Sunday, April 12सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

बांदा में हादसा: स्कूटी सवार एक युवक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

बांदा में हादसा: स्कूटी सवार एक युवक की मौत-दूसरे की हालत गंभीर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा के गिरवां में हुए हादसे में अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं दूसरा व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायल को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वाहन ने पीछे से मारी तेज रफ्तार में टक्कर जानकारी के अनुसार, गिरवां थाना क्षेत्र के मकरी गांव के मोहन (36) अपने पड़ोसी इंद्रपाल (40) के साथ बिसंडा के सिंहपुर गए थे। रात में दोनों वहां से वापस लौट रहे थे। बताते हैं कि इसी बीच रास्ते में पीछे से एक तेज रफ्तार वाहन ने टक्कर मार दी। ये भी पढ़ें: बांदा में बड़ी वारदात, बेटे ने की पिता की हत्या-यह वजह आई सामने.. दोनों स्कूटी से उछलकर गड्ढे में जा गिरे। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने इंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। वहीं घायल म...
संत प्रेमानंद जी ‘महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं..’, आश्रम से यह अपडेट-भक्तों की बढ़ी चिंता

संत प्रेमानंद जी ‘महाराज का स्वास्थ्य ठीक नहीं..’, आश्रम से यह अपडेट-भक्तों की बढ़ी चिंता

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: पावन नगरी वृंदावन से असहज करने वाली खबर है। संत प्रेमानंद जी महाराज की यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित हो गई है। बताया जा रहा है कि यात्रा उनके स्वास्थ्य को देखते हुए रद्द की गई है। पिछले दो दिनों से संत प्रेमानंद जी महाराज पदयात्रा में नहीं आ रहे हैं। उनकी झलक पाने के लिए श्रद्धालु सड़क के किनारों पर खड़े इंतजार करते देखे जा रहे हैं। आश्रम से आया यह अपडेट श्री राधे हित केलि कुंज आश्रम की ओर से सोशल मीडिया एकाउंट के जरिए लोगों को संदेश जारी हुआ है। इसमें कहा गया है कि संत प्रेमानंद जी महाराज का स्वास्थ्य अभी ठीक नहीं है। इसलिए उनकी यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित किया गया है। अभी कोई उनकी पदयात्रा में शामिल होने के लिए सड़क पर इंतजार न करे। ये भी पढ़ें: यूपी में 7 अक्तूबर को छुट्टी-शासनादेश हुआ जारी, पढ़ें पूरी खबर.. संदेश में कहा गया है कि जब भी पद या...
पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

पढ़िए! क्यों सुर्खियों में है यूपी का रेल के डिब्बे जैसे यह “पब्लिक टायलेट”…

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में एक पब्लिक टायलेट यानी सार्वजनिक शौचालय लोगों के बीच सुर्खियों में है। वजह है इसकी बनावट। दरअसल, रायबरेली के जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव में बना यह टायलेट दूसरों से बिल्कुल अलग है। इसकी लुक बिल्कुल रेल के डिब्बे जैसा है। बाहर से इसे रेल के डिब्बे का हूबबू लुक देने का प्रयास किया गया है। कलर और खिड़कियां को दिया बिल्कुल रेल की बोगी वाला लुक कलर और खिड़कियां बिल्कुल वैसी ही रखी गई हैं, जैसी ट्रेन की बोगी की होती है। इतना ही नहीं टायलेट को आकर्षक बनाने के लिए इसपर रेल के डिब्बे जैसे संकेतक भी लिखे गए हैं। जैसे "द पू रे 180114"..। ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने विकास योजाओं में रचनात्मकता भरी जगदीशपुर क्षेत्र के पिछुती गांव की ग्राम प्रधान एकता मिश्रा ने सरकारी योजना में रचनात्मकता का अनोखा उदाहरण पेश किया है। यही वजह है कि यह शौचालय लोगों में चर्च...
UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

