Monday, December 29सही समय पर सच्ची खबर...

बुंदेलखंड

Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking : बांदा में सड़क हादसे, किसान समेत दो लोगों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में बीते 24 घंटे में अलग-अलग सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक किसान थे जो खाद लेकर घर जा रहे थे। पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार बिसंडा थाना क्षेत्र के सिंहपुर गांव के गिरधारी (36) किसान थे। खेती करके अपना और परिवार का पालन-पोषण करते थे। बिसंडा में पहली घटना बताते हैं कि बीती शाम बाइक लेकर खाद घर लौट रहे थे। रास्ते में कुषमा और थनैल गांव के बीच उनकी बाइक आनियंत्रित होकर सड़क किनारे गड्ढे में पलट गई। इसके उनकी मौत हो गई। वहां से गुजर रहे राहगीरों ने मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने पहुंचकर पहचान की और फिर परिजनों को जानकारी दी। बबेरू में दूसरी घटना मृतक के चचेरे भाई मनबोधन का कहना है कि मृतक अपने पीछे पत्नी मंटू देवी के अलावा 4 बेटी 2 बेटे छोड़ गए हैं। दूसरी घटना में बबेरू कोतवाली क्षेत्र के पतवन ...
चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी बोले, कांग्रेस-सपा का न कोई सिद्धांत-न संविधान

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, चित्रकूट, बुंदेलखंड
मनोज सिंह शुमाली, बांदा/चित्रकूट : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने चित्रकूट में पार्टी कार्यालय के लिए भूमि पूजन किया। सीतापुर कस्बे में बुद्धिजीवी वर्ग की गोष्ठी को संबोधित भी किया। कांग्रेस और सपा पर हमला बोला। कहा कि ये दोनों राजनीतिक दल दो परिवारों तक ही सीमित हैं, जबकि भाजपा में सभी वर्गों के लोग शामिल हैं। कलेक्ट्रेट मार्ग पर किया भूमि पूजन चित्रकूट पहुंचे बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने शहर में कलक्ट्रेट मार्ग पर भाजपा कार्यालय के भवन के लिए भूमि पूजन किया। इस अवसर पर गायत्री शक्तिपीठ के प्रमुख रामनारायण त्रिपाठी व अन्य विद्वानों ने भूमि पूजन संपन्न कराया। सपा और कांग्रेस पर जमकर बरसे भूमि पूजन स्थल के पास ही प्रदेश अध्यक्ष चौधरी ने एक सभा को संबोधित भी किया। कहा कि सपा और कांग्रेस एक परिवार की पार्टी हैं। कहा कि कांग्रेस और सपा दोनों पार्टियों का न तो कोई ...
Banda : सांप ने 7 बार अर्चना को काटा, मगर अबकी बार अस्पताल..

Banda : सांप ने 7 बार अर्चना को काटा, मगर अबकी बार अस्पताल..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर कोतवाली क्षेत्र के भरखरी गांव के रहने वाले दिलीप कुमार की पत्नी अर्चना (24) को सांप ने काट लिया। उन्हें इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। चौंकाने वाली बात यह है कि अबतक सांप महिला को 7 बार काट चुका है। पति ने बताई यह बात जानकारी के अनुसार अर्चना खेत में गाय घुसने के कारण उसे भगाने दौड़ीं। बताते हैं कि गाय हमलावर होकर उनके पीछे ही दौड़ पड़ी। इसपर अर्चना भागने लगीं और गिर पड़ीं। बताते हैं कि तभी सांप ने उनकी ऊंगली में काट लिया। चीखती हुई घर पहुंचीं। ये भी पढ़ें : अंध विश्वास ने ली जान, बांदा में युवक को सांप ने काटा और परिजन.. अब जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। महिला के पति ने बताया कि सांप बीते छह साल में 6 बार उनकी पत्नी को काट चुका है। यह भी कहा कि घर में ही नाग देवता की पूजा करके हर बार ठीक...
UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

