Thursday, September 11सही समय पर सच्ची खबर...

बांदा : मामा के घर जा रहे युवक की हादसे में मौत, 4 महीने पहले हुई थी शादी

Accident in Banda
सांकेतिक फोटो।

समरनीति न्यूज, बांदा : बाइक से मामा के घर जा रहे युवक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा बांदा के गिरवां थाना क्षेत्र में बड़ोखर गांव के पास हुआ। घटना से परिवार में कोहराम मच गया। मृतक युवक मध्य प्रदेश के पन्ना क्षेत्र का रहने वाला था। जानकारी के अनुसार पन्ना के पिस्टा गांव के चुन्नू साहू के बेटे राहुल (24) बाइक से मामा रामबहोरी के घर जा रहे थे। उनके मामा बांदा के शंभूनगर में रहते हैं।

बड़ोखरखुर्द गांव के पास हादसा

बताