Friday, March 13सही समय पर सच्ची खबर...

खेलकूद

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

कानपुर: मॉडल गरिमा तिवारी के पूर्व क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद
समरनीति न्यूज, कानपुर: कानपुर में माॅडल गरिमा तिवारी ने पति IPL के पूर्व खिलाड़ी अमित मिश्रा पर गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी ने परिवाद दाखिल किया है। मॉडल गरिमा ने क्रिकेटर पति अमित मिश्रा पर दहेज उत्पीड़न, शराब पीकर पीटने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं। माॅडल गरिमा तिवारी और क्रिकेटर अमित मिश्रा की शादी 2021 में हुई थी। गरिमा तिवारी ने दर्ज किया परिवाद बताते चलें कि इससे पहले माॅडल गरिमा तिवारी घरेलू हिंसा और भरण पोषण के लिए मुकदमा कर चुकी हैं। यह पूरा मामला काफी सुर्खियों में है। ये भी पढ़ें: लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी जानकारी के अनुसार, फीलखाना की माॅडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है।...
लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

लखनऊ: क्रिकेटर कुलदीप यादव की 14 मार्च को होगी वंशिका संग शादी

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: टी-20 विश्वकप विजेता टीम के खिलाड़ी कुलदीप यादव की 14 मार्च को शादी होगी। क्रिकेट कुलदीप यादव की शादी लखनऊ की वंशिका से मसूरी में होगी। बताते हैं कि 17 मार्च को लखनऊ के होटल सेंट्रम में रिसेप्शन का आयोजन है। कुलदीप और वंशिका की शादी की तैयारियां जोरों पर हैं। CM Yogi को निमंत्रण देने पहुंचे कुलदीप के पिता कुलदीप के पिता रामसिंह यादव ने 8 मार्च को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उन्हें शादी में आने का निमंत्रण कार्ड दिया। बताते चलें कि कुलदीप और वंशिका की 4 जून 2025 को लखनऊ में इंगेजमेंट थी। ये भी पढ़ें: IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश बताया जाता है कि पहले दोनों की शादी नवंबर 2025 में ही होनी थी। फिर भारतीय टीम के मैच और टी-20 विश्वकप में कुलदीप का चयन होने के कारण शादी की तारीख आगे बढ़ा दी गई। ...
भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: भारतीय क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह का निधन हो गया है। क्रिकेटर रिंकू सिंह के पिता लंबे समय से कैंसर की बीमारी से जूझ रहे थे। बताते हैं कि रिंकू सिंह के पिता खानचंद सिंह लीवर कैंसर की स्टेज-4 बीमारी से पीड़ित थे। बेटे की कामयाबी के पीछे पिता का संघर्ष उन्होंने ग्रेटर नोएडा के यथार्थ हॉस्पिटल में अंतिम सांसें लीं। बताते चलें कि क्रिकेटर रिंकू सिंह की कामयाबी के पीछे उनके पिता का बड़ा संघर्ष छिपा है। भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक बल्लेबाज रिंकू काफी संघर्ष से आगे बढ़े हैं। कई साल से कैंसर से जूझ रहे थे खान सिंह क्रिकेटर रिंकू सिंह का जन्म अलीगढ़ के गोविला गैस एजेंसी पर काम करने वाले खानचंद सिंह के घर में हुआ था। रिंकू सिंह के पिता गैस गजेंसी में हॉकर थे। रिंकू पांच भाई और एक बहन हैं। ये भी पढ़ें: क्रिकेटर रिंकू सिंह और सपा सांसद प्रिया सरोज की सगाई...
बांदा प्रीमियम लीग-5 के फाइनल में कांटे की टक्कर..ऐसे भिड़ीं दोनों टीमें..

बांदा प्रीमियम लीग-5 के फाइनल में कांटे की टक्कर..ऐसे भिड़ीं दोनों टीमें..

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रीमियम लीग-5 फाइनल में क्रिकेट टीमों के बीच अद्भुत मुकाबला रहा। दरअसल, सरदार पटेल स्पोर्ट्स स्टेडियम में बांदा प्रीमियम लीग-5 फाइनल मैच हुआ। बांदा प्रीमियम लीग-5 के फाइनल मुकाबले में सजर किंग और नवाब टैंक वेव्स टीमों में भिड़ंत हुई। सजर किंग ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए जीत को एक तरफा कर दिया। मुख्य अतिथियों ने कराया मैच का शुभारंभ बाद में सजर किंग टीम के खिलाड़ियों ने अपनी दमदारी पर पूरे मैच को लगभग एकतरफा जीत में बदल दिया। मुकाबले में सजर किंग ने ट्रॉफी जीत ली। अंतिम फाइनल मुकाबले में मुख्य अतिथि राम बिहारी शिवहरे और वासिफ जमा ने टॉस कराकर मैच का शुभारंभ कराया। मात्र 16.2 ओवरों में लक्ष्य किया हांसिल नवाब टैंक वेव्स के कप्तान अजय यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी का फैसला लिया। सजर किंग ने मात्र 16.2 ओवरों में लक्ष्य हासिल कर ट...
बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

