकाबला हुआ। बड़ी संख्या में दर्शक और क्रिकेट प्रेमी मौजूद रहे। ...
बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर

बांदा में हाइवे पर ट्रक-एंबुलेंस हादसा, महिला की मौत-पति और बेटा गंभीर

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हाइवे पर एक तेज रफ्तार ट्रक ने एंबुलेंस में टक्कर मार दी। इससे एंबुलेंस में सवार महिला की मौत हो गई। उनके पति और बेटा गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों का इलाज चल रहा है। तिंदवारी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा है। एंबुलेंस में इलाज को कानपुर जा रहा था परिवार जानकारी के अनुसार, बबेरू थाना क्षेत्र के बगेहटा के शंकर अपनी पत्नी ऊषा देवी (58) को इलाज के लिए एंबुलेंस से कानपुर ले जा रहे थे। रास्ते में तिंदवारी के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने एंबुलेंस को टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में अतिक्रमण हटाते समय बुल्डोजर पर गिरा मकान-चालक घायल एंबुलेंस में सवार उषा ओर उनके पति व बेटा घनश्याम (38) घायल हो गए। महिला की इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई। वहीं पिता और बेटे का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। मृतका के पुत्र धम्मू का कह...
दुखद: बांदा पुलिस लाइन में उप निरीक्षक का आकस्मिक निधन-शोक की लहर

दुखद: बांदा पुलिस लाइन में उप निरीक्षक का आकस्मिक निधन-शोक की लहर

Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में पुलिस लाइन्स में उप निरीक्षक धीरेंद्र सिंह (58) का आकस्मिक निधन हो गया। पूरे पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई। जानकारी मिलते ही पुलिस अधिकारियों ने मामले का संज्ञान लिया। प्रयागराज के मूलनिवासी थे सब इंस्पेक्टर जानकारी के अनुसार, प्रयागराज जिले के सोरूडीह गांव के रहने वाले धीरेंद्र सिंह (58) पुलिस उप निरीक्षक थे। वर्तमान में बांदा पुलिस लाइन में तैनात थे। बताते हैं कि रविवार शाम वह फोन लेकर पुलिस लाइन में टहल रहे थे। ये भी पढ़ें: मेरठ में शादी से पहले महिला सिपाही का अपहरण-पुलिस ने किया बरामद इसी बीच अचानक गश खाकर गिर पड़े। आसपास मौजूद पुलिस कर्मियों ने देखा तो उठाकर जिला अस्पताल ले गए। वहां उनका निधन हो गया। मृतक के पुत्र सूरज का कहना है कि उनके पिता ने किसी बीमारी का जिक्र नहीं किया। सबकुछ अचानक हुआ है। मृतक अपने पीछे पत्नी श्रीमती गीता सिंह ...