UP : प्रेमिका ने ही दूसरे प्रेमी के साथ की थी अजय की हत्या, पुलिस का खुलासा

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में ई-रिक्शा में मिले शव की घटना का पुलिस ने 4 दिन में ही खुलासा कर दिया है। संदेह सही साबित हुआ, हत्या अवैध संबंधों के कारण हुई। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका और उसके दूसरे प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका ने शराब पिलाकर दूसरे प्रेमी के साथ मिलकर अजय की हत्या करने का जुर्म कबूला है। मन भरने पर लगाया पहले को ठिकाने जानकारी के अनुसार थाना कोतवाली नगर क्षेत्र के कनवारा में 1 अक्टूबर को ई-रिक्शा में एक शव बरामद हुआ था। मृतक की पहचान बबेरू के अंबेडकरनगर निवासी अजय वर्मा के रूप में हुई थी। इस संबंध में मृतक की पत्नी की तहरीर पर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज हुई थी। पुलिस जांच में पता चला कि मृतक पत्नी से अलग अपनी प्रेमिका रेखा के साथ किराए पर बांदा में रहने लगा था। पत्नी ने लिखाई थी हत्या की रिपोर्ट पत्नी अपने 3 बच्चों के साथ बबेरू में ह...
बांदा : नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक घटना, बहनों संग मंदिर गए भाई की डूबने से मौत

बांदा : नवरात्र के पहले दिन दर्दनाक घटना, बहनों संग मंदिर गए भाई की डूबने से मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : नवरात्र के पहले दिन अपनी दो बड़ी बहनों के साथ मंदिर से पहले बागै नदी नहाने गए मासूम की डूबने से मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना बांदा जिले के कालिंजर थाना क्षेत्र की है। जानकारी के अनुसार कालिजर थाना क्षेत्र के गुढ़ाकला गांव के वीरेंद्र सिंह का बेटा 12 वर्षीय मोहित अपनी बड़ी बहन नेहा (18) और खुशबू (14) के साथ बागै नदी नहाने गया था। नदी में नहाकर देवी दर्शन की थी तैयारी बताते हैं कि नदी किनारे देवी मंदिर भी है। तीनों भाई-बहन की योजना नदी नहाने के बाद मंदिर में देवी दर्शन की थी। इसी बीच नहाते समय पैर फिसलने से मासूम मोहित नदी में डूब गया। बहनों ने मदद के लिए शोर मचाया। सूचना पाकर गांव के लोग भी पहुंच गए। ग्रामीणों और परिजनों ने बच्चे की https://samarneetinews.com/banda-taunts-for-not-having-son-became-...
Banda : एक और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

Banda : एक और विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिवार में कोहराम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में विवाहिताओं की आत्महत्या की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रहीं। आज एक और विवाहिता का ससुराल में फांसी पर शव लटकता मिलने की खबर सामने आई है। घटना से परिवार में कोहराम सा मचा है। मायके पक्ष के लोगों ने हत्या का आरोप लगाया है, लेकन अबतक कोई तहरीर नहीं दी है। मृतका के पिता ने कहा है कि पोस्टमार्टम होने के बाद पुलिस को तहरीर देंगे। पति ने बताया कारण अज्ञात, पिता का यह आरोप.. जानकारी के अनुसार पैलानी थाना क्षेत्र के नरौली गांव के रोहित कुशवाहा की पत्नी गीता (23) का शव घर में फांसी पर लटकता मिला। बताते हैं कि परिवार के लोगों ने किसी तरह फंदा काटकर शव को नीचे उतारा। पुलिस को सूचना दी। मृतका के पति ने आत्महत्या का कारण अज्ञात बताया है। ये भी पढ़ें : बांदा : बेटा न होने के तानों ने ली पूजा की जान! दो बेटियों के सिर से उठा मां का साया   उधर, गीता के पिता राजू ...
बांदा : मंत्री रामकेश ने परियोजना का किया शिलान्यास, 8 गांवों के किसानों को फायदा..

