Saturday, March 7सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

जरूरी खबर..आज बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, दिनभर रहेगा रूट-डायवर्जन

जरूरी खबर..आज बांदा-अतर्रा मार्ग पर नहीं चलेंगे वाहन, दिनभर रहेगा रूट-डायवर्जन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शनिवार 30 जनवरी को बांदा-अतर्रा मार्ग पर वाहनों की आवाजाही बंद रहेगी। बांदा पुलिस ने एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि बांदा से खुरहंड होकर अतर्रा के लिए कोई वाहन सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक नहीं जा सकेगा। इसी तरह उधर से भी कोई वाहन नहीं आ सकेगा। खुरहंड में पं. धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम के चलते रूट डायवर्जन दरअसल, खुरहंड में शनिवार को बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री का कार्यक्रम है। इसलिए इस रूट पर वाहनों की आवाजाही दिन में बंद रहेगी। पुलिस ने रूट डायवर्जन किया है। ये भी पढ़ें: कल बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री, यह है कार्यक्रम.. पुलिस एडवाइजरी के अनुसार, जिन वाहनों को बांदा से अतर्रा या चित्रकूट जाना है वो बिलगांव-बिसंडा होते हुए या बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे से होकर जा सकते हैं। इसी तरह चित्रकूट से बांदा के लिए सभी...
आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

आज बांदा आ रहे बागेश्वरधाम वाले पं. धीरेंद्र शास्त्री यह है कार्यक्रम..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बुंदेलखंड के बांदा जिले में एक बार फिर बागेश्वरधाम वाले धीरेंद्र शास्त्री आ रहे हैं। आज शनिवार 30 जनवरी को वह सुबह 11 बजे हेलीकाप्टर से बांदा के खुरहंड गांव पहुंचेंगे। वहां सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी के आवास पर जाएंगे। हेलीकाप्टर से पहुंचेंगे खुरहंड श्रद्धालुओं को आशीर्वाद देंगे। सत्संग व पूजन में हिस्सा लेंगे। इसे लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। वहीं प्रशासन ने भी सुरक्षा और यातायात को लेकर ठोस कदम उठाए हैं। संभावना जताई जा रही है कि सुंदरकांड का आयोजन भी होगा। बताते चलें कि बीते 20 दिनों के भीतर वह दूसरी बार बांदा आ रहे हैं। बीती 16 जनवरी को बांदा में पं. धीरेंद्र शास्त्री ने मवई चौराहे के पास श्रीहनुमंत कथा की थी। ऐसे में उनका दोबारा बांदा आना चर्चा का विषय बना है। कार्यक्रम की तैयारियों जोरों पर हैं। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा ...
बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

बांदा डीएम ने उद्योग बंधुओं के साथ बैठक कर सुनीं समस्याएं

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा की जिलाधिकारी श्रीमती जे. रीभा ने आज उद्योग बंधुओं के साथ बैठक की। यह बैठक डीएम की अध्यक्षता में महर्षि बामदेव सभागार में संपन्न हुई। विभिन्न योजनाओं की समीक्षा करते हुए डीएम ने जरूरी दिशा-निर्देश दिए। भूरागढ के उद्यमियों ने क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने समस्याओं को लेकर गंभीरता दिखाई। साथ ही आश्वासन दिया कि जल्द ही इनका निस्तारण कराया जाएगा। बैठक में जीएम डीआईसी गुरूदेव, अर्थ एवं संख्याधिकारी पुष्पेंद्र, एलडीएम रवि शंकर, विनय चैरसिया आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन  https://samarneetinews.com/banda-these-things-are-now-coming-to-light-in-brother-sister-suicidecase/ https://samarneetinews.com/3-year-old-boy-drowned-in-pond-while-playing-in-banda/ ...
BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