बांदा प्रीमियम लीग-5 का शानदार आयोजन, विजेता टीम पुरस्कृत

Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा प्रीमियम लीग-5 का आयोजन स्पोर्ट्स स्टेडियम में बड़े ही शानदार ढंग से संपन्न हुआ। बुधवार को बांदा प्रीमियम लीग-5 का फाइनल मैच खेला गया। बांदा प्रीमियम लीग-5 का फाइनल का मुकाबला सजर किंग और नवाब टैंक वेव्स टीमों के बीच हुआ। फाइनल मुकाबले में सजर किंग ने लक्ष्य हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। समापन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती सरिता द्विवेदी रहीं। उनके साथ नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती मालती गुप्ता ने विजेता एवं उपविजेता टीमों के खिलाड़ियों को पुरस्कार दिया। इससे पहले आयोजन समिति के संरक्षक वासिफ जमा ने अतिथियों को बुके देकर उनका स्वागत सम्मान किया। एसोसिएशन के सदस्य मनोज मिश्रा, धनंज्य करवरिया, कोच शिव प्रताप सिंह ने भी अतिथियों को माला पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम का संचालन महेश साहिल द...
IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश

IPL: शाहरुख खान को मुंह की खानी पड़ी-BBCI ने बांग्लादेशी क्रिकेटर को हटाने के दिए निर्देश

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, लखनऊ: फिल्म अभिनेता शाहरुख खान को IPL से पहले मुंह की खानी पड़ी है। BCCI ने अभिनेता वाली कोलकाता नाइट राइडर्स को IPL से बांग्लादेशी क्रिकेटर मुस्तफिजुर रहमान को टीम से हटाने के निर्देश दिए हैं। बांग्लादेशी  को IPL टीम में शामिल करने पर चारों ओर आलोचना बीसीसीआई के सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि बांग्लादेशी की जगह दूसरे खिलाड़ी को चुनने की इजाजत मिल जाएगी। बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया का कहना है कि यह फैसला चारों ओर घटनाक्रम को लेकर हुआ है। बांग्लादेश में इस समय हिंदुओं के कत्लेआम और अत्याचार की घटनाएं उधर, बीसीसीआई के इस फैसले के बाद भाजपा नेता संगीत सोम का बयान आया है। भाजपा विधायक ने इसे सनातनियों की जीत बताया है। बताते चलें कि आईपीएल नीलामी में केकेआर द्वारा गेंदबाज मुस्तफिजुर को 9.20 करोड़ की भारी रकम में खरीदा गया। ये भी पढ़ें: पाकिस्तानी क्रिकेटर का ऐश्वर्या...
UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

UP: विजय हजारे ट्राफी मैच के लिए यूपी टीम घोषित, रिंकू सिंह बने कप्तान-मैच शेड्यूल भी तय

