Monday, February 23सही समय पर सच्ची खबर...

लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म, बांदा का दीपक यादव गिरफ्तार..पुलिस की 4 टीमें

 in Lucknow Tuition teacher rapes girl student FIR logged-arrested
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में छात्रा से दुष्कर्म का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। लखनऊ में ट्यूशन टीचर ने छात्रा से दुष्कर्म किया। धमकी देकर मुंह चुप करा दिया। ट्यूशन टीचर लगातार दुष्कर्म करता रहा। बाद में जब छात्रा गर्भवती हो गई, तो उसका गर्भपात करा दिया। बाद में छात्रा की तबीयत बिगड़ने पर मामले का खुलासा हुआ।

धमकी देकर छात्रा दुष्कर्म करता रहा टीचर

पुलिस ने गंभीर धाराओं में आरोपी के खिलाफ मुकदमा लिखा है। बाद में उसे कुछ ही घंटे में गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी युवक उत्तर प्रदेश के बांदा जिले का रहने वाला है।

in Lucknow Tuition teacher rapes girl student FIR logged-arrested

पुलिस ने पकड़ा-बांदा का रहने वाला आरोपी

जानकारी के अनुसार, राजधानी लखनऊ के सुशांत गोल्फ सिटी इलाके में ट्यूशन टीचर ने दलित छात्रा से दुष्कर्म किया है। बताते हैं कि 14 वर्षीय पीड़िता छात्रा परिवार के साथ वर्तमान में सुशांत गोल्फ सिटी क्षेत्र में रहती है। छात्रा 9वीं कक्षा में पढ़ती है।

ये भी पढ़ें: लखनऊ में ‘घूसखोर पंडित’ फिल्म पर बवाल-निर्देशक व टीम के खिलाफ FIR

पुलिस को दी गई तहरीर में कहा गया है कि गोमती एनक्लेव में रहने वाला वीर सिंह यादव नाम का युवक उनकी बेटी को ट्यूशन पढ़ाने आता था। वह मूलरूप से बांदा जिले के बबेरू का रहने वाला है। आरोप है कि 22 जनवरी को किशोरी के माता पिता घर पर नहीं थे।

घटना से परिवार सदमे में-छात्रा का मेडिकल..

दादी घर में बाहर धूप में बैठी थीं। बताते हैं कि तभी आरोपी युवक ने घर में ट्यूशन पढ़ाते समय छात्रा से दुष्कर्म कर डाला। मुंह खोलने पर जिंदगी तबाह करने की धमकी दी। डर और शर्म के कारण छात्रा चुप रही। फिर वह ट्यूशन पढ़ाने के लिए बहाना बनाकर अक्सर दोपहर में आने लगा।

छात्रा के प्रेगनेंट होने पर हुआ पूरा खुलासा

बताते हैं कि छात्रा को ब्लैकमेल करते हुए 12 फरवरी तक कई बार उससे दुष्कर्म किया। इसी बीच किशोरी गर्भवती हो गई। आरोपी ने दवाई देकर उसका गर्भपात करा दिया। मगर अगले दिन छात्रा की दोबारा तबीयत बिगड़ गई। तब उसने मां को पूरी आपबीती सुनाई।

मामले में पुलिस ने कही यह बात..

इसके बाद मामला पुलिस तक पहुंचा। डीसीपी साउथ निपुण अग्रवाल का कहना है कि आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा लिखा गया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए चार टीमें गठित की गईं। इसके बाद पुलिस ने चंद घटों में उसे गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता के परिजनों का कहना है कि आरोपी काफी रसूख वाला है। खुद को सपा का नेता भी बताता है।

ये भी पढ़ें: UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..

UP: होटल रेनबो में देह व्यापार का भंडाफोड़-तीन युवतियां और..

Lucknow: विदेशी लड़कियों के सेक्स रैकेट का खुलासा-डाॅक्टर निकला संचालक-दो विदेशी युवतियां..