
आशा सिंह, लखनऊ : मोदी सरकार ने आज बजट2024 पेश किया है। महिला वित्त मंत्री के रूप में निर्मला सीतारमण द्वारा पेश किया गया यह सातवां बजट है। वहीं मोदी सरकार का साल 2014 से अब तक का यह 13वां बजट है। आज पेश हुए बजट में किसको क्या मिला? कौन सी चीजें महंगी हुईं और कौन सी सस्ती। यहां पढ़िए..
7 चीजों पर घटी कस्टम ड्यूटी, 2 पर बढ़ी
आज बजट में 7 चीजों पर कस्टम ड्यूटी कम की गई है। वहीं 2 पर बढ़ाई भी गई है। इससे साफ है कि 7 प्रोडक्ट सस्ते होंगे। वहीं दो महंगे भी होंगे। कस्टम ड्यूटी घटाए जान से कैंसर के जुड़ी दवाएं सस्ती होंगी। साथ ही बजट में सोना-चांदी पर कस्टम ड्यूटी भी 6 प्रतिशत कम की गई है।
ये भी पढ़ें : यूपी में 3 IPS अफसरों के तबादले, अमित वर्मा बने लखनऊ जेसीपी
इससे सोना-चांदी भी सस्ती होने की उम्मीद है। साथ ही मोबाइल, मोबाइल चार्जर, बिजली के तार, एक्सरे मशीन और सोलर सेट्स पर टैक्स कम हुआ है। इससे इन चीजों की कीमतें भी कम होंगी। दूसरी ओर प्लास्टिक का सामान, सुपारी, टेलीकाम इक्विपमेंट, सोलर ग्लास, लेबोरेट्री कैमिकल्स महंगे होंगे। क्योंकि इनपर कस्टम ड्यूटी बढ़ाई गई है।
ये भी पढ़ें : Breaking : बांदा SDM सस्पेंड, योगी सरकार का फिरोजाबाद के बाद एक और बड़ा एक्शन
