Sunday, February 15सही समय पर सच्ची खबर...

खास खबर: बांदा भाई-बहन सुसाइड केस में चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा

Case filed against Chachi in Brother-sister Suicide Case Banda
मृतक भाई-बहन। (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में सगे भाई-बहन सुसाइड केस में मृतकों की चाची समेत 6 के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। हालांकि, पुलिस ने अभी तक किसी आरोपी को गिरफ्तारी नहीं की है। मगर जल्द ही चाची और बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी तय मानी जा रही है। बताते चलें कि सगे भाई-बहन के सुसाइड केस ने सभी को हिलाकर रख दिया था।

आरोपी चाची सुधा की गिरफ्तारी तय

Case filed against Chachi in Brother-sister Suicide Case Banda
रोते-बिलखते परिजन।

मामले में पारिवारिक जमीनी विवाद और चाची आदि द्वारा भाई-बहन को ताने मारने व उकसाने की बातें सामने आई थीं। पुलिस ने मामले में आत्महत्या को उकसाने, धमकी और उत्पीड़न की धाराओं में मुकदमा लिखा है।

सबको हैरान कर गई थी घटना

परिजनों का कहना है कि इसी विवाद के चलते आनंद प्रकाश और उनकी बहन चंचल गुप्ता को विपक्षी पारिवारिक लोग धमकियां दे रहे थे। आरोप है कि 25 जनवरी की शाम दोनों भाई-बहन को गाली-गलौज कर परिवार खत्म की धमकी दी गई थी।

Case filed against Chachi in Brother-sister Suicide Case Banda
नदी किनारे से भाई-बहन का शव लाती पुलिस।

भाई की तहरीर पर हुआ मुकदमा

अगले ही दिन 26 जनवरी को दोनों भाई बहन, चंचल गुप्ता और आनंद ने सुसाइड कर ली थी। बताते हैं कि मरने से पहले दोनों भाई-बहन ने वीडियो बनाया था। पुलिस ने फोन जब्त कर वीडियो की फॉरेंसिक जांच करा रही है।

पुलिस ने भाई-बहन के भाई ज्ञान प्रकाश की तहरीर पर चाची सुधा गुप्ता समेत 6 लोगों के खिलाफ मुकदमा लिखा है। कोतवाली प्रभारी संदीप तिवारी का कहना है कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।

संबंधित खबर पढ़ने के लिए इस लिंक पर क्लिक करें.. बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल

यूपी: बुर्के में कांवड़ ला रही मुस्लिम महिला तमन्ना सुर्खियों में..

यूपी में मुख्तार अंसारी के शूटर शोएब उर्फ बाॅबी की गोली मारकर हत्या

बांदा में दबंगई! बिजली कर्मियों की पिटाई-कुत्ता भी छोड़ा, प्रधान समेत 4 पर FIR..