Tuesday, February 10सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

यूपी: घर में मिले परिवार के पांच लोगों के शव, यूपी में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना

यूपी: घर में मिले परिवार के पांच लोगों के शव, यूपी में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के श्रावस्ती जिले में सुबह-सुबह दिल दहलाने वाली घटना सामने आई है। इकौना क्षेत्र के कैलाशपुर गांव में एक परिवार के पांच लोगों के शव घर में पड़े मिले। मरने वालों में दंपती समेत तीन बच्चे शामिल हैं। घटना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ भारत पासवान और थाना प्रभारी ने मौके पर पहुंचकर पूछताछ की है। मामले की छानबीन में जुटी पुलिस जानकारी के अनुसार, मृतक युवक सिरोज अली की मां ने बताया कि सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। इसपर उन्होंने दरवाजा खटखटाया। फिर छोटी बहु व बेटी राबिया को बुलाकर कमरे में देखने को कहा। खिड़की से देखा तो पांचों लोग बिस्तर पर पड़े थे। ये भी पढ़ें: मॉडल की संदिग्ध हालात मौत-गले व प्राइवेट पार्ट पर चोटों के निशान, मुस्लिम बॉयफ्रेंड हिरासत में.. मरने वाल...
बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

बांदा में कांग्रेसियों ने दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को दी श्रद्धांजलि

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष राजेश दीक्षित के नेतृत्व में दिल्ली कार बम धमाके में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि दी। साथ ही अशोक स्तंभ (अशोक लाट) पर दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए एक शोकसभा आयोजित की। दीप जलाकर 2 मिनट का मौन भी रखा। कांग्रेसियों ने उठाई पीड़ित परिवार को नौकरी और 10 लाख देने की मांग इस मौके पर कांग्रेस जिला अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने कहा कि देश के अंदर इस तरह की घटनाएं इस बात का सूचक हैं कि वर्तमान प्रदेश और केंद्र सरकार जनमानस की सुरक्षा करने में नाकाम हैं। दिल्ली में आतंकवादियों द्वारा रेकी कर वहां पर कार बम ब्लास्ट जैसी घटना को अंजाम देना सरकार की बड़ी नाकामी है। ये भी पढ़ें: बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार  उन्होंने कहा कि हमारी मांग है कि पीड़ित परिवारों को न्याय मिले। स...
Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा

Bihar Election Result: शुरुआती रुझानों में NDA आगे, महागठबंधन पिछड़ा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ डेस्क: बिहार चुनाव 2025 की मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में एनडीए 148 सीटों पर आगे चल रहा है। वहीं, दूसरी ओर महागठबंधन 73 सीटों पर बढ़त बनाए हुए है। बताते चलें कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए 6 नवंबर और 11 नवंबर को दो चरणों में मतदान हुआ था। इन चुनावों में आजादी के बाद के सभी रिकार्ड तोड़ते हुए 67.13% मतदान हुआ था। आज इन चुनावों के परिणाम आने का दिन है। इन परिणामों पर देशभर की नजरें टिकी हैं। सरकार बनाने के लिए बिहार विधानसभा की 243 सीटों में बहुमत के लिए 122 सीटों पर जीत हासिल करना जरूरी है। ये भी पढ़ें: यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले https://samarneetinews.com/in-up-major-reshuffle-bsas-of-many-districts-including-lucknow-barabanki-changed/ https://samarneetinews.com/actor-dharmendra-discharged-from-hospital-will-now-...
बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर

बिहार में मतगणना आज, उत्तर प्रदेश की राजनीति पर नतीजे डालेंगे सीधा असर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो, (लखनऊ): बिहार विधानसभा चुनाव 2025 संपन्न हो चुके हैं। आज 14 नवंबर 2025 को बिहार चुनाव की मतगणना है। सुबह 8 बजे मतगणा शुरू हो जाएगी। ऐसे में बिहार के नेताओं के दिलों की धड़कनें बढ़ना स्वभाविक है। सभी की नजर नतीजों पर हैं। राजनीतिक तापमान काफी बढ़ा हुआ है। इसी तरह उत्तर प्रदेश में भी बिहार चुनाव को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हैं। उत्तर प्रदेश में भी नतीजों को लेकर नेताओं की धड़कनें तेज खासकर यूपी के नेताओं की धड़कनें भी तेज हैं। इसकी वजह है कि यहां के कई राजनीतिक दलों के नेताओं ने बिहार चुनाव में जमीनी प्रचार से लेकर सोशल मीडिया तक जोर लगाया है। ऐसे में स्वभाविक है कि अपने प्रचार को परिणाम में बदलते देखने की इच्छा होगी। मंत्रियों से लेकर उप मुख्यमंत्री और संगठन के पदाधिकारियों ने बिहार चुनाव प्रचार में खास भूमिका निभाई। यूपी के मंत्री से लेकर उप मुख्यमंत्रियों...
यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले

यूपी में बड़ा फेरबदल, लखनऊ-बाराबंकी समेत कई जिलों के BSA बदले

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में बेसिक शिक्षा विभाग में आज बड़ा फेरबदल हुआ है। लखनऊ-बाराबंकी और गोरखपुर समेत कई जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों को बदला गया है। राजधानी लखनऊ के अलावा बाराबंकी, हरदोई, पीलीभीत गोरखपुर के बीएसए बदले गए हैं। सभी अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से कार्यभार ग्रहण करने को कहा गया है। बताते चलें कि दो दिन पहले सरकार ने भ्रष्टाचार के आरोप में गोंडा के बीएसए अतुल कुमार तिवारी को सस्पेंड कर दिया था। हरदोई-पीलीभीत के BSA भी बदले बेसिक शिक्षा विभाग के विशेष सचिव यतींद्र कुमार की ओर से जारी आदेश में लखनऊ बीएसए राम प्रवेश को डायट लखनऊ में उप प्राचार्य बनाया गया है। डायट लखनऊ के उप प्राचार्य शिवेंद्र प्रताप सिंह को मंडलीय सहायक शिक्षा निदेशक कानपुर मंडल बना दिया गया है। गोरखपुर के बीएसए हरदोई डायट गए इसी तरह बाराबंकी के बीएसए संतोष कुमार देव पांडेय को मंडलीय सहाय...
बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार

बांदा में पत्नी से अवैध संबंधों के शक में कुल्हाड़ी से काटकर हत्या-आरोपी फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक व्यक्ति ने पत्नी से अवैध संबंधों के शक में अपने चचेरे भाई की कुल्हाड़ी से हमला कर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया। वहीं मृतक की पत्नी ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखाया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। पुलिस का कहना है कि हत्यारोपी की तलाश की जा रही है। पैलानी थाना क्षेत्र में हुई घटना जानकारी के अनुसार, थाना क्षेत्र के धरीखेड़ा गांव के छोटेलाल (48) को मंगलवार को रिश्तेदार महिला अपने डेरा बुला ले गई थी। बताया जा रहा है कि वहां डेरा में मौजूद मृतक के चचेरे भाई शिव नारायण ने छोटे लाल को पत्नी के साथ देखकर आग बबूला हो गया। उसने गालियां बकते हुए कुल्हाड़ी से हमला कर दिया। बताते हैं कि आरोपी ने छोटेलाल पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ जानलेवा तीन-चार प्रहार किए। वह खून से लतपत होकर गिर पड़े। शोर सुनकर आसपास के लोग वहां पहुंचे। घायल को लोगों ने...
Banda: ABVP का छात्रा सम्मेलन, ‘अबला नहीं तूफान हैं, हम भारत की शान हैं’-डॉ. विज्ञा

Banda: ABVP का छात्रा सम्मेलन, ‘अबला नहीं तूफान हैं, हम भारत की शान हैं’-डॉ. विज्ञा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की ओर से जिला छात्रा सम्मेलन का आयोजन आर्य कन्या इंटर कॉलेज में हुआ। जिला सम्मेलन की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पूनम गुप्ता व संचालन विभाग छात्रा प्रमुख आयुषी त्रिपाठी ने किया। सम्मेलन में शिक्षिकाओं व छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि महिला थाना अध्यक्ष रहीं। झांसी की रानी के जीवन पर डाला प्रकाश मुख्य वक्ता डॉ. दीपाली गुप्ता, विभाग प्रमुख डॉ. विज्ञा मिश्रा, अर्थजा शुक्ला ने संबोधित किया। ने कार्यक्रम को संबोधित किया। डॉ. विज्ञा ने झांसी की रानी के जीवन दर्शन पर प्रकाश डाला। कहा कि 'अबला नहीं तूफान है, हम भारत की शान हैं।' ये भी पढ़ें: बांदा में भव्य दंगल-धनंजय सिंह बने मुख्य अतिथि-प्रवीण सिंह ने किया स्वागत महिला थानाध्यक्ष मोनी निषाद ने छात्राओं को सरकार द्वारा चलाए जा रहे इमर्जेंसी मोबाइल नंबरों के बारे में जान...
बांदा: पतंग पकड़ने में रेल लाइन के करंट से युवक घायल-हालत गंभीर

