Tuesday, November 4सही समय पर सच्ची खबर...

भारत

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

बिजनौर पहुंचे सीएम योगी, संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह सैनी की दिवंगत मां को दी श्रद्धांजलि 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बिजनौर, भारत, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज बिजनौर पहुंचे। सीएम योगी ने बिजनौर के नगीना के गांव हुर्रनंगला पहुंचकर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश संगठन महामंत्री धर्मपाल सिंह के घर पहुंचे। वहां संगठन महामंत्री को उनकी माता भगवती देवी के निधन पर परिजनों को सांत्वना दी। साथ ही शोक प्रकट किया। मुख्यमंत्री ने संगठन महामंत्री के परिजनों से लगभग 15 मिनट तक बातचीत की। संगठन महामंत्री की स्वर्गीय माता के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। लगभग 20 मिनट वहां रुकने के बाद मुख्यमंत्री हेलीकाप्टर से रवाना हो गए। उनके साथ जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह भी मौजूद रहे। बताते चलें कि शनिवार को भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मपाल सिंह की माता भगवती देवी का निधन हो गया था। रविवार को उनका अंतिम संस्कार बैराज गंगा घाट पर हुआ था। अंतिम संस्कार में दोनों डिप्टी सीएम पहुंचे थे। ...
वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..

वैश्विक क्षमा दिवस: बांदा की महिला बुद्धिजीवियों के विचार..बिगड़े रिश्तों को संवारने का मौका आज..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ, समरनीति स्पेशल
मनोज सिंह शुमाली, डेस्क: Global Forgiveness Day 2025 आज 7 जुलाई को पूरी दुनिया 'वैश्विक क्षमा दिवस' मना रही है। दरअसल, आज का दिन खराब रिश्तों को ठीक करने का एक अवसर देता है। इसे महान दिन के रूप में देखा जा सकता है। आज के दिन हम अपने सभी पुराने संघर्षों और शिकायतों की पीड़ाओं से दूर एक नए आज की शुरूआत कर सकते हैं। 'वैश्विक क्षमा दिवस' ऐसे शुरू हुआ सिलसिला गलफहमियों से उपजी दूरियों को कम कर सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार सबसे पहले 1994 में विक्टोरिया और ब्रिटिश कोलंबिया में राष्ट्रीय क्षमा दिवस मनाने की शुरूआत हुई। जैसे ही इसकी लोकप्रियता बढ़ी, इसे 'वैश्विक क्षमा दिवस' का नाम देकर पूरी दुनिया में मनाया जाने लगा। इस तरह इसकी शुरूआत हुई। महिला बुद्धिजीवियों ने 'क्षमा' की बताई महत्ता महिला कालेज की प्रोफेसर एवं साहित्याकर डा. सबीहा रहमानी ने कविता के जरिए क्षमा के अद्भुत महत्व...
Lucknow: सीएम योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Lucknow: सीएम योगी ने डॉ मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में रविवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सिविल अस्पताल पहुंचकर डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। बताते चलें कि आज पूरे प्रदेश में डॉ. मुखर्जी की 125वीं जयंती श्रद्धा भाव के साथ मनाई जा रही है। '125वीं जयंती स्मृति वर्ष' के तहत प्रदेशभर में दो वर्षीय आयोजन बताते चलें कि संस्कृति मंत्रालय की ओर से 06 जुलाई 2025 से 06 जुलाई 2027 तक '125वीं जयंती स्मृति वर्ष' के तहत प्रदेशभर में दो वर्षीय आयोजन कराए जाएंगे। इसका शुभारंभ आज रविवार से मुख्यमंत्री योगी द्वारा किया गया। इस अवसर पर भाजपा के अन्य नेता भी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: संभल में बड़ा हादसा, दूल्हे समेत 8 की मौत-मातम में बदलीं शादी की खुशियां  ये भी पढ़ें: Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी https://samarneetinews.com/pres...
Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी

Lucknow: ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ट्रिपल-C कोर्स अनिवार्य-नई नियमावली जारी

