Sunday, February 8सही समय पर सच्ची खबर...

उत्तर प्रदेश

बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस

बांदा में शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव-छानबीन में जुटी पुलिस

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा जिले में चिल्ला थाना क्षेत्र के छिरौटा महेदू गांव के बीच उसरा नाले पर हादसा हो गया। कोहरे के कारण साइकिल सवार व्यक्ति नाले में गिर गया। सुबह उसका शव मिला तो लोगों को इसकी जानकारी हुई। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। शाम को घर से निकले, सुबह मिला नाले में शव जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान घनश्याम कुशवाहा (45) के रूप में हुई है। महेदू गांव के सूरज साहू का कहना है कि घनश्याम सोमवार शाम लगभग 5 बजे साइकिल से सरसों की पेराई कराने निकले थे। ये भी पढ़ें: बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वरधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल इसके बाद वापस नहीं लौटे। बताते हैं कि नाले में गिरने से उनकी मौत हो गई। रातभर उसका शव नाले में ही पड़ा रहा। आज सुबह लोगों को इसकी जानकारी हुी। उनके परिवार में...
बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा

बांदा: कोर्ट ने मासूम से दुष्कर्म के दोषी को सुनाई मौत की सजा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बच्ची से दुष्कर्म करने वाले दरिंदे को पाक्सो कोर्ट ने फांसी की सजा सुनाई है। दरिंदे अपराधी ने दो माह पहले कालिंजर में मासूम बच्ची से दुष्कर्म किया था। बताते चलें कि बीते 3 माह के भीतर यह दूसरा मौका है, जब किसी रेपिस्ट को बांदा में फांसी की सजा हुई है। इस मामले में शासकीय अधिवक्ता विजय बहादुर सिंह के निर्देशन में अधिवक्ता कमल सिंह ने बहस की। कालिंजर में दो महीने पहले हुई थी घटना जानकारी के अनुसार, कालिंजर कस्बे के एक मोहल्ले में बीती 25 जुलाई को पांच साल की मासूम बच्ची से दुष्कर्म की घटना हुई थी। बच्ची का पड़ोसी युवक उसे अपने साथ बहला-फुसलाकर घर ले गया था। इसके बाद आरोपी ने बच्ची से दरिंदगी करते हुए दुष्कर्म किया। ये भी पढ़ें: Banda: बच्ची से दुष्कर्म करने वाले को फांसी की सजा-58 दिन में कोर्ट का फैसला.. माता-पिता बच्ची को तलाशते हुए पहुंचे...
PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

PDA पंचांग 2026 लांच, अखिलेश यादव की मौजूदगी में सपा मुख्यालय में कार्यक्रम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में मंगलवार को सपा मुख्यालय में समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 लांच हुआ। सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में यह कार्यक्रम हुआ। इस अवसर पर सपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। अखिलेश यादव ने कही यह बात.. कार्यक्रम में पीडीए समाज के महापुरुषों के योगदान पर सार्थक चर्चा भी हुई। अखिलेश यादव ने कहा कि पीडीए की एकता, चेतना और अधिकारों की लड़ाई हमेशा से ही समाजवादी आंदोलन की आत्मा रही है। ये भी पढ़ें: अखिलेश यादव ने BJP के ब्राह्मण विधायकों की बैठक पर कहा..’हार तय इसलिए..’ पंचांग समाज को उसके महापुरुषों, विचारों और संघर्षों से जोड़ने का काम करते हैं। सपा मुखिया ने यह भी कहा कि इतिहास तभी जीवित रहता है, जबतक उसे नई पीढ़ी तक सरल रूप में पहुंचाया जाए। समाजवादी पीडीए पंचांग-2026 इसी उद्देश्य को पूरा करता है। ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी में भाजपा-स...
बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

बांदा: मंत्री स्वतंत्र देव सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज जलशक्ति विभाग के कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह आज संत श्री सिद्धनाथ महाराज के पावन जन्मदिवस पर भदेहदू पहुंचे। वहां उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के 11वें वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। सांस्कृतिक मेले का किया अवलोकन कार्यक्रम में मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया। सांस्कृतिक मेला एवं प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया। मंत्री रामकेश निषाद, जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत, जिंप अध्यक्ष सुनील पटेल, अयोध्या सिंह पटेल आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा में ठंड पर भारी राजनीतिक गर्मी-बागेश्वधाम वाले बाबा धीरेंद्र शास्त्री के कार्यक्रम से पाॅलिटिकल हलचल  https://samarneetinews.com/dhirendrashastri-of-bageshwardham-will-become-savior-of-bjp-politics-in-bundelkhand/ https://samarneetinews.com/big-fakecurrency-bust-in-banda-two...
UP: लखीमपुर में छात्रा से गैंगरेप करने वाला तालिब सुल्तानपुर में एनकाउंटर में ढेर

UP: लखीमपुर में छात्रा से गैंगरेप करने वाला तालिब सुल्तानपुर में एनकाउंटर में ढेर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखीमपुर खीरी में कोचिंग छात्रा को खेत में खींचकर सामूहिक दुष्कर्म करने वाला दरिंदा तालिब आज सुल्तानपुर में एनकाउंटर में मारा गया। पुलिस ने घटना के 21वें दिन 1 लाख के इस ईनामी अपराधी काम तमाम कर दिया। पुलिस का कहना है कि मारे गए बदमाश तालिब उर्फ आजम (26) पर खीरी में 17 आपराधिक मामले दर्ज थे। कोचिंग जा रही छात्रा को खेत में खींचकर 3 ने किया था गैंगरेप बताते चलें कि इस प्रकरण में 2 आरोपियों को पुलिस पहले ही एनकाउंटर में गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है। जानकारी के अनुसार, फरधान क्षेत्र में बेहजम रोड पर बदमाश तालिब ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर कोचिंग जा रही 12वीं की छात्रा से गैंगरेप किया था। 15 दिसंबर 2025 की सुबह हुई थी गैंगरेप की दुस्साहसिक वारदात यह घटना 15 दिसंबर की सुबह उस समय हुई थी जब छात्रा अपने सहेली के साथ कोचिंग जा रही थी। तीनों बदमाश छात्रा को गन्ने ...
Breaking: बांदा में सड़क हादसे, महिला समेत दो लोगों की मौत-दो घायल

