Friday, April 24सही समय पर सच्ची खबर...

Blog

दर्दनाक: बांदा में दो भाइयों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत 

दर्दनाक: बांदा में दो भाइयों की बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से मौत 

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में शुक्रवार का दिन हादसों वाला रहा। सुबह दो भाई-बहनों की बारिश में घर ढहने से मौत की खबर आई। वहीं दोपहर को बारिश के पानी से भरे गड्ढे में डूबने से दो भाइयों की मौत की खबर ने सभी को दुखी कर दिया। तिंदवारी के परसौड़ा की घटना जानकारी के अनुसार, तिंदवारी थाना क्षेत्र के परसौड़ा गांव स्थित उसरा नाला से पपरेदा, मिरगाहनी, बछेउरा, आदि गांवों का पानी निकला है। बीते दो दिन से लगातार बारिश नाला उफनाया हुआ है। इसका पानी पास में बने गड्ढे में भरा था। बताते हैं कि शुक्रवार सुबह परसौड़ा के पप्पू वर्मा के बेटे किशन (12) और उसका छोटा भाई लवकुश (10) के साथ नाला देखने गए थे। हादसे से परिवार में कोहराम तभी वहां पैर फिसलने से लवकुश गड्ढे में डूब गया। बड़ा भाई बचाने के चक्कर में डूब गया। दोनों की मौत हो गई। गोताखोर-एनडीआरएफ की टीम ने काफी प्रयास के बाद शवों को बाहर निकाला। बत...
बड़ी खबर: बांदा में बारिश से मकान ढहने से भाई-बहन की मौत, परिवार के 7 लोग घायल

बड़ी खबर: बांदा में बारिश से मकान ढहने से भाई-बहन की मौत, परिवार के 7 लोग घायल

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात हुई मूसलाधार भारी बारिश से एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में मनोज कुशवाहा का मकान ढह गया। इससे परिवार के कुल 9 लोग दब गए। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया कि घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। अतिवृष्टि से देर रात हुई घटना बताते हैं कि गांव के सुनील कुशवाहा और उनके भाई अमर सिंह कुशवाहा का परिवार बीती रात घर में चौपार में सो रहा था। अचानक तेज बारिश में देर रात मकान ढह गया। इससे सभी 9 लोग उसके नीचे दब गए। इनमें से सुनील की 5 साल की बेटी आरोही और बेटे पुष्पेंद्र (7) की मौत हो गई।बाकी 7 लोगों को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में दो की हालत गंभीर है। उधर, घटना की जानकारी होने पर जिलाधिकारी जे.रीभा ने अस्पताल पहुंचकर घायलों ...
UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार

UP: एनकाउंटर में ढेर हुआ रेपिस्ट-साइको किलर, बच्ची से दुष्कर्म-हत्या के बाद से था फरार

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: 8 साल की बच्ची को अगवा कर दुष्कर्म-हत्या का आरोपी दरिंदा आज फर्रुखाबाद पुलिस के साथ एनकाउंटर में मारा गया। बताते हैं कि इस दरिंदे ने पुलिस पर हमला बोल दिया। इसके बाद पुलिस की गोली से ढेर हो गया। मारे गए अपराधी पर 50 हजार रुपए का ईनाम घोषित था। एसपी आरपी सिंह का कहना है कि वह पहले भी अपहरण, हत्या के मामलों में संलिप्त रहा है। घटनाक्रम यूपी के फर्रुखाबाद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र में हुआ। बुआ के घर घूमने आई थी मासूम-फिर लापता जानकारी के अनुसार, 11 जुलाई की सुबह फर्रुखाबाद से अगवा करके एक बच्ची से दुष्कर्म हुआ था। बाद में उसकी हत्या कर दी गई थी। बच्ची का शव भोगांव थाना क्षेत्र के देवीपुर के एक खेत में पड़ा मिला था। बताते हैं कि कायमगंज थाना क्षेत्र के एक किसान की 8 साल की बच्ची अपनी बुआ के घर घूमने गई थी। सुबह वह आम के बाग से गायब हो गई थी। आरोपी पर पहले भ...
महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना

महोबा: बारिश में मकान गिरने से मां-बेटे की मौत, बाप-बेटे घायल, पढ़ें पूरी घटना

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बुंदेलखंड, महोबा
समरनीति न्यूज, महोबा: बीते 24 घंटे से बुंदेलखंड के महोबा जिले में लगातार भारी बारिश हो रही है। यह बारिश अब आफत बनती जा रही है। बांदा में बारिश में मकान ढहने से जहां दो बच्चों की मौत हो गई। वहीं महोबा जिले में भी भारी बारिश में एक मकान ढहने से मां-बेटे की जान चली गई। परिवार में बाप-बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर बचाव कार्य किया। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है। पिता-पुत्र की हालत गंभीर जानकारी के अनुसार, महोबा में 24 घंटे से जारी भारी बारिश से थाना श्रीनगर के सिजहरी गांव में देर रात एक मकान ढह गया। वहां रहने वाले वृंदावन यादव (42) की पत्नी जसोदा (35) और बेटे प्राण (16) की मौत हो गई। ये भी पढ़ें: हमीरपुर : दुष्कर्म आरोपी बीजेपी नेता गिरफ्तार, गाल और दूसरे हिस्सों में काटकर की थी दरिंदगी वहीं खुद वंदावन और उनका दूसरा बेटा ज्ञान (8) गंभीर रूप से घायल ह...
Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking: बांदा में बड़ी दर्दनाक घटना, भीषण बारिश में मकान ढहा-9 लोग दबे-दो बच्चों की मौत

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में बीती रात हुई मूसलाधार भारी बारिश से एक बड़ी दर्दनाक घटना हो गई। बिसंडा थाना क्षेत्र के पिपरीखेरवा गांव में एक मकान ढह गया। घटना से हाहाकार मच गया। इसमें कुल 9 लोग दब गए। सीओ बबेरू सौरभ सिंह ने बताया है कि सूचना पर तत्काल पहुंचकर बचाव कार्य शुरू कराया गया। सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में डाॅक्टरों ने दो बच्चों को मृत घोषित कर दिया। कुछ और घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। अपडेट जारी है..  ये भी पढ़ें: UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड ये भी पढ़ें: गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई https://samarneetinews.com/in-banda-deadbody-of-girl-found-hanging-allegation-of-dowry-murder/  ...
बांदा में मंत्री ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में हालात देखे

बांदा में मंत्री ने बाढ़ संभावित क्षेत्रों में हालात देखे

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: सिंचाई विभाग के राज्यमंत्री रामकेश निषाद ने अपने विधानसभा क्षेत्र तिंदवारी के बाढ़ संभावित क्षेत्रों का दौरा किया। गांवों में जाकर लोगों से हालचाल लिया। समस्याओं को समझा और अधिकारियों को बचाव के जरूरी उपाए करने के निर्देश दिए। अधिकारियों को दिए जरूरी निर्देश राज्यमंत्री श्री निषाद ने इस दौरान तिंदवारी के ग्राम पंचायत इटवा में गवाइन नदी में आई बाढ़ से ग्रसित इलाकों का भी दौरा किया। वहां पीड़ित परिजनों से मुलाकात की। प्रशासनिक एवं विभागीय अधिकारियों को बचाव और मदद के जरूरी दिशा-निर्देश दिए। ये भी पढ़ें: UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड https://samarneetinews.com/up-homeopathy-department-director-arvindverma-suspended/ https://samarneetinews.com/minister-swatantra-dev-singh-visited-flood-prone-areas-in-banda/...
UP: फांसी पर लटकता मिला अर्चना का शव-दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने कही यह बात..

UP: फांसी पर लटकता मिला अर्चना का शव-दहेज हत्या का आरोप, पुलिस ने कही यह बात..

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: ससुराल में एक विवाहित युवती की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसका शव फांसी पर लटकता हुआ मिला। मृतक महिला के पिता ने बेटी की हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। सीओ राजवीर सिंह ने कहा है कि मौके पर फारेंसिक जांच कराने के साथ आगे की कार्रवाई की जा रही है। चिल्ला के महेदू गांव की घटना जानकारी के अनुसार, चिल्ला थाना क्षेत्र के महेदू गांव के विपिन कुमार कुमार की पत्नी अर्चना देवी (30) की बुधवार दोपहर संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव फांसी पर लटकता मिला। मृतका के चचेरे जेठ अमरपाल का कहना है कि विवाहिता ने अज्ञात कारणों से फांसी लगाई है। पिता ने लगाया हत्या का आरोप वहीं मृतका के चित्रकूट के रेहुटा के रहने वाले देवी दयाल का कहना है कि उनकी बेटी की दहेज के लिए हत्या की गई है। हत्या करके शव को लटकाया गया है। उन्होंने कहा कि उन्हो...
UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड

UP: योगी सरकार की बड़ी कार्रवाई, होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद वर्मा सस्पेंड

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, लखनऊ
मनोज सिंह शुमाली, लखनऊ: उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार ने भ्रष्टाचार के खिलाफ एक और बड़ा एक्शन लिया है। प्रशासनिक लापरवाही के आरोप में होम्योपैथी विभाग के निदेशक अरविंद कुमार वर्मा को निलंबित कर दिया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें गाजीपुर मेडिकल कॉलेज से संबद्ध किया गया है। लापरवाही और अनिमितता पर कार्रवाई सूत्रों का कहना है कि निदेशक पद के लिए कोई भी प्रधानाचार्य दावेदार नहीं है। ऐसे में विभागीय आईएएस व पीसीएस को चार्ज देने की बात भी चल रही है। बताते चलें कि इससे पहले सरकार ने आईएएस अभिषेक प्रकाश को भ्रष्टाचार में सस्पेंड किया था। फिर स्टांप एवं पंजीकरण विभाग में तबादलों में अनिमितता पर आईएएस अधिकारी समीर वर्मा को महानिरीक्षक पद से हटाया था। भ्रष्टाचार के खिलाफ लगातार कार्रवाई हो रही है। ये भी पढ़ें: यूपी की बड़ी खबर, घूसकांड में IAS अभिषेक प्रकाश सस्पेंड, STF ने...
गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई

गालीबाज लड़कियां: महक-परी गिरफ्तार-अश्लील इशारे-गंदी गालियां, 4 लाख फालोवर्स और 25 हजार कमाई

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, भारत, मुरादाबाद, लखनऊ
समरनीति न्यूज, लखनऊ: Mahak Pari News: पैसे और फालोअर के लालच में अब लड़कियां भी मर्यादा तोड़ने में पीछे नहीं हैं। यूपी के संभल जिले में पुलिस ने शहबाजपुर कलां गांव की रहने वाली मेहरूल निशा उर्फ परी और उसकी बहन महक, हिना और जर्रार आलम को गिरफ्तार किया। दोनों सोशल मीडिया के इंस्टाग्राम प्लेटफार्म पर अश्लील इशारे-गंदी गालियों से भरे भद्दे कंटेंट वाले वीडियो डाला करती थीं। गालियां और कंटेंट इतने अश्लील होते थे कि उन्हें सुनकर अच्छे-अच्छे शर्मा जाएं। फूहड़-भद्दे कंटेंट से बढ़ाए फाॅलोवर्स दोनों के 4 लाख फाॅलोवर्स हैं और लगभग महीने की 25 हजार रुपए कमाई। दोनों ने पुलिस को बताया कि इससे पहले वे दोनों चांदी का वर्क तैयार करने का काम किया करती थीं। दोनों के पिता परचून की दुकान करते हैं। गांव के लोगों का कहना है कि उनके कारनामों से गांव का नाम खराब हो गया है। दोनों लड़कियों के दो छोटे भाई...
बांदा में दर्दनाक हादसा, छोटी बाजार के उज्जल की मौत, दोस्त कानपुर रेफर

बांदा में दर्दनाक हादसा, छोटी बाजार के उज्जल की मौत, दोस्त कानपुर रेफर

Breaking News, Feature, Today's Top four News, उत्तर प्रदेश, बांदा, बुंदेलखंड
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में आज हुए एक दर्दनाक हादसे में छोटी बाजार के रहने वाले युवक उज्जवल की मौत हो गई। युवक एक डाॅक्टर के यहां कंपाउंडर का काम करता था। वहीं बाइक पर सवार दूसरा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे कानपुर रेफर कर दिया गया है। ट्रक चालक वाहन छोड़कर भाग गया है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है। वहीं ट्रक को कब्जे में लेकर चालक की तलाश शुरू कर दी है। घटना से मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्लीनिक पर कंपाउंडर थे उज्जवल उर्फ अभिनव जानकारी के अनुसार, शहर के छोटी बाजार में माहेश्वरी देवी रोड पर रहने वाले प्रदीप सोनी के बेटे 18 वर्षीय अभिनव उर्फ उज्जवल कंपाउंडर थे। वह खिन्नीनाका स्थित एक डॉक्टर की क्लीनिक पर काम करते थे। उनके साथ 25 वर्षीय अमन भी कंपाउर हैं। बताते हैं कि आज सुबह दोनों एक मरीज को जिला अस्पताल में भर्ती कराने गए थे। गोयरा तिराहे के पास घटना से...