UP: बरेली में सपा डेलीगेशन की एंट्री पर रोक-माता प्रसाद हाउस अरेस्ट-इकरा और मलिक भी..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के बरेली में 26 सितंबर को हुए बवाल को लेकर राजनीतिक तेज है। आज समाजवादी पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने बरेली जाने की घोषणा की थी। इससे पहले आज लखनऊ में नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे को हाउस अरेस्ट कर लिया गया है। सपा सांसद इकरा हसन और हरेंद्र मलिक को भी बार्डर पर रोक दिया गया है। पुलिस ने सख्त की सुरक्षा व्यवस्था दरअसल, बरेली में बवाल के बाद हालात तनावपूर्ण हैं। इसी बीच सपा नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय समेत कई सांसदों का एक प्रतिनिधिमंडल आज बरेली जाने वाला था। ये भी पढ़ें: यूपी में आज बरेली में हाई अलर्ट: जुमे की नमाज को लेकर चौकसी, इंटरनेट बंद-ड्रोन से निगरानी बरेली के डीएम ने पत्र जारी कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराया था। कहा था कि कोई भी राजनीतिक प्रतिनिधि बिना इजाजत बरेली नहीं आएगा। इस पत्र के बाद पुलिस अलर्ट मोड पर आ गई। सपा सांसद जियाउर्...
यूपी में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश महताब ढेर-दरोगा सिपाही घायल

यूपी में एनकाउंटर, एक लाख का इनामी बदमाश महताब ढेर-दरोगा सिपाही घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, मुरादाबाद
समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में पुलिस ने एनकाउंटर में एक बड़े बदमाश को मार गिराया है। परासौली नहर पटरी पर बुढ़ाना व शाहपुर पुलिस ने मुठभेड़ में 1 लाख के इनामी बदमाश महताब को ढेर कर दिया। बताते हैं कि अपराधी महताब शामली के गांव सोंटा रसूलपुर का रहने वाला था। पुलिस का कहना है कि इस मुठभेड़ में उसका एक साथी मौके से भाग निकला। दरोगा और सिपाही एनकाउंटर में घायल उसकी तलाश की जा रही है। मुठभेड़ में दरोगा ललित कसाना और एक सिपाही अलीम घायल हो गए हैं। बताते हैं कि मारा गया बदमाश महताब सराफा कारोबारी से लूट की घटना में वांछित था। ये भी पढ़ें: यूपी के मुजफ्फरनगर में भीषण हादसा-एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत  एसपी देहात आदित्य बंसल का कहना है कि दो बदमाशों के क्षेत्र में होने की सूचना पर घेराबंदी की गई। बदमाशों ने रोकने पर पुलिस पर गोलियां चलाईं। जवाबी कार्रवाई में एक बद...
UP: दरोगा पर रेप का मुकदमा-महिला ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

UP: दरोगा पर रेप का मुकदमा-महिला ने लगाए बेहद गंभीर आरोप

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: यूपी के गाजियाबाद स्थित शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र की एक महिला ने दरोगा के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा लिखाया है। महिला ने दरोगा पर बेहद गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि दरोगा ने शादी का झांसा देकर उसके साथ अलग-अलग जगहों पर कई बार संबंध बनाए। आरोपी दरोगा बरेली में तैनात है। बरेली में है दरोगा की तैनाती और लोनी में मुकदमा दरोगा के खिलाफ लोनी थाने में दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज हुआ है। मुकदमा कोर्ट के आदेश पर हुआ है। पूरा मामला 2019 जुड़ा है। बताते हैं कि महिला ने साहिबाबाद थाने में झगड़े का मुकदमा लिखाया था। महिला की रिपोर्ट की विवेचना से हुई जान-पहचान वहां तैनात दरोगा जय सिंह निगम ने मामले की जांच की। इसी बीच महिला से संपर्क हो गया। महिला का आरोप है कि विवेचना के दौरान दरोगा ने उससे अलग-अलग स्थानों पर कई बार दुष्कर्म किया। कहा कि दरोगा दबाव में लेकर संबंध बन...
बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 अक्टूबर से शुरू होंगे विभिन्न खेलों के ट्रायल 

बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में 6 अक्टूबर से शुरू होंगे विभिन्न खेलों के ट्रायल 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में विभिन्न खेलों के ट्रायल शुरू होने जा रहे हैं। ट्रायल स्पोर्ट्स स्टेडियम बांदा में होंगे। जिला उप क्रीड़ा अधिकारी श्रीमति कल्पना कमल ने बताया कि ट्रायल 6 अक्टूबर से शुरू होंगे। जिलास्तर पर खिलाड़ियों के चयन के बाद मंडल स्तर पर प्रक्रिया पूरी की जाएगी। उन्होंने बताया कि मंडल स्तर के चयन/ट्रायल के लिए खिलाड़ियों को चित्रकूट स्पोर्ट्स स्टेडियम जाना होगा। यह है ट्रायल संबंधित पूरी जानकारी ये भी पढ़ें: बांदा स्पोर्ट्स स्टेडियम में शोहदों से महिला खिलाड़ी हुईं परेशान-पुलिस से शिकायत   ये भी पढ़ें: बांदा में प्राइमरी शिक्षकों ने सांसद को सौंपा ज्ञापन-उठाईं मांगें  https://samarneetinews.com/banda-immersion-of-maa-durga-idol-devotees-bid-farewell-to-jagadamba-with-moist-eyes/ https://samarneetinews.com/cricket-discussion-organized-under-the-aegis-o...
मिशन शक्ति 5: बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों और ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

मिशन शक्ति 5: बांदा पुलिस ने स्कूली बच्चों और ग्रामीण महिलाओं को किया जागरूक

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा पुलिस मिशन शक्ति-5 अभियान के तहत स्कूलों-कॉलेजों के बच्चों, महिलाओं को जागरूक कर रही है। आज शुक्रवार को पुलिस अधीक्षक पलाश बंसल के निर्देशन में जागरुकता अभियान चलाया गया। बच्चों को एकत्रित कर/चौपाल लगाकर उन्हें शासन की ओर से टेंपलेट वितरित की गईं। हेल्पलाइन नंबरों के बारे में भी दी जानकारी विभिन्न योजनाओं, कार्यक्रमों, कानूनों सहित अन्य सभी सहायता सेवाओं की जानकारी भी दी गई। छात्राओं/बालिकाओं/महिलाओं को कई हेल्प लाइन नंबरों के बारे में बताया गया। इनमें हेल्पलाइन-1076, वीमेन हेल्पलाइन-1090, आपाताकालीन सेवा- यूपी 112 शामिल रहीं। महिलाओं को बताया गया कि कैसे आपातकालीन स्थिति में वे पुलिस से मदद हासिल कर सकती हैं। ये भी पढ़ें: बांदा शहर में छात्रा ने केन नदी में कूदकर दी जान-यह बात आई सामने.. ये भी पढ़ें: दर्दनाक: खेल-खेल में मासूम के मुंह में फटा पट...
बांदा शहर में छात्रा ने केन नदी में कूदकर दी जान-यह बात आई सामने..

बांदा शहर में छात्रा ने केन नदी में कूदकर दी जान-यह बात आई सामने..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। घर से बिसर्जन देखने की बात कहकर निकली 17 साल की छात्रा लापता हो गई। बाद में उसका शव भूरागढ़ के पास केन नदी के किनारे पड़ा मिला। बताया जा रहा है कि छात्रा ने नदी में कूदकर सुसाइड की है। कोतवाली प्रभारी बलराम सिंह का कहना है कि युवती के परिजनों ने बताया कि छात्रा मानसिक रूप से मंदबुद्धि किस्म की थी। पहले भी कई बार जान देने की कोशिश कर चुकी थी। उसकी गुमशुदगी की जानकारी मिलते ही तलाश की गई थी, लेकिन पता नहीं चला था। गुरुवार को उसका शव मिला। GGIC स्कूल में 11वीं की छात्रा थी खुशी, परिजनों ने कही यह बात.. जानकारी के अनुसार, बीते बुधवार सुबह शहर के मर्दननाका के रम्मू श्रीवास की बेटी खुशी (17) प्रतिमा विसर्जन देखने निकली थी। परिजनों का कहना है कि उसने माहेश्वरी देवी मंदिर जाने की बात कही थी। फिर देर रात तक घर नहीं लौटी। परिवार के...
दशहरा: बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम-लक्ष्मण का तिलक कर किया पूजन

दशहरा: बांदा में विधायक प्रकाश द्विवेदी ने भगवान राम-लक्ष्मण का तिलक कर किया पूजन

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में दशहरा का पावन पर्व हर्षोल्लास के साथ शुरू हुआ। गुरुवार को प्रागी तालाब रामलीला कमेटी द्वारा आयोजित रावण दहन कार्यक्रम में सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी समर्थकों के साथ शामिल हुए। सदर विधायक ने राम-लक्ष्मण को तिलक लगाया। विधायक बोले,  अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश.. फिर माला पहनाकर पूजन किया। विधायक श्री द्विवेदी ने कहा कि दशहरा का यह पर्व हमें बुराई पर अच्छाई और अधर्म पर धर्म की विजय का अमर संदेश देता है। उन्होंने कहा कि प्रभु श्री राम जी के आशीर्वाद से हम सभी सत्य, शौर्य और धर्म के मार्ग पर अडिग रहें। इस अवसर पर विधायक प्रतिनिधि रजत सेठ व रामलीला कमेटी के पदाधिकारी आदि मौजूद रहे। ये भी पढ़ें: बांदा: मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन..नम आंखों से माता जगदंबा को भक्तों ने दी विदाई https://samarneetinews.com/banda-immersion-of-maa-durga-idol-devotee...