Breaking: बांदा में सड़क हादसे, महिला समेत दो लोगों की मौत-दो घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दो अलग-अलग सड़क हादसों में महिला समेत दो लोगों की मौत हो गई। दो लोग घायल हो गए हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, बिसंडा थाना क्षेत्र के पुनाहुर गांव रामदेवी (55) पत्नी लक्ष्मी प्रसाद रविवार रात अपने भतीजे नीलू (30) के साथ बाइक से जा रही थीं। साथ में भतीजे की पत्नी भी बाइक पर बैठी थीं। दो बाइकों के टकराने से महिला की गई जान बताते हैं कि खुरहंड के पास पीछे से आ रही दूसरी बाइक ने उनकी बाइक में तेजी से टक्कर मार दी। इससे तीनों गिरकर घायल हो गए। रामदेवी को गंभीर चोटे आईं। उन्हें मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के भतीजे ओमप्रकाश का कहना है कि मृतक परिवार में चार बेटियां छोड़ गई हैं। बिसंडा में बाइक की टक्कर से दुकानदार की मौत वहीं एक अन्य हादसे में बिसंडा थाना क्षेत्र के ब...
दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

दिल्ली पहुंचे सीएम योगी, PM Modi से मुलाकात की, अध्यक्ष नितिन नबीन से भी मिलेंगे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सोमवार को दिल्ली पहुंचे हैं। सीएम योगी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की है। बताते हैं कि इसके बाद सीएम योगी गृहमंत्री अमित शाह, कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतिन नबीन से भी मिलेंगे। उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तार को लेकर चर्चाएं हुईं तेज बीजेपी की इन हाईलेबल मुलाकातों के पास उत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल में विस्तार को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं। बताते चलें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री योगी के आवास पर भी भाजपा प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी के साथ इस मामले में बैठक हो चुकी है। पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत कई चेहरे हो सकते शामिल पार्टी सूत्रों सीएम योगी अभी तक नितिन नबीन से नहीं मिले हैं। अपने एक्स अकाउंट से प्रधानमंत्री मोदी ने सीएम योगी से मुलाकात की तस्वीर शेयर की है। माना जा रहा है कि भाजपा के पूर्व प्रदेश अ...
मौसम अलर्ट: बंद रहेंगे स्कूल, बुंदेलखंड-सीतापुर समेत वेस्ट यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

मौसम अलर्ट: बंद रहेंगे स्कूल, बुंदेलखंड-सीतापुर समेत वेस्ट यूपी में घने कोहरे की चेतावनी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: आज रविवार को प्रदेश के पश्चिम व तराई इलाके के कई जिलों में कड़ाके की ठंड पड़ी। जिन जिलों में धूप निकली, वहां गलन हावी रही। यूपी 3.2 डिग्री न्यूनतम तापमान के साथ कानपुर उत्तर प्रदेश में सबसे ज्यादा ठंडा रहा। लखनऊ मौसम विभाग ने सोमवार के लिए बुंदेलखंड, सीतापुर, लखीमपुर और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में घने कोहरे व शीत दिवस का अलर्ट जारी किया है। कानपुर लगातार सबसे ठंडा बना 13 जिलों में घने कोहरे और 22 जिलों में शीत दिवस की चेतावनी जारी की है। राजधानी लखनऊ के वरिष्ठ मौसम विज्ञानी डा. अतुल कुमार सिंह का कहना है कि सोमवार को कानपुर और इटावा में आंशिक शीतलहर रहेगी। बुंदेलखंड और पश्चिमी यूपी के कई जिलों में घने कोहरे और शीत दिवस के आसार हैं। इनमें घने कोहरे का ऑरेंज अलर्ट झांसी, बांदा, महोबा, ललितपुर व आसपास तथा सीतापुर, लखीमपुर खीरी, बिजनौर, बहराइच, सहारनपुर, मुरादाबाद...
ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

ध्यान दें! बांदा में नकली नोटों का बड़ा खुलासा-1 लाख से ज्यादा के जाली नोटों के साथ दो गिरफ्तार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी की संयुक्त टीम ने नकली नोटों को खपाने की कोशिश में दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है। इसके बाद पुलिस ने इस काम को करने वाले अंतरजनपीय गैंग का भंडोफोड़ कर डाला। पकड़े गए दोनों अभियुक्त महोबा जिले के कबरई क्षेत्र के रहने वाले हैं। 1 लाख 12 हजार के नकली नोट मिले उनके पास से 1 लाख 12 हजार नकली नोट मिले हैं। ये नोट 500 रुपए के हैं। बाकी दो लोगों की तलाश की जा रही है। सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS) मेविस टॉक का कहना है कि दो लोग नकली नोट लेकर निकलने वाले हैं। ये भी पढ़ें: नया ‘ट्विस्ट’: बांदा में सपा नेता की हत्या में पुलिस ने मां-बेटी को भेजा जेल पुलिस ने घेराबंदी कर दो लोगों को कनवारा चौराहे के पास से पकड़ा है। दोनों की पहचान महोबा के कबरई गांव के राजाराम व पिडारी गांव के राहुल सिंह के रूप में हुई। उनके पास से 1 लाख 12 हजार 5...