Thursday, December 11सही समय पर सच्ची खबर...

कानपुर: गंगा पुल से गिरे बाइक सवार दो युवक-दोनों की गई जान

Bike riders fell from Ganga bridge in Kanpur-both youths died

समरनीति न्यूज, कानपुर: बीती रात दर्दनाक हादसा हो गया। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार दो युवक कानपुर में जाजमऊ गंगा पुल से नीचे गिर गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को अस्पताल पहुंचाया। वहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताते हैं कि अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद दोनों पुल से नीचे जा गिरे।

रात करीब 1.30 बजे के आसपास की घटना

जाजमऊ थाना प्रभारी अजय प्रकाश मिश्रा का कहना है कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे एक बाइक से दो युवक उन्नाव की तरफ जा रहे थे। रास्ते में किसी अज्ञात भारी वाहन ने टक्कर मार दी। दोनों पुल से नीचे

उन्नाव जिले के रहने वाले थे दोनों मृतक

सड़क पर जा गिरे। दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। दोनों की पहचान उन्नाव जिले के अचलगंज के खन्ना पुरवा के सौरभ (20) और अंकित (19) के रूप में हुई है। परिजनों में घटना की जानकारी से कोहराम मच गया है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ और गाजीपुर में एनकाउंटर, दो बदमाश ढेर, ओवरसीज बैंक चोरीकांड में थे शामिल