Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

BJP चुनाव अधिकारी को जूते का गुलदस्ता भेंट कर कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

BJP workers presented bouquet of shoes to election officer in Kanpur

समरनीति न्यूज, कानपुर: उत्तर प्रदेश में भाजपा संगठन का चुनाव चल रहा है। इसी बीच कानपुर में एक ऐसा घटनाक्रम हुआ कि पार्टी में ऊपर तक हड़कंप मच गया। कानपुर में पार्टी कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी संगम लाल गुप्ता और चुनाव पर्यवेक्षक जय प्रकाश चतुर्वेदी को जूतों का गुलदस्ता भेंट कर किया। इसके साथ ही जमकर हंगामा भी किया। दरअसल, ये कार्यकर्ता मंडल अध्यक्षों के चुनाव को लेकर नाराज थे।

प्रदेश इकाई तक मामला, मचा हड़कंप

बताते हैं कि पार्टी कार्यकर्ता चंद्रकांत द्विवेदी और ज्योति वाल्मीकि के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने चुनाव अधिकारी को गुलदस्ते में सजाकर जूता भेंट किया। यह मामला प्रदेश इकाई तक पहुंच गया और जबरदस्त हड़कंप मचा है। दरअसल, ये कार्यकर्ता 3 दिन पहले हुए मंडल अध्यक्षों के चयन पर अपनी नाराजगी जाहिर करने गए थे।

तेजी से वायरल हुआ फोटो-वीडियो..

कार्यकर्ताओं ने योगी और मोदी जिंदाबाद के नारे लगाए। साथ ही शिकायतीपत्र चुनाव अधिकारी को सौंपा। खास बात यह है कि जैसे ही जूते के गुलदस्ते का फोटो-वीडियो वायरल हुआ। कानपुर से लेकर लखनऊ प्रदेश इकाई तक हंगामा मच गया। जिलाध्यक्ष दीपू पांडेय की ओर से एक जांच कमेटी गठित की गई है।

नाराज कार्यकर्ताओं ने कही यह बात..

जिलाध्यक्ष का कहना है कि अनुशासनहीनता करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। मामले में भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष चंद्रकांत द्विवेदी ने कहा है कि संगठन के लोग अपने बनाए नियम तोड़ेंगे तो इस तरह विरोध करना पड़ेगा।

घटनाक्रम पर चुनाव अधिकारी बोले..

उधर, चुनाव अधिकारी एवं पूर्व सांसद संगम लाल पांडेय का कहना है कि कुछ कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय आकर मंडल अध्यक्ष के लिए विरोध जताया। फिर एक झोले से काले रंग की कोई चीज जो फूलों में लिपटी थी, देने लगे। तरीका थोड़ा अजीब लगा।

प्रदेश उपाध्यक्ष ने कही यह बात

उधर, बीजेपी प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी सलिल विश्नोई का कहना है कि कार्यकर्ताओं का अपनी बात को लेकर विरोध जताना जायज है, लेकिन इस तरह का तरीका ठीक नहीं है। इससे वह बिल्कुल सहमत नहीं हैं।

ये भी पढ़ें: बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता

बांदा में भाजपा की लुटिया डूबो रही संगठन की सुस्ती और पदाधिकारियों की निष्क्रियता