Saturday, February 14सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी पुलिस में दरोगाओं की भर्ती निकली- 11 सितंबर तक आवेदन तिथि

यूपी पुलिस में दरोगाओं की भर्ती निकली- 11 सितंबर तक आवेदन तिथि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Recruitment of UP Police: युवाओं के लिए बड़ी गुड न्यूज है। यूपी पुलिस ने दरोगाओं की भर्ती निकलीं हैं। आज इसकी सूचना यूपी पुलिस भर्ती बोर्ड की ओर से अधिकारिक रूप से जारी कर दी गई है। 4543 पदों पर निकली भर्ती जारी सूचना के अनुसार, यूपी पुलिस में दारोगा के 4543 पदों पर भर्ती हेतु विज्ञप्ति जारी हुई है। इसके लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज, यानी 12 अगस्त से शुरू हो गई है। उम्मीदवार 11 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। पूरी जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर जा सकते हैं। ये भी पढ़ें: ‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..   ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां https://samarneetinews.com/swear-on-your-wife-minister-swatantradevsingh-said-to-sp-mla-irfan-in-ho...
बांदा स्टेशन पर पति-पत्नी समेत चार तस्कर गिरफ्तार-लाखों का गांजा बरामद..

बांदा स्टेशन पर पति-पत्नी समेत चार तस्कर गिरफ्तार-लाखों का गांजा बरामद..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीत न्यूज, बांदा: रेलवे स्टेशन पर गांजा तस्करी करने वाले दंपती समेत चार लोग पकड़े गए हैं। बताते हैं कि इन चारों को जीआरपी और आरपीएफ ने संयुक्त कार्रवाई में पकड़ा है। मालगोदाम के पास एक महिला समेत चार लोगों को संदिग्ध हालात में चेकिंग के लिए रोका गया। तलाशी में उनके पास से लाखों रुपए का गांजा मिला। चित्रकूट-हमीरपुर से भी जुड़े तार जीआरपी इंस्पेक्टर नवेंदु शेखर अग्निहोत्री ने बताया कि अभियुक्त छत्तीसगढ़ से गांजा लाए थे। बाद में पुड़िया बनाकर ट्रेनों और प्लेटफार्म पर बेचने का काम करते थे। जीआरपी इंस्पेक्टर का कहना है कि चारों के कब्जे से 21 पैकेट में 19.684 किलो सूखा गांजा बरामद हुआ है। ये भी पढ़ें: UP: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने पर सख्त एक्शन इस गांजा की अनुमानित लागत 2 लाख से ज्यादा है। अभियुक्तों में हमीरपुर मौदहा का सिराजुद्दीन, उसकी पत्नी रूबी, चि...
‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

‘खाओ बीवी की कसम..’, सदन में मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक इरफान को दिया यह जवाब..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, बांदा: आज उत्तर प्रदेश विधानसभा की कार्यवाही फतेहपुर में मकबरा में घटना को लेकर हंगामे के बीच पूरी हो गई। अब आगे की कार्यवाही बुधवार सुबह 11 बजे से शुरू होगी। आज सदन में सत्ता और विपक्ष के नेताओं के बीच कई मुद्दों पर बहस हुई। मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने सपा विधायक को एक सवाल के जवाब में बीबी की कसम खाने को कहा। इस पर अचानक सदन का माहौल बदल गया। सभी के चेहरों पर मुस्कान और हंसी आ गई। मंत्री स्वतंत्र देव ने सपा विधायक को लिया आड़े हाथ दरअसल, मुरादाबाद की बिलारी सीट से विधायक फहीम इरफान ने कहा कि हर घर जल योजना के तहत कई गांवों में पानी नहीं पहुंच रहा। जहां पानी पहुंचा है तो इतना लो प्रेशर है कि एक बाल्टी पानी भरने में आधा घंटा लग जाता है। सपा विधायक ने लखीमपुर खीरी, सीतापुर, अयोध्या और बरेली व मथुरा में पानी की टंकी गिरने का मुद्दा भी उठाया। आंकड़ों के साथ बताई पूरी ...
बांदा में विशाल तिरंगा यात्रा-अधिकारियों ने किया नेतृत्व-स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

बांदा में विशाल तिरंगा यात्रा-अधिकारियों ने किया नेतृत्व-स्कूली बच्चों ने लगाए देशभक्ति के नारे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों के नेतृत्व में स्कूली बच्चों की एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। रिमझिम बरसात के बावजूद इस तिरंगा यात्रा में लगभग 1500 बच्चों ने सहभागिता की। आयुक्त ने दिखाई हरी झंडी-डीआईजी ने किया नेतृत्व बच्चों का उत्साह और जोश देखते बन रहा था। वे लगातार देशभक्ति के नारे लगा रहे थे। हर तरफ 'भारत माता की जय' और 'वंदेमातरम की गूंज' सुनाई दे रही थी। इस तिरंगा यात्रा का आयुक्त अजीत कुमार, डीआईजी राजेश एस. ने नेतृत्व किया। दोनों उच्चाधिकारी आगे-आगे चलकर सभी का उत्साह बढ़ाते रहे। वहीं डीएम जे.रीभा, एसपी पलाश बंसल, सीओ पीयूष पांडे समेत लगभग सभी अन्य पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहे। यह यात्रा पुलिस लाइन से शुरू होकर महाराणा प्रताप चौक होते हुए शहर के कई प्रमुख चौराहों से गुजरी। स्कूली बच्चे कतारबद्ध ढंग से चलते...
10वीं की छात्रा समेत दो को सांप ने काटा-दोनों की मौत

10वीं की छात्रा समेत दो को सांप ने काटा-दोनों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीते 24 घंटों में सांप के काटने से एक छात्रा समेत दो लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने दोनों ही मामलों में शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, कालिजर थाना क्षेत्र के मसौनी भरतपुर गांव के मुन्ना की बेटी मनीषा (18) 10वीं की छात्रा थीं। स्कूल जाने के लिए तैयार होते समय घटना बताते हैं कि सोमवार सुबह वह स्कूल जाने के लिए घर में तैयार हो रही थीं। इसी दौरान कपड़ों में छिपे सांप ने उन्हें काट लिया। वह चिल्लाते हुए बाहर आईं। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने ओझा बुलाकर झाड़फूंक कराना शुरू कर दिया। सुधार न होने पर नरैनी स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बबेरू क्षेत्र में हुई दूसरी घटना से कोहराम वहीं दूसरी घटना बबेरू कोतवाली क्षेत्र के टोलाकला गांव में हुई। वहां योगेश सिंह (25) को घर में अलमारी से सामान निकालते समय स...
बांदा में कांग्रेसियों ने पंडित गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि मनाई

बांदा में कांग्रेसियों ने पंडित गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि मनाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: कांग्रेस जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित की अध्यक्षता में कांग्रेसियों ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी पं गोपीनाथ दनादन की पुण्यतिथि मनाई। पार्टी कार्यालय में सबसे पहले जिलाध्यक्ष श्री दीक्षित ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इसके साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि "क्रांतिकारी पंडित गोपीनाथ जी पूरे बुंदेलखंड के प्रमुख क्रांतिकारियों में एक थे । महान गोपीनाथ दनादन के व्यक्तित्व पर डाला प्रकाश उनकी महानता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उनसे मिलने उनके घर पर गांधी जी, सुभाषचंद्र बोस और चंद्रशेखर आजाद जैसे महान क्रांतिकारी आए। उनके घर रुककर आजादी की लड़ाई की योजनाएं बनती थीं।" इस अवसर पर वरिष्ठ उपाध्यक्ष संकटा प्रसाद त्रिपाठी, डॉ संजय द्विवेदी दनादन, भगवानदीन गर्ग, धर्मेंद्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष मो. इदरीश, बल्देव प्रसाद वर्मा, शिवबली सिंह, सत्य प्...
बांदा: ऑटो-बाइक में टक्कर-एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बांदा: ऑटो-बाइक में टक्कर-एक भाई की मौत, दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: रक्षा बंधन में मां को ननिहाल छोड़कर लौट रहे युवक की ऑटो से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार एक भाई की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। तिंदवारी क्षेत्र में हुआ हादसा जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के धौसड़ गांव के 24 वर्षीय विजय रक्षाबंधन पर अपनी मां कल्ली को नाना के घर जुगरेली गांव छोड़कर लौट रहे थे। उनके साथ ममेरे भाई करन (19) भी बाइक पर सवार थे। घायल अस्पताल में भर्ती रास्ते में तिंदवारी के मल्लाह डेरा के पास आटो से उनकी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि विजय की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं करन गंभीर रूप से घायल हो गया। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। हादसे से परिजनों का हाल बेहाल है। ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्...
लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक

लखनऊ: सीएम योगी ने किया विधानभवन के प्रवेश द्वार के गुंबद का लोकार्पण-सर्वदलीय बैठक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
सुभाष, लखनऊ: उत्तर प्रदेश विधानमंडल के मानसून सत्र को लेकर लखनऊ में रविवार को सर्वदलीय बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की। विधान भवन में हुई इस बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा हुई। सभी दलों के नेताओं ने अपने-अपने विचार रखे। बताते चलें कि यूपी विधानमंडल का मानसून सत्र सोमवार से शुरू होगा। सोमवार से मानसून सत्र बैठक से पहले मुख्यमंत्री योगी ने विधान भवन के प्रवेश द्वार के नवीनीकृत गुंबद का लोकार्पण किया। विधान भवन के नवीनीकृत सभा मंडप का भी लोकार्पण किया गया। नवीनीकृत सभाकक्ष संख्या-15 का भी उद्घाटन हुआ। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना, मंत्री सुरेश खन्ना, कांग्रेस नेता आराधना मिश्रा आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: UP: सीएम योगी बोले-आजमगढ़ अब आतंक नहीं, अदम्य साहस का गढ़, लिंक एक्सप्रेसवे का लोकार्पण.. https://samarneetinews.com/cmyogi-reached-chitrakoot-s...
CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां

CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
आशा सिंह, लखनऊ: संभल के चंदौसी सर्किल में तैनात सीओ अनुज चौधरी को प्रमोशन मिल गया है। सरकार ने उन्हें अब अपर पुलिस अधीक्षक बना दिया है। वह 2012 में स्पोर्ट्स कोटे से पीपीएस अधिकारी बने थे। इसके बाद संभल में 'होली साल में एक बार, जुमा 52 बार' बयान से वह सुर्खियों में आए थे। 'होली साल में एक बार, जुमा 52 बार' बयान से आए थे सुर्खियों में.. प्रमोशन का आदेश जारी होते ही अधिकारियों व अधिनस्थों ने उन्हें बधाईयां दीं। SP केके विश्नोई और ASP राजेश कुमार श्रीवास्तव ने उन्हें अशोक स्तंभ लगाते हुए प्रमोशन की बधाई दी। बताते चलें कि संभल हिंसा के दौरान त्वरित कार्रवाई को लेकर अनुज चौधरी चर्चा में रहे थे। साथ ही किष्किंधा रथयात्रा के दौरान हाथ में गदा लेकर उनकी फोटो भी खूब वायरल हुई थी। इस फोटो से भी वह काफी चर्चा में आए थे। ये भी पढ़ें: UP: जेलर समेत 4 जेलकर्मी सस्पेंड, हत्यारोपी के फरार होने प...
बिजनौर में बड़ी घटना, तीन भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम

बिजनौर में बड़ी घटना, तीन भाइयों की मौत से परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पश्चिमी यूपी के बिजनौर में आज एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। पंपिंग सेट का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे तीन भाइयों की दम घुटने से मौत हो गई। बताते हैं कि मोटर कुएं के ऊपर रखी थी, जबकि पंप नीचे लगा था। पंप का पट्टा उतरने से एक-एक कर तीनों भाई कुएं में उतरे। मगर जहरीली गैस से तीनों बेहोश होकर वहां गिर गए। घटना से वहां हड़कंप मच गया। सरकथल गांव की घटना जानकारी के अनुसार, सरकथल गांव के छत्रपाल सिंह (25) अपने चचेरे भाई हिमांशु और सगे भाई कशिश उर्फ छोटू के साथ ट्यूबवेल पर गए थे। वहां छत्रपाल मोटर का पट्टा चढ़ाने के लिए कुएं में उतरे थे। बताते हैं कि लगभग 20 फीट गहरे कुएं में बेहोश होकर गिर गए। ये भी पढ़ें: CO अनुज चौधरी का प्रमोशन-ASP बने, संभल में एक बयान से पाई थीं सुर्खियां  तुरंत ही उन्हें बचाने के लिए बाकी दोनों भाई भी एक-एक कर नीचे उतरे। वे भी गिरकर बेहोश...