Tuesday, March 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा

Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर

Breaking: बांदा शहर में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी-CCTV में दिखा चोर

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा शहर में कालूकुआं इलाके में मोबाइल की दुकान में बड़ी चोरी हो गई है। बांदा शहर के व्यस्तम इलाके में एक कालूकुआं में चोरी से पुलिस की सक्रियता की पोल खुल गई है। शहर की इस दुकान के सीसीटीवी में चोर घटना करता साफ दिखाई दे रहा है। शहर के कालूकुआं पुलिस चौकी से थोड़ी दूरी पर घटना हुई है। दुकान खोलने पहुंचे तो पता चला दुकानदार का कहना है कि उनकी दुकान से चोर ने मोबाइल और ईयर बड चोरी हुए हैं। दुकानदार ने लिखित रूप से पुलिस को सूचना दे दी है।चोरी की जानकारी दुकानदार संतोष विश्वकर्मा को सुबह उस समय हुई जब वह लगभग साढ़े 7 बजे दुकान खोलने पहुंचे। वह दंग रह गए। सीसीटीवी में दिखाई दे रहा है चोर दुकान का शटर खुला था। अंदर जाकर देखा तो कई मोबाइल और ईयरबड गायब थे। पीड़ित दुकानदार ने इसकी सूचना कालूकुआं चौकी पर लिखित रूप से दी है। दुकानदार शहर के ज्योतिनगर के रहने ...
बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..

बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा, डंपरों की भीषण टक्कर-दोनों चालक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में यमुना नदी पुल पर हादसा हो गया। इसमें दो डंपरों में भीषण टक्कर हो गई। यह हादसा बेंदाघाट में यमुना नदी पुल पर हुआ। हादसे में दोनों डंपरों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस हादसे के कारण यमुना नदी के पुल पर जाम लग गया। यह हादसा बांदा के बेंदाघाट में यमुना नदी पुल पर हुआ। डंपरों में ही फंस गए दोनों के चालक बांदा और फतेहपुर दोनों पुलिस मौके पर पहुंची। क्रेन के जरिए राहत कार्य शुरू कराया। आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। चालकों को अस्पताल भिजवाया। वहीं वाहनों को किनारे करके यातायात चालू कराया। ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल जानकारी के अनुसार, अतर्रा निवासी चालक मातादीन (30) देापहर कबरई से डस्ट लेकर रायबरेली जा रहे थे। इसी बीच फतेहपुर से ईंटा लादकर रमेश (35) बेरागढीवा (फतेहपुर) बांदा आ...
बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल

बांदा में दर्दनाक हादसे में पूजा को जा रहीं 16 महिलाएं-बच्चियां घायल

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दर्दनाक हादसे में 16 महिलाएं-बच्चियां घायल हो गईं। ये सभी महिलाएं पूजा के लिए जा रही थीं। दर्दनाक हादसा तब हुआ जब महिलाएं शादी के बाद पूजा को  ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा रही थीं। रास्ते में कीला टूटने से ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। सभी महिलाएं व बच्चियां घायल हो गईं। बधाई पूजन को जा रही थीं महिलाएं घायल महिलाओं को बांदा के रानी दुर्गावती मेडिकल कॉलेज पहुंचाया गया। वहां चार महिलाओं को हालत गंभीर बताई जा रही है। चारों महिलाओं को रेफर कर दिया गया है। ये भी पढ़ें: बांदा में हादसा, बाइक सवार संविदा बैंककर्मी की मौत  जानकारी के अनुसार, नरैनी क्षेत्र के पुंगरी गांव के राजेंद्र का कहना है कि उनके भतीजे मयंक की 26 फरवरी को शादी थी। शादी के बाद उनकी पत्नी रचना अन्य महिलाओं संग बधाई पूजन के लिए बड़ैछा गांव जा रहीं थीं। ट्रैक्टर ट्राली का कीला टूटने ...
बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

