Sunday, October 26सही समय पर सच्ची खबर...

Breaking : रक्षा बंधन मनाकर भाई संग बाइक से लौट रही महिला की हादसे में मौत

Accident in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में रक्षा बंधन मनाकर भाई के घर से लौट रही महिला की हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ जब भाई-बहन की बाइक को ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। महिला उछलकर ट्रैक्टर के नीचे गिरीं। ट्रैक्टर का पहिया उनके ऊपर से गुजर गया। मौके पर ही उनकी दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ट्रैक्टर के पहिए के नीचे आने से मौके पर मौत

जानकारी के अनुसार बिसंडा क्षेत्र के लोधनपुरवा के रामनारायण की पत्नी जुगरानी (43) रक्षा बंधन पर मायके गई थीं। वह बाइक से भाई गौरेलाल संग मायके बदौसा के देवखेर गांव से वापस घर लौट रही थीं। बताते हैं कि बिसंडा के खंजा बाबा देवस्थान के पास ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी।

लड़कियों को अफीम चाटते हुए रील बनाना पड़ा भारी, दो बहनें हुईं गिरफ्तार-तीसरी नाबालिग

तेज टक्कर से महिला उछलकर ट्रैक्टर के पहिए के नीचे जा गिरी। कुचलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। चालक ट्रैक्टर छोड़कर मौके से भाग गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई करते हुए ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया। मृतका के देवर श्यामदीन का कहना है कि महिला मजदूरी करती थीं। उनके चार बेटियां और दो बेटे हैं।

ये भी पढ़ें : हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी