
समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले में इस समय भाजपा के वीआईपी नेताओं का मूवमेंट खूब देखने को मिल रहा है। गुरुवार को बांदा में पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, कैबिनेट मंत्री से लेकर राज्यमंत्री तक मौजूद रहे। दरअसल, ये सभी नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निजी सचिव ओपी सिंह की दिवंगत मां की तेरहवीं संस्कार में शामिल होने पहुंचे।
स्थानीय भाजपा नेता भी रहे मौजूद

बीते दिनों पीएम के पीएस ओम प्रकाश सिंह की माता का देहांत हो गया था। गुरुवार को उनका तेरहवीं संस्कार था। आने इनमें भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी, कैबिनेट मंत्री स्वतंत्र देव सिंह, राज्यमंत्री दिनेश प्रताप सिंह प्रमुख रूप से शामिल रहे।

इसके अलावा नेपाल के राजदूत व प्रधान संघ के अध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, बांदा के सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी, एमएलसी जितेंद्र सिंह समेत अन्य लोगों ने भी निवाइच पहुंचकर दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम का समापन ब्रह्मभोज के साथ हुआ।
ये भी पढ़ें: हद कर दी: बीजेपी MLA के शिलान्यास से पहले तोड़ा पत्थर-विधायक भड़कीं
यूपी में चाइनीज मांझे से मौत हत्या मानी जाएगी, CM Yogi के सख्त आदेश
Banda: डिवाइडर से बाइक टकराने से पिता की मौत, बेटा गंभीर-एक अन्य हादसे में भी व्यक्ति..
बांदा में दर्दनाक घटना, बेटियों के सामने मां की हादसे में गई जान
Breaking: बांदा में जेल अधिकारियों पर FIR..रवि काना की रिहाई का मामला