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, कानपुर, खेलकूद, भारत
समरनीति न्यूज, कानपुर: विजय हजारे ट्राफी के लिए यूपी क्रिकेट टीम घोषित हो गई है। उप्र क्रिकेट एसोसिएशन ने आज शनिवार को 18 सदस्यीय टीम की घोषणा कर दी है। एक दिवसीय वाली विजय हजारे ट्राफी के लिए बल्लेबाज रिंकू सिंह को टीम का कप्तान बनाया गया है। उप्र की क्रिकेट टीम 24 दिसंबर को राजकोट में हैदराबाद के साथ मुकाबले में शुरुआत करेगी। यूपी टीम में ये खिलाड़ी शामिल.. कप्तान रिंकू सिंह (अलीगढ़), रितुराज शर्मा, प्रियम गर्ग, समीर रिजवी और विनीत पनवार (मेरठ), आराध्य यादव, अभिषेक गोस्वामी, वैभव चौधरी और स्वास्तिक चिकारा (गाजियाबाद), प्रशांतवीर और कुनाल त्यागी (सहारनपुर), विप्रराज निगम और जीशान अंसारी (लखनऊ), आदर्श सिंह (कानपुर), आर्यन जुयाल (मुरादाबाद), ध्रुव चंद्र जुरेल (आगरा), कार्तिक त्यागी (हापुड़), कार्तिक यादव (फतेहपुर)। यह है यूपी टीम का शेड्यूल 24 दिसंबर को उप्र बनाम हैदराबाद। 26...
Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Lucknow: भारत-अफ्रीका मैच रद्द-कोहरे और धुंध के कारण फैसला, वापस होंगे टिकट के पैसे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: लखनऊ में कड़ाके की ठंड में कोहरे-धुंध के कारण आज भारत व दक्षिण अफ्रीका के बीच होने वाला क्रिकेट मैच रद्द हो गया। यह टी-20 सीरीज का चौथा मुकाबला था, जो खराब मौसम के कारण रद्द किया गया है। कोहरे-धुंध के कारण रद्द हुआ मैच बताते चलें कि शहर में सुबह से मौसम काफी खराब था। अंपायरों ने शाम 6 से रात 7:25 बजे तक इकाना स्टेडियम का बारीकि से निरीक्षण किया। मौसम में कोई भी सकारात्मक बदलाव नहीं नजर आया। वापस होंगे मैच के टिकट के पैसे आखिर में मैच के अंपायर रोहन पंडित और केएन अनंत पद्मनाभन ने मुकाबले को रद्द करने का फैसला लिया। अब सीरीज का आखिरी टी-20 मुकाबला अहमदाबाद में 19 दिसंबर को होगा। टीम इंडिया ने इस सीरीज में 2-1 से आगे है। बताते हैं कि मैच रद्द होने के बाद स्टेडियम में माइक से घोषणा की गई है कि मैच के टिकट के पैसे वापस किए जाएंगे। ये भी पढ़ें: UP: भीषण ठंड में...
भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

भारत: 30 दिन में 3 World Cup…भारतीय महिला कबड्डी टीम ने जीता वर्ल्डकप2025

Breaking News, Feature, Today's Top four News, खेलकूद, दुनिया, भारत
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारत की बेटियां इतिहास रच रही हैं। पिछले 30 दिनों में भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 3 वर्ल्ड कप जीत लिए हैं। बांग्लादेश के ढाका में महिला कबड्डी वर्ल्ड कप 2025 का फाइनल भारत और चीनी ताइपे के बीच हुआ। इस मैच में भारत ने चीनी ताइपे को 35-28 के अंतर से हरा दिया। भारतीय महिला टीम ने चीनी ताइपे को हराकर वर्ल्ड कप जीता भारतीय महिला कबड्डी टीम ने लगातार दूसरी बार महिला वर्ल्ड कप 2025 जीता है। बताते चलें कि भारत ने ग्रुप के सभी चार मैचों में जीत का परचम लहराया है। सेमीफाइनल में ईरान को 33-21 से हराया। इसके बाद फाइनल में प्रवेश किया। ये भी पढ़ें: वर्ल्ड कप में भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से पटका  मेजबान बांग्लादेश को 25-18 से हराया। दरअसल, भारत की बेटियां इस समय दुनिया में पूरे देश का नाम रोशन कर जीत का परचम लहरा रही हैं। पिछले 30 दिनों में देश की बेटियों ने 3 वर्ल्ड...
जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

जय हिंद! बेटियों ने रचा इतिहास-विश्व विजेता बनी भारतीय महिला क्रिकेट टीम

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, खेलकूद, दुनिया, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, डेस्क: भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने 2 नवंबर 2025 के दिन नया इतिहास रच दिया। रविवार को नवी मुंबई के डीवाई स्टेडियम में खेले गए महिला क्रिकेट विश्व कप के फाइनल में दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराकर भारतीय महिला क्रिकेट टीम विश्व विजेता बन गई। यह पहला मौका है जब भारतीय महिला टीम ने पूरी दुनिया पर जीत हासिल की है। भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया भारत की महिला क्रिकेट टीम ने हरमनप्रीत कौर की अगुआई में यह ऐतिहासिक उपलब्धि हासिल की है। भारतीय क्रिकेट टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 50 ओवर में 7 विकेट पर 298 रनों का स्कोर खड़ा किया। शेफाली वर्मा और दीप्ती शर्मा का रहा शानदार प्रदर्शन जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम को भारतीय महिला खिलाड़ियों ने 246 रन पर समेट दिया। शेफाली वर्मा और दीप्ति शर्मा के शानदार प्रदर्शन ने पूरा मैच मैच पलट गया। महिला ट...