Wednesday, May 15सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा में सांसद-विधायक ने निकाली गांधी पद यात्रा, उमड़ी भीड़

Banda gandhi sankalp yatra

समरनीति न्यूज, बांदाः आज यहां मंगलवार को गांधी संकल्प यात्रा में बांदा सदर विधानसभा में सैकड़ों लोगों का हुजूम उमड़ा। इस दौरान खुरहंड स्टेशन से शुरू होकर गांधी संकल्प यात्रा पहले छिबाव होते हुए मनोहरपुरवा पहुंची। फिर वहां से मकरी होते हुए नाई तथा दुरईमाफी में पहुंचकर संपन्न हुई। इस यात्रा में प्रमुख रूप से सांसद आरके सिंह पटेल और सदर विधायक प्रकाश द्विवेदी ने लोगों को संबोधित भी किया। विधायक द्विवेदी ने मौजूद लोगों से कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के बताए रास्ते पर चलकर हम सभी अपने जीवन का उद्धार कर सकते हैं।

क्या है यात्रा का उद्देश्य

बताते चलें कि गांधी जयंती के मौके पर भाजपा द्वारा शुरू हुई गांधी संकल्प यात्रा देश में करीब 5000 जगहों पर हो रही है। इसकी शुरुआत भाजपा अध्यक्ष एवं गृह मंत्री अमित शाह द्वारा दिल्ली से की गई थी। इस उद्देश्य लोगों तक गांधी जी के विचारों को पहुंचाना है। इसी क्रम में आज बांदा में इस यात्रा का आयोजन किया गया। लोगों को गांधी जी के विचारों को बताया गया। इस मौके पर यात्रा सह संयोजक अजीत प्रकाश, जिला पंचायत सदस्य राजभवन उपाध्याय, रणजीत सिंह, सीताराम वर्मा आदि मौजूद रहे।

ये भी पढ़ेंः राम नगरी अयोध्या में 6 लाख से ज्यादा दीप प्रज्जवलन का विश्व रिकॉर्ड, योगी बोले-डरती थीं पिछली सरकारें

ये भी पढ़ेंः दागी कांडा से समर्थन पर घिरी भाजपा, विपक्ष के साथ-साथ उमा भी नाराज