Tuesday, February 10सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा: चलती बाइक से गिरकर युवती की मौत-गोद में बैठा मासूम बाल-बाल बचा

Banda: Young woman dies after falling from moving bike
लक्ष्मी देवी (फाइल फोटो)

समरनीति न्यूज, बांदा: उत्तर प्रदेश के बांदा जिले से एक बेहद ही दर्दनाक खबर सामने आई है। बांदा में चलती बाइक से गिरकर एक युवती की मौत हो गई। वहीं उसकी गोद में बैठा मासूम बच्चा बाल-बाल बच गया। बताते हैं कि युवती अपने देवर के साथ नानी के अंतिम संस्कार में शामिल होने जा रही थी। घटना से परिवार में कोहराम मच गया।

गोद में बैठा बच्चा बाल-बाल बचा

जानकारी के अनुसार, बबेरू के फुफुदी गांव के राममूरत की पत्नी लक्ष्मी (26) सोमवार दोपहर बाइक से देवर संग ननिहाल जा रही थीं। वहां उनकी नानी का निधन हो गया था। उनकी ननिहाल नरैनी के पांडादेव गांव में थी।

ये भी पढ़ें: बांदा: भाई-बहन सुसाइड से परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, ये बातें आ रहीं सामने..

बताते हैं कि रास्ते में गिरवां क्षेत्र के बहेरी गांव के पास वह बाइक से नीचे गिर गईं। इससे उनके सिर पर गंभीर चोट आई। उनकी गोद में बैठा मासूम बच्चा रियांश बाल-बाल बच गया। युवती को गंभीर हालत में रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज ले जाया गया।

खराब रास्ते के कारण हुआ हादसा

वहां इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतका के देवर का कहना है कि रास्ता बहुत खराब है। इसलिए वहां रास्ता खराब होने के कारण बाइक उछल गई। इसी के चलते उनकी भाभी बाइक से गिर पड़ीं। मृतका अपने पीछे एक बेटा और एक बेटी छोड़ गई हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।

ये भी पढ़ें: Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप  

UP : युवती ने बहाने से जीजा से पुल पर रुकवाई बाइक, फिर नदी में लगा दी छलांग, मौत

Breaking: बांदा में युवती सपना की संदिग्ध हालात में मौत, हत्या का आरोप