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने ग्राम्य विकास विभाग में ग्राम विकास अधिकारी के पद पर भर्ती के लिए नई नियमावली जारी की है। अब ग्राम विकास अधिकारी के लिए इंटरमीडिएट या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होने के साथ-साथ अभ्यर्थी का कंप्यूटर का ट्रिपल-सी कोर्स अनिवार्य होगा। इस पद के लिए तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को अब कंप्यूटर में ट्रिपल-सी की दक्षता भी हासिल करनी होगी। नई सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी यूपी कैबिनेट ने ग्राम विकास अधिकारी सेवा नियमावली 2025 को मंजूरी प्रदान की है। साथ ही वर्ष 1980 में बनी पुरानी नियमावली को खत्म कर दिया है। इसी तरह समाज कल्याण विभाग में भी वीडीओ और सहायक विकास अधिकारी के पद के लिए ट्रिपल-सी का कोर्स अनिवार्य होगा। ये भी पढ़ें: Lucknow: 800 तरह के आम…CM Yogi ने आम महोत्सव 2025 का किया शुभारंभ ये भी पढ़ें: Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC ...
Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Lucknow: यूपी कैबिनेट का खास फैसला, JPNIC का संचालन LDA को-कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला सामने आया है। कैबिनेट ने प्रस्ताव पास करते हुए जेपीएनआईसी के संचालन की जिम्मेदारी लखनऊ विकास प्राधिकरण को दे दी है। लोकभवन में मुख्यमंत्री योगी की अध्यक्षता में आज कैबिनेट मीटिंग में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी मिली है। नए लिंक एक्सप्रेसवे को भी मिली मंजूरी जानकारी के अनुसार, एक नए लिंक एक्सप्रेसवे को मंजूरी मिली है। यह आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे को पूर्वांचल एक्सप्रेसवे से जोड़ेगा। इसके अलावा अब जेपीएनआईसी का संचालन एलडीए द्वारा किया जाएगा। इस प्रस्ताव को मंजूरी मिल गई है। कैबिनेट में इन प्रमुख प्रस्तावों को मिली मंजूरी बुंदेलखंड इंडस्ट्रियल डेवलमेंट अथॉरिटी एरिया रेगुलेशन-2025 को मंजूरी मिली। उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन का होगा गठन, प्रस्ताव को मंजूरी। उत्तर प्रदेश विकास प्राधिकर...
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचीं बरेली, CMYogi ने किया स्वागत, IVRI में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पहुचीं बरेली, CMYogi ने किया स्वागत, IVRI में दीक्षांत समारोह में हुईं शामिल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज सोमवार सुबह लगभग 9:50 बजे भारतीय वायु सेना के विमान से बरेली स्थित त्रिशूल एयरबेस पहुंची। बरेली एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने उनका स्वागत किया। वहां से राष्ट्रपति भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) पहुंचीं। IVRI में दीक्षांत समारोह में शामिल वहां 11वें दीक्षांत समारोह में शामिल होकर मेधावियों को पदक व गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया। राष्ट्रपति ने आईवीआरआई परिसर स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार में स्नातक, मास्टर और डॉक्टरेट डिग्री के कुल 8 विद्यार्थी को अपने हाथ से प्रमाण-पत्र व गोल्ड मेडल दिए। इन मेधावियों को उपाधि-गोल्ड मेडल राष्ट्रपति ने स्नातक डिग्री पाने वाली डॉ. तान्या चौधरी, डॉ. अतुल प्रताप सिंह को उपाधि और गोल्ड मेडल दिए। इसी तरह मास्टर डिग्री पाने वाले डॉ. नवजोत सिंह, डॉ...
‘वो ओपी राजभर नहीं, OP रातभर..’, अखिलेश यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

‘वो ओपी राजभर नहीं, OP रातभर..’, अखिलेश यादव का सुभासपा अध्यक्ष पर बड़ा बयान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: अखिलेश यादव ने सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) अध्यक्ष और कैबिनेट मंत्री ओम प्रकाश राजभर को लेकर बड़ा बयान दिया है। सपा मुखिया अखिलेश ने कहा कि ओम प्रकाश राजभर का नाम OP रातभर है, वो रात में गठबंधन बदलने के लिए सोचते रहते हैं। सपा मुखिया ने कहा, अबकी बार मथुरा और गोरखपुर का नंबर दरअसल, सपा मुखिया अखिलेश लखनऊ में प्रेसवार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि "अयोध्या और प्रयागराज में बीजेपी लोकसभा चुनाव हारी थी और बनारस में हारते-हारते बची है। कहा कि अब अगला नंबर मथुरा और गोरखपुर में आरोप लगाया कि उन्हीं स्कूलों को मर्ज कर रहे जहां वोट नहीं.. चुनाव हारने का है। बीजेपी के लोग किसी के सगे नहीं हैं। यूपी में स्कूल मर्ज वाले मामले में पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि इन्होंने वही स्कूल मर्ज करने के लिए चयनित किए हैं, जिनमें बीजेपी हारती है। कहा यह केवल पढ़ाई की साजिश न...
‘सरकार के दोनों डबल इंजन ईंधन के जुगाड़ में…’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

