Sunday, December 28सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

UP: सड़क हादसे में चाचा की मौत-भतीजे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। बताते हैं दोनों आपस में चाचा-भतीजे थे। घायल का इलाज चल रहा है। हादसा उस समय हुआ जब बाइक अचानक सामने आए अन्ना पशु से टकरा गई। दुर्घटना नरैनी कोतवाली क्षेत्र में हुई। नरैनी कोतवाली क्षेत्र में दुर्घटना जानकारी के अनुसार नरैनी कोतवाली क्षेत्र के पड़मई गांव के पास तेज रफ्तार बाइक आनियंत्रित होकर अन्ना पशु से टकरा गई। इससे बिसंडा थाना क्षेत्र के अकोलापुरवा के रहने वाले https://samarneetinews.com/sensation-after-finding-deadbody-of-missing-person-in-banda/ बारातीलाल (45) की मौत हो गई। वहीं साथ में बाइक पर सवार उनके भतीजे संतोष गंभीर रूप से घायल हो गए। बताते हैं कि दोनों कालिजर थाना क्षेत्र के बऊआ गांव निमंत्रण में गए थे। हादसा पड़मई गांव के पास हुआ। बताते हैं कि घायल का बांद...
UP: विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च..

UP: विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर कैंडल मार्च..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: आज 30 नवंबर को विश्व एड्स दिवस की पूर्व संध्या पर रेलवे स्टेशन के बाहर कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। इसका आयोजन उत्तर प्रदेश राज्य एड्स नियंत्रण सोसाइटी (लखनऊ) के सहयोग से किया गया। इसका शुभारंभ मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने किया। इस अवसर पर स्वास्थ विभाग के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में स्वास्थ कर्मचारी की सड़क हादसे में मौत, परिवार में कोहराम  ये भी पढ़ें: Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं    ...
UP: मासूम से दरिंदे ने किया कुकर्म, तलाश में पुलिस..

UP: मासूम से दरिंदे ने किया कुकर्म, तलाश में पुलिस..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक शर्मसार करने वाला घटनाक्रम सामने आया है। एक दरिंदे किस्म के किशोर ने मासूम बालक के साथ कुर्कम किया। घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। बताते हैं कि 5 वर्षीय मासूम अपने घर के बाहर खेल रहा था। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी तभी पास में रहने वाला किशोर उसे टाफी का लालच देकर साथ ले गया। फिर बालक से कुकर्म किया। घर आकर बच्चे ने परिजनों से पूरी बात बताई। पुलिस ने रिपोर्ट लिखाई है। आरोपी फरार बताया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की तलाश की जा रही है। ये भी पढ़ें: बड़ी खबर : बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे पर महिला से दुष्कर्म, बुरी तरह से पिटाई https://samarneetinews.com/woman-raped-badly-beaten-on-bundelkhand-expressway/  ...
बांदा में वैवाहिक बंधन में बंधे 448 जोड़े, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लिए फेरे

बांदा में वैवाहिक बंधन में बंधे 448 जोड़े, सामूहिक विवाह कार्यक्रम में लिए फेरे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आज बांदा में पंडित जेएन कालेज के मैदान में संपन्न हुआ। विवाह की रश्में गायत्री परिवार के पुरोहितों द्वारा मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न कराई गईं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्यमंत्री जलशक्ति विभाग रामकेश निषाद, जिला पंचायत अध्यक्ष सुनील सिंह पटेल रहे। सभी ने बढ़-चढ़कर जोड़ों को खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद दिया। डीएम नगेंद्र प्रताप ने भी वैवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया। कार्यक्रम का संचालन अर्चना भारती ने किया। कार्यक्र में बांदा की सभी तहसील क्षेत्रों के गरीब परिवारों की बेटियों और बेटों की शादी कराई गई। ये भी पढ़ें: Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं https://samarneetinews.com/promising-youngmen-women-displayed-their-talent-in-youthfe...
बांदा में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