BreakingNews: बांदा में तालाब में डूबा 3 साल का मासूम-घंटों तलाशते रहे परिजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पैलानी थाना क्षेत्र के पिपरहरी गांव में आज एक दुखद घटना हो गई। पिपरहरी के सुमत प्रजापति का का 3 साल का बेटा शिवांश (3) बुधवार सुबह घर के बाहर खेल रहा था। बताते हैं कि इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। चिंतित परिजन उनसे इधर-उधर तलाशते रहे। पुलिस को भी सूचना दी गई। पुलिस ने भी अपने स्तर से बच्चे की तलाश शुरू की। जानकारी के अनुसार, शिवांश का शव घर के सामने तालाब में उतराता मिला। बताते हैं कि इसी तालाब में बच्चा खेलने के लिए गया था। घटना से बच्चे के माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। बताते हैं कि परिवार में तीन भाई हैं। मृतक बालक उनमें सबसे छोटा था। ये भी पढ़ें: चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत  https://samarneetinews.com/chitrakoot-banda-wedding-celebrations-halted-panchayat-assistant-dies-in-accident/  ...
चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

चित्रकूट-बांदा: शादी की खुशियां रुकीं..हादसे में पंचायत सहायक की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक दर्दनाक हादसे में पंचायत सहायक की जान चली गई। घटना के समय वह बाइक से दोस्त से मिलने जा रहे थे। जल्द ही उनकी शादी होने वाली थी। तेज रफ्तार डंफर की टक्कर से हादसा हुआ। चालक मौके से डंपर छोड़कर भाग निकला। पुलिस ने घायल को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाॅक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डंपर को कब्जे में लेकर पुलिस चालक की तलाश कर रही है। डंपर छोड़कर भागा चालक-पुलिस कर रही तलाश जानकारी के अनुसार, फतेहगंज क्षेत्र के बघेलाबरी के सौरभ पटेल (29) मंगलवार दोपहर बाइक से चित्रकूट के ब्यूर गांव जा रहे थे। बताते हैं कि बदौसा-फतेहगंज मार्ग पर भरतकूप क्षेत्र के ब्यूर मोड़ के पास तेज रफ्तार डंपर ने उन्हें टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने.. चालक मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्...
बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा में भाई-बहन के एक सुसाइड करने के मामले में परिजन सदमे से उबर नहीं पा रहे हैं। सभी का रो-रोकर बुरा हाल है। बेटे और बेटी की मौत से पूरे परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वहीं अब घटना से संबंधित सभी बातें खुलकर सामने आने लगी हैं। उधर, शवों का पोस्टमार्टम हो चुका है। पारिवारिक जमीनी विवाद में कलह बनी कारण जानकारी के अनुसार, नरैनी कोतवाली क्षेत्र के रामनगर अतर्रा रोड निवासी प्रकाशचंद्र उर्फ मिठाई लाल गुप्ता की बेटी कंचन (34) और बेटा आनंद प्रकाश (30) थे। ये भी पढ़ें: बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी प्रकाशचंद्र का अपने भाई की पत्नी से घर-दुकान में हिस्सेदारी का विवाद चल रहा था। इसी में विवाद हुआ और बाद में भाई-बहन ने सुसाइड कर ली। कुल मिलाकर पारिवारिक विवाद में दोनों भाई-बहन ने ...
गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

गणतंत्रदिवस2026: बांदा जेल में धूमधाम से हुआ ध्वजारोहण-बंदियों में मिष्ठान वितरण

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिला कारागार में 77वां गणतंत्र दिवस बड़ी ही धूमधाम से मनाया गया। सबसे पहले सुबह साढ़े 8 बजे जेल अधीक्षक अनिल कुमार गौतम ने कारागार के मुख्य द्वार पर ध्वजारोहण किया। जेल अधीक्षक ने किया ध्वजारोहण-बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए फिर कारागार प्रांगण में समस्त बंदियों व स्टाफ के बीच ध्वजारोहण किया गया। बंदियों ने भी कई कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कुछ बंदियों ने देशभक्ति के गीत गाए। सभी ने तिरंगे को सलामी दी। इस अवसर पर अपराध निरोधक समिति के जिला सचिव वीपी पांडे ने जेल अस्पताल में भर्ती बंदियों व महिला बंदियों व उनके बच्चों को मिष्ठान वितरण किया। इस मौके पर कारापाल विक्रम सिंह यादव, चिकित्साधिकारी डा. संजीव कुमार वर्मा, उप कारापाल निर्भय सिंह, नरेंद्र कुमार, श्रीमती रामरति, श्रीमती कृष्णा कुमारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा...
बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी

बांदा: खून से UGC अध्यक्ष को लिखा पत्र-छात्र नेताओं ने विरोध में सौंपा ज्ञापन भी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के पं जेएन कालेज के छात्र नेताओं ने UGC के नए कानून का विरोध किया है। खून से यूजीसी अध्यक्ष को पत्र लिखकर इसपर आपत्ति दर्ज कराई है। साथ ही महाविद्यालय के प्राचार्य को ज्ञापन भी सौंपा है। छात्रों ने कहा, नया यूजीसी बिल बांटने वाला छात्र नेता नीतीश निगम का कहना है कि उन्होंने यूजीसी अध्यक्ष को खून से पत्र लिखा है। इसमें उन्होंने हाल में पारित यूजीसी बिल पर अपनी आपत्ति व्यक्त की है। छात्र नेताओं के अनुसार, नया नियम शिक्षा के मंदिर में छात्र-छात्राओं को बांटने वाला है। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण.. छात्र नेता लव सिन्हा ने कहा कि यदि कानून इसी तरह लागू रहा तो शिक्षा के मंदिर में दुरुपयोग होगा। आशंका व्यक्त की है कि इससे भेदभाव भी बढ़ सकता है। इस मौके पर छात्रनेता गोविंद तिवारी, अजय गौतम, नन्...
चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस

चित्रकूट-बांदा: बरगढ़ पहुंचे कांग्रेस नेताओं ने आयुष के परिवार को बंधाया ढांढस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के चित्रकूट में आज कांग्रेसियों का एक प्रतिनिधि मंडल बरगढ़ पहुंचा। वहां आयुष केसरवानी किडनेपिंग मर्डर केस के पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाया। साथ ही पीड़ित परिजनों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया। मृतक आयुष के चित्र पर किए पुष्प अर्पित बांदा कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में सात सदस्यीय दल बरगढ़ में पीड़ित परिवार से मिला। इन सदस्यों में चित्रकूट कांग्रेस जिला अध्यक्ष कुशल सिंह पटेल, कांग्रेस नेता रंजना, बराती लाल पांडेय आदि शामिल रहे। ये भी पढ़ें: UP: पुलिस की गाड़ी से महिला की मौत-CO रेफर-दो अन्य पुलिसकर्मी भी घायल  सभी ने मृतक के बाबा रमेश केसरवानी, दादी और मां से मिलकर संवेदना प्रकट की। साथ ही स्वर्गीय आयुष केसरवानी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उधर, परिवार के लोग अब भी घटना को लेकर काफी दुखी हैं। एक...
गणतंत्रदिवस2026: बांदा में कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व

गणतंत्रदिवस2026: बांदा में कांग्रेसियों ने हर्षोल्लास से मनाया आजादी का पर्व

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में 77वां गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस नेताओं की मौजूदगी में ध्वजारोहण हुआ। सभी ने देश की रक्षा की शपथ लेते बड़े हर्षोल्लास के साथ आजादी के इस पावन पर्व को मनाया। महान क्रांतिकारियों के जीवन पर डाला प्रकाश कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने कहा कि "क्रांतिकारियों के त्याग और बलिदान के चलते देश को आजादी मिली। इसलिए आज का दिन हमारे लिए खास महत्व रखता है। देश में 26 जनवरी 1950 को संविधान लागू हुआ और लोकतांत्रिक व्यवस्था के तहत हम सभी को व्यापक अधिकार मिले। ये भी पढ़ें: 15 Photos में देखें! बांदा पुलिस लाइन्स में गणतंत्र दिवस की भव्य परेड का आकर्षण.. इस अवसर पर पीसीसी पवन देवी कोरी, जिला महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा खान, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष आदित्य सिंह...