बांदा में पानी की टंकी पर चढ़ा युवक-हंगामा, पुलिस ने समझाकर उतारा

Breaking News, Feature, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। बांदा के जसपुरा में इस युवक ने टंकी पर चढ़कर खूब हंगामा किया। पानी की टंकी से नीचे कूदने की धमकी भी दी। काफी मशक्कत कर बांदा पुलिस ने समझाकर युवक को टंकी से नीचे उतारा। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है। मानसिक रूप से परेशान था युवक बताते हैं कि किसी बात को लेकर वह आहत था। पुलिस का कहना है कि युवक से पूछताछ की जा रही है। युवक ने टंकी से सुसाइ करने की भी धमकी दी। पुलिस उससे पूछताछ कर रही है। ये भी पढ़ें: बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद युवक को समझा-बुझाकर टंकी से नीचे उतारा। घटनाक्रम बांदा जिले के जसपुरा का है। जानकारी के अनुसार, जसपुरा कस्बे में सत्यम सिंह नाम का युवक पानी की टंकी पर चढ़ गया। काफी प्रयासों से समझाया जा सक...
बांदा में किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट-पुलिस तलाश में जुटी

बांदा में किशोरी लापता, मां ने दर्ज कराई रिपोर्ट-पुलिस तलाश में जुटी

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में एक किशोरी के लापता हो गई है। किशोरी की मां ने रिपोर्ट दर्ज कराई है। किशोरी वैवाहिक कार्यक्रम से अचानक लापता हो गई है। काफी तलाश करने पर भी किशोरी का जब कुछ पता नहीं चला तो परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। घटनाक्रम कालिंजर थाना क्षेत्र का है। कालिंजर थाने में दर्ज हुई FIR.. पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। बताते हैं कि कालिंजर में किशोरी अपनी मां के साथ एक कार्यक्रम में शामिल होने गई थी। कालिंजर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज करते हुए किशोरी की तलाश शुरू कर दी है। ये भी पढ़ें: बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी जानकारी के अनुसार, पीड़ित महिला अतर्रा कस्बे की रहने वाली हैं। महिला ने रिपोर्ट लिखाई है कि उनकी 14 वर्षीय बेटी उनके साथ कालिंजर गई थीं। वहां एक एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने दोनों पहुंची थीं। अतर्रा ...
बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

बांदा में कलयुगी मां को जेल-मासूम बेटी को नदी में था फेंका

Breaking News, Feature, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में कलयुगी मां को जेल भेज दियागया। इस कलयुगी मां ने बांदा के मर्का में अपनी मासूम बेटी को उठाकर नदी में फेंक दिया था। 27 फरवरी को यह घटना हुई थी। हालांकि, महिला भी नदी में कूद रही थी, लेकिन राहगीरों ने उसे पकड़ लिया था। पति ने लिखाई महिला के खिलाफ रिपोर्ट घटना बांदा के मर्का थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। घटना के बाद से ही पुलिस यमुना में बच्ची की तलाश कर रही है। अबतक उसका कुछ पता नहीं चला है। ये भी पढ़ें: बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी जानकारी के अनुसार, महिला के पति राजू की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट लिखी है। पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे जेल भेज दिया गया। मां से कहासुनी पर महिला ने की थी घटना बताते चलें कि महिला ने पारिवारिक विवाद में घटना को अंजाम दिया था। बताते हैं कि महिला का...
बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी

बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं, यमुना में तलाश जारी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: मासूम पिंकी का कुछ पता नहीं है। पुलिस गोताखोरों की मदद से यमुना में तलाश कर रही है। 36 से ज्यादा घंटे बीत चुके हैं। इसके बाद भी अबतक बच्ची का कोई सुराग हाथ नहीं लगा है। यह था पूरा मामला पुलिस का कहना है कि 11 सदस्यीय एसडीआरएफ की टीम यमुना में जाल व कांटा डालकर तलाश कर रही है। बताते चलें कि मर्का के उसरा गांव की महिला रुबीना (36) ने अपनी 5 वर्षीय बेटी पिंकी को यमुना में फेंक दिया था। ये भी पढ़ें: बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला.. घटना का कारण पारिवारिक विवाद बताया गया था। खुद भी नदी में कूदने वाली थी, लेकिन लोगों ने बचा लिया था। तभी से पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी है। घटना से परिवार और आसपास के लोग स्तब्ध हैं। संबंधित मुख्य खबर भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन ht...
बांदा में मंत्री नंदी ने महिला लाभार्थियों को दिए चेक