बांदा में लापता व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में घर से निकला व्यक्ति लापता हो गया। बाद में उसका शव मिलने से सनसनी फैल गई। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उधर, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस का कहना है कि शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र की है। 28 नवंबर को निकले थे घर से जानकारी के अनुसार, पतवन गांव के विनोद सिंह (45) बीती 28 नवंबर की दोपहर घर से खेत जाने की बात कहकर निकले थे। फिर घर नहीं लौटे। परिजनों का कहना है कि कई बार उनको फोन किया गया। लेकिन घंटी बजती रही https://samarneetinews.com/tragic-incident-in-banda-innocent-girl-died-by-burning-brother-also-burnt/ और फोन नहीं उठा। परिजनों ने काफी तलाश की। कुछ पता नहीं चला। शुक्रवार को परिजनों ने उनके लापता होने की रिपोर्ट भी दर्ज कराई। इसी बीच एक ग्रामीण ने तालाब के पास उ...
Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Banda: युवा उत्सव कार्यक्रम में मंडल के युवक-युवतियों ने दिखाईं अपनी प्रतिभाएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के बजरंग इंटर कालेज में युवा कल्याण एवं प्रान्तीय रक्षक दल विभाग के तत्वाधान में मंडलस्तरीय युवा उत्सव/सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का उदघाटन प्रधानाचार्य मिथलेश कुमार पांडे ने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर युवा कल्याण अधिकारी राहुल सिद्धार्थ भी मौजूद रहे। बांदा-महोबा-चित्रकूट-हमीरपुर के युवा.. कार्यक्रम में विभिन्न विधाओं में युवक-युवतियों ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। एक से बढ़कर एक प्रतिभाएं सामने आईं। फोटोग्राफी में साक्षी, लेखन में खुशी.. प्रतियोगिताओं में फोटोग्राफी में प्रथम-साक्षी (बांदा), द्वितीय-आवेश सिंह (चित्रकूट) व कहानी लेखन में प्रथम-खुशी (चित्रकूट), भाषण प्रतियोगिता में प्रथम-अंजली सक्सेना (महोबा) रहीं। इसी तरह कविता लेखन में प्रथम-गुनगुन (बांदा), द्वितीय-श्रेया मिश्रा (हमीरपु...
Banda: पत्नी से विवाद से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Banda: पत्नी से विवाद से तंग आकर पति ने मौत को लगाया गले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: पत्नी से आए दिन होने वाले विवाद से तंग आकर पति ने मौत को गले लगा लिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा के बबेरू थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार बबेरू के आजाद नगर के सोनू यादव (28) का दोपहर में पत्नी संगीता से किसी बात को लेकर विवाद हो गया। अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम बताते हैं कि पत्नी आए दिन झगड़ा करती थी। तंग आकर पति ने जहरीला पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ने पर परिवार के लोगों ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया। वहां इलाज के दौरान https://samarneetinews.com/cmyogi-inaugurated-statue-of-ranidurgavati-in-banda/ उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक के चचेरे भाई उत्तम का कहना है कि मृतक बबेरू स्थित मेडिकल स्टोर में काम करते थे। पांच भाइयों में वह छोटे थे। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ये भी पढ़ें: बां...
बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

बांदा में निमंत्रण में जा रहे युवक की हादसे में मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बरहौ संस्कार में शामिल होने जा रहे युवक की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब एक बाइक चालक ने उसे टक्कर मार दी। सिर की गंभीर चोट से युवक की जान चली गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पैदल ही जा रहे थे मृतक सूरजबली जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के छनिहा डेरा के 35 वर्षीय सूरजबली शाम को पैदल ही शाम पैदल बरहौ संस्कार में जा रहे थे। बाते हैं कि रास्ते में बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। टक्कर इतनी ये भी पढ़ें: UP: ड्यूटी जा रही नर्स से गैंगरेप-मारपीट और लूटपाट भी, दो महिलाओं समेत 4 पर आरोप तेज थी कि पैदल व्यक्ति उछलकर दूर गिरा। गंभीर हालत में जिला अस्पताल ले जाया गया। वहां से कानपुर ले जाते समय बिंदकी के पास उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक अपने पीछे पत्नी निर्मला के अलावा 3 पुत्र छोड़ गए हैं। ये भी पढ़ें: बुंदेलखंड: बांदा मे...
बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

बांदा: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक, भूपेंद्र चौधरी और सतीश महाना भी महुआ पहुंचे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में भाजपा नेता चंद्रशेखर तिवारी की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक भी पहुंचे। उनके साथ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी और विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना भी रहे। तीनों बड़े नेता हेलीकाप्टर से कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे। वहां से कार से सभी महुआ गांव पहुंचे। परिजनों से शोक संवेदनाएं की व्यक्त महुआ में भाजपा नेता चंद्रशेखर के आवास पर पहुंचकर शोककुल परिजनों से संवेदनाएं व्यक्त कीं। सभी नेताओं ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। बताते चलें कि इससे पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने भी वहां पहुंचकर श्रद्धांजलि दी थी। इस मौके पर बड़ी संख्या में पार्टी नेता व अन्य लोग मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि https://sam...
Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Banda: मुख्यमंत्री योगी ने दी भाजपा नेता चंद्रशेखर की स्व. मां को श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बांदा के महुआ गांव भी गए। वहां तेलंगाना के भाजपा प्रदेश महामंत्री (संगठन) चंद्रशेखर के आवास पर उनकी दिवंगत माता को श्रद्धांजलि दी। चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। शोक संतप्त परिजनों से संवेदनाएं जताईं शोक संतप्त परिजनों से भेंट कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। इस अवसर पर जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। साथ ही बांदा विधायक प्रकाश द्विवेदी समेत अन्य भाजपा नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में मुख्यमंत्री योगी ने रानी दुर्गावती की प्रतिमा का किया लोकार्पण https://samarneetinews.com/cmyogi-inaugurated-statue-of-ranidurgavati-in-banda/  ...