Sunday, September 14सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर में अंग्रेजों के जमाने का पुल गंगा में ढहा, 1874 में हुआ था निर्माण

British era bridge built on Ganga between Kanpur and Unnao collapsed

समरनीति न्यूज, कानपुर: Bridge Collapsed In Kanpur: कानपुर और उन्नाव जिले को जोड़ने वाले अंग्रेजों के जमाने का गंगा नदी पर बना पुल बीती रात ढह गया। जर्जर हालत में पहुंच चुके इस लगभग 150 साल पुराने पुल को अंग्रेजों ने बनवाया था। कानपुर और उन्नाव को जोड़ने में इस पुल की अहम भूमिका रही।

आज के पुलों में नहीं इतनी मजबूती

इस गंगा पुल का निर्माण डबल स्टोरी में हुआ था। हालांकि, कोरोना काल में पुल की जर्जर हालत को देखते हुए आवागमन बंद कर दिया गया था। बताते हैं कि बीती देर रात अचानक कानपुर की ओर का

पुल का एक हिस्सा ढहकर गंगा में समा गया। अच्छी बात यह है कि किसी तरह की जनहानि या किसी अन्य नुकसान की सूचना नहीं है। चर्चा है कि आज के पुलों में इतनी मजबूती देखने को नहीं मिलती। बल्कि आजकल कई ऐसे मामले सामने आए हैं जहां पुल बनते ही कुछ दिन बाद गिरने लगते हैं।

ये भी पढ़ें : UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..

UP : मसाज पार्लर की आड़ में सेक्स रैकेट, पुलिस ने 9 लड़कियां और 7 लड़के आपत्तिनजक हाल में पकड़े..