‘सरकार के दोनों डबल इंजन ईंधन के जुगाड़ में…’, अखिलेश यादव का BJP पर तीखा हमला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: समाजवादी पार्टी के मुखिया अखिलेश यादव ने आज रविवार को लखनऊ में प्रेस कांफ्रेंस की और बीजेपी पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि यूपी की डबल इंजन सरकार के दोनों इंजन ईंधन के जुगाड़ में लगे हैं। बोले कि सरकार डबल इंजन की बातें करती है, लेकिन सच यह है कि दोनों ही डबल इंजन इस समय ईंधन के जुगाड़ में लगे हुए हैं। बोले-सरकार की गलत नीतियों से व्यापारी वर्ग बुरी तरह परेशान पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण व्यापारी वर्ग काफी परेशान है। एक साल में 35 हजार से ज्यादा MSMEs बंद हो गई हैं। सिर्फ बिचौलियों को फायदा पहुंचाया जा रहा है। सरकार का पूरा सिस्टम जीएसटी के पुराने और झूठे नोटिसों के जरिए सेटलमेंट के काम में जुटा हुआ है। आरोप लगाया कि ED के नोटिस दिलाकर चंदा वसूली की जा रही यह भी आरोप लगाया कि ईडी और जीएसटी के नोटिस देकर चंदा वसूला जा रहा है। ...
नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला

नहीं रहीं ‘कांटा लगा’ फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, एंटरटेनमेंट, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, मनोरंजन: Shefali Jariwala Death: फिल्म इंडस्ट्री से एक बेहद दुखद खबर सामने आ रही है। 'कांटा लगा' फेम गर्ल अभिनेत्री शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। 42 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। शेफाली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। उनके फैंस भी दुखी हो गए। प्राथमिक तौर पर उनकी मौत की वजह कार्डियक अरेस्ट बताई जा रही रही है। हालांकि, पुलिस ने रात में ही उनके घर पहुंचकर फारेंसिक टीम के साथ जांच-पड़ताल की है। साथ ही शेफाली की डेडबाॅडी को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। साथ ही शेफाली जरीवाला के पति पराग त्यागी समेत 4 लोगों के बयान भी दर्ज किए हैं। शेफाली के निधन की खबर से फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर छा गई है। शुरूआती जांच में सामने आया है कि अभिनेत्री एवं माॅडल शेफाली जरीवाला का शुक्रवार देर रात अचानक निधन हो गया। शुरूआती जांच में ...
क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह बन सकेंगे BSA? फिलहाल यह पेंच है फंसा..

क्या क्रिकेटर रिंकू सिंह बन सकेंगे BSA? फिलहाल यह पेंच है फंसा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी सरकार ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर रिंकू सिंह को बेसिक शिक्षा अधिकारी (बीएसए) बनाने का फैसला लिया है। फिलहाल यह इतनी आसान बात नहीं लग रही है। जहां तक नियमों को लेकर देखा जाए तो इस पद के लिए पोस्ट ग्रेजुएट (पीजी) होना अनिवार्य है। वहीं क्रिकेटर रिंकू अभी हाई स्कूल तक पढ़ें हैं। पढ़ाई के लिए मिलती है 7 साल की छूट हालांकि, बीएसए बनने के नियमों में खिलाड़ियों को थोड़ी छूट दी जाती है। खिलाड़ियों को पढ़ाई पूरी करने के लिए 7 साल का समय देने का प्राविधान है। मगर रिंकू के मामले में अगर वह ये भी पढ़ें: UP: फाॅरेस्ट क्लब में यूट्यूबर लड़की से दुष्कर्म, रील बनाने साथ गए ब्लाॅगर ने की दरिंदगी पढ़ाई शुरू करते हैं तो उन्हें पोस्ट ग्रेजुएट होने पर 8 साल लग जाएंगे। यानी छूट का समय भी पर्याप्त नहीं होगा। ऐसे में उनके बीएसए बनने में पेंच फंसता दिखाई दे रहा है। हालांकि, कुछ ...