बांदा में मंत्री नंदी ने महिला लाभार्थियों को दिए चेक

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज प्रभारी मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कलेक्ट्रेट में महिला लाभार्थियों को चेक बांटे। साथ ही उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन के कागज भी बांटे। दरअसल, प्रदेश में 1 करोड 86 लाख उज्जवला परिवारों को रसोंई गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी बांटी गई। सीएम के कार्यक्रम का सजीव प्रसारण मुख्यमंत्री के इस कार्यक्रम का भी बांदा कलेक्ट्रेट में सजीव प्रसारण किया गया। प्रभारी मंत्री नंदी ने कहा कि सरकार सबका साथ-सबका विकास से काम कर रही है। इस मौके पर जिलाधिकारी श्रीमती जे.रीभा सीडीओ अजय पांडे, एडीएम और अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा ‘जेडएफडी’ के लिए चयनित-एसपी पलाश बंसल ने ली खास बैठक ये भी पढ़ें: चित्रकूट: पद्मश्री डॉ. बीके जैन का निधन-बुंदेलखंड में शोक की लहर   https://samarneetinews.com/in-chitrakoot-padmashri-dr-bk-jain-passesaway/ &...
बांदा में हादसे, दो लोगों की गईं जानें, एक अनुदेशक..

बांदा में हादसे, दो लोगों की गईं जानें, एक अनुदेशक..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। इनमें एक अनुदेशक भी शामिल हैं। हादसे अलग-अलग जगहों पर हुए हैं। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए शवों को पोस्टमार्टम को भेजा है। एक युवक के पिता का कुछ ही दिन पहले देहांत हुआ था। परिवार में कोहराम मचा है। पिता की मौत के कुछ दिन बाद बेटे की.. जानकारी के अनुसार, कोतवाली के पून गांव के जय किशोर (18) शाम को बाइक से जा रहे थे। कोदा वर्मा इसी बीच परईया दाई के पास सामने से आ रहे ट्रक ने टक्कर मारते हुए उन्हें कुचल दिया। ये भी पढ़ें: बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला.. मौके पर ही उनकी मौत हो गई। ट्रक चालक को लोगों ने पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया। बताते हैं कि जय किशोर के पिता कोदा वर्मा की 14 फरवरी को देहांत हो गया था। अहमदाबाद में काम करते थे जयकिशोर 26 को उनके पिता का तेरहवीं संस्कार था। पिता के देह...
बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला..

बांदा कोलावल खदान हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार-पूछताछ में बोला..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस ने कोलावल खदान हत्याकांड के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने खदान हत्याकांड के आरोपी से तमंचा-कारतूस भी बरामद किया है। पुलिस खदान हत्याकांड के गिरफ्तार हत्यारोपी को जेल भेज रही है। नरैनी सीओ कृष्णकांत ने इस संबंध में जानकारी दी है। उन्होंने कहा कि हत्यारोपी को जेल भेजा जा रहा है। पैसों के लेन-देन में हुई थी हत्या जानकारी के अनुसार, कोलावल रायपुर खदान में पोकलैंड चालक महोबा के शनि उर्फ सोनी पाल (20) की  गोली मारकर हत्या हुई थी। पुराने विवाद में हुई हत्या की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई थी। 24/25 की रात हुई हत्या हत्या की यह घटना बीती 24/25 फरवरी की रात को हुई थी। पुलिस हत्यारोपी की तलाश में थी। ये भी पढ़ें: ह्रदयविदारक: बांदा में मां ने मासूम बेटी को यमुना नदी में फेंका, फिर खुद भी..लेकिन पुलिस का कहना है कि आज हत्यारोपी को गिरफ...