बांदा : मंत्री रामकेश ने परियोजना का किया शिलान्यास, 8 गांवों के किसानों को फायदा..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : यूपी के जलशक्ति राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने निवाइच में 270.63 लाख की परियोजना का शिलान्यास किया। केन नहर प्रखंड (बांदा) द्वारा परियोजना के तहत अलोना रजवाहा के किमी 10 से किमी 30.800 तक पुनरोद्वार कार्य होगा। आज जलशक्ति राज्य मंत्री ने भूमि पूजन करते हुए परियोजना का शिलान्यास किया। सिंचन क्षमता में होगी वृद्धि सिंचाई विभाग के अधिशाषी अभियंता ने बताया कि अलोना रजवहा का कार्य पूरा होने पर क्षेत्र में करीब 2000 हे. सिंचन क्षमता में वृद्धि हो जाएगी। इसका सीधा फायदा 8 गांवों के हजारों किसानों को मिलेगा। मंत्री रामकेश ने कहा कि क्षेत्रीय लोगों की समस्या को देखते हुए यह काम किया गया है। ये भी पढ़ें : बांदा : त्यौहारों पर CCTV से शहर के चप्पे-चप्पे की निगरानी, अतिरिक्त बल होगा तैनात.. उन्होंने कहा कि सरकार लगातार किसानों की समस्या को लेकर गंभीर है। क्षेत्र के विका...
बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

बांदा के संत तुलसी स्कूल में धूमधाम से मनी गांधी जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : शहर के इंदिरा नगर स्थित संत तुलसी पब्लिक स्कूल में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री जयंती समारोह बड़े ही हर्षोल्लास से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मां सरस्वती, संत तुलसीदास, राष्ट्रपिता और शास्त्री जी के चित्रों पर प्रबंधक संत कुमार गुप्ता ने माल्यार्पण कर किया। बच्चों ने सुनाए गांधी भजन कार्यकारी प्रबंधक डा. मनीष कुमार गुप्ता ने दोनों महापुरुषों के व्यक्तित्व पर प्रकाश डाला। जगनायक यादव (डायरेक्टर) ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। https://samarneetinews.com/banda-team-leaves-for-34th-junior-throw-ball-championship/ छात्र-छात्राओं ने गांधी जयंती के अवसर पर गांधी भजन व संस्मरण सुनाएं। इस अवसर पर स्कूल का समस्त स्टाॅफ और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। ये भी पढ़ें : हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘राष्ट्र सेवा...
हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है महापुरुषों का जीवन’

हमीरपुर : जलशक्ति मंत्री रामकेश निषाद बोले, ‘राष्ट्र सेवा की प्रेरणा देता है महापुरुषों का जीवन’

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, हमीरपुर
समरनीति न्यूज, हमीरपुर : जलशक्ति विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने हमीरपुर के गांधी पार्क में राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। साथ ही देश के दूसरे प्रधानमंत्री भारत रत्न लाल बहादुर शास्त्री को भी नमन किया। इस अवसर पर जलशक्ति मंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि संपूर्ण विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए मार्ग पर सभी को चलना चाहिए। गांधी पार्क में किया राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर माल्यार्पण उन्होंने कहा कि सादगी, सदाचार तथा शुचिता की प्रतिमूर्ति, देश के पूर्व प्रधानमंत्री 'भारत रत्न' स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री ने देश को एक नई दिशा दी। ये भी पढ़ें : लखनऊ : भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी ने सदस्या अभियान की बैठक को किया संबोधित  कहा कि भारत माता की सेवा को समर्पित दोनों महापुरुषों का महान जीवन हम सभी को रा...
बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

बांदा पुलिस ने मनाई बापू और शास्त्री जी की जयंती

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा पुलिस ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबहादुर शास्त्री की जयंती मनाई। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल ने पुलिस लाइन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर माल्यार्पण कर सलामी दी। अपर पुलिस अधीक्षक शिवराज व सीओ सदर अजय कुमार सिंह ने पुलिस कार्यालय में दोनों महापुरुषों को चित्रों पर माल्यार्पण किया। इसी तरह सभी थानों एवं चौकियों में भी पुलिसकर्मियों ने महापुरुषों को नमन किया। ये भी पढ़ें :  सतर्कताः आईजी रेंज आलोक सिंह ने नोएडा से मेरठ तक और मेट्रो से सड़कों तक चलाया चेकिंग अभियान ये भी पढ़ें : UP : अक्टूबर में इन 10 दिनों में बंद रहेंगे बैंक…एडवांश कर लें प्लानिंग..      ...