बांदा: पतंग पकड़ने में रेल लाइन के करंट से युवक घायल-हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में रेलवे ट्रेन की खड़ी बोगी पर चढ़कर पतंग पकड़ रहे युवक की करंट लगने से हालत बिगड़ गई। बताते हैं कि झटके के साथ वह बोगी से नीचे आकर गिरा। अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। घटना बुधवार शाम की है। जानकारी के अनुसार, आजाद नगर निवासी 18 वर्षीय रमजानी पुत्र खालिद रेलवे की खड़ी बोगी पर चढ़ गया। वह पतंग पकड़ने लगा। बोगी के उपर चढ़कर पकड़ रहा था पतंग ऊपर से गुजरी हाई वोल्टेज इलेक्ट्रिक लाइन को नहीं देखा। करंट की टपेट में आने से झटके से बोगी से नीचे गिर गया। घटना लोहिया पुल के पास की है। आसपास के लोगों व परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। मौके पर पहुंचे जीआरपी प्रभारी शिवबाबू और आरपीएफ के एसआई विनय कुमार भी मौके पर पहुंचे। हालांकि, तबतक परिवार के लोग उसे अस्पताल ले जा चुके थे। डाॅक्टर ने बताया कि किशोर का शरीर करंट से झुलस गया है। इलाज किया जा रहा है। ये भी पढ़ें:...
अखिलेश यादव ने कहा, ‘एग्जिट पोल गलत-भ्रमित करने वाले-भाजपा करती है चैनलों का इस्तेमाल’

अखिलेश यादव ने कहा, ‘एग्जिट पोल गलत-भ्रमित करने वाले-भाजपा करती है चैनलों का इस्तेमाल’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, ब्यूरो (लखनऊ): सपा मुखिया अखिलेश यादव ने बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के एग्जिट पोल को गलत और भ्रमित करने वाला बताया है। अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा चैनलों का इस्तेमाल कर जनता को गुमराह करती है। कहा कि यूपी चुनाव के एग्जिट पोल हमें सभी हरा रहे थे, मगर क्या हुआ, आपने देखा। एग्जिट पोल गलत साबित हुए। कहा, नैरेटिव बनाने के लिए होता एग्जिट पोल का इस्तेमाल दरअसल, बुधवार को सपा मुख्यालय पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पत्रकारवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चैनल इससे पहले लोकसभा चुनाव के एक्जिट पोल में यूपी में हमें हरा रहे थे। फर्रुखाबाद में तत्कालीन डीएम ने बेइमानी की। 2022 में कन्नौज सीट पर डीएम ने बेइमानी की। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश ने कहा कि हमें और आपको स्वीकार करना पड़ेगा कि भाजपा एग्जिट पोल और चैनलों का इस्तेमाल नैरेटिव बनाने के लिए करती है। बिहा...
बांदा: खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट-दो गुनी वसूली-अधिकारियों ने साधी चुप्पी

बांदा: खनिज तहबाजारी के नाम पर खुलेआम लूट-दो गुनी वसूली-अधिकारियों ने साधी चुप्पी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में खनिज तहबाजारी के नाम पर अवैध वसूली तेज हो चुकी है। बांदा में खुलेआम खनिज तहबाजारी के नाम पर लूट मची है। सूत्रों का कहना है कि निर्धारित शुल्क से ज्यादा खनिज टैक्स ट्रकों और डंफरों से वसूला जा रहा है। वसूली के लिए एमपी बार्डर पर भी अवैध बैरियर लगाए गए हैं। जिला पंचायत में इस समय आपसी रार मची है। विवाद के बावजूद अवैध वसूली से बाज नहीं आ रहे ठेकेदार इसकी बहुत बड़ी वजह तहबाजारी का ठेका है। मगर इसके बावजूद मौके की नजाकत को ठेकेदार नहीं समझ रहे हैं। जिला पंचायत से होने वाले खनिज तहबाजारी का ठेका लेने वाले सिंडीकेट के लोग हरकतों से बाज नहीं आ रहे। ज्यादा से ज्यादा कमाने के चक्कर में लगे सिंडीकेट के लोग सूत्र कहते हैं कि खुलेआम निर्धारित शुल्क से ज्यादा की वसूली कर रहे हैं। ऐसे में वसूली गुंडा टैक्स बनकर रह गई है। सरकार अगर जांच करा ले तो इसमें बड़े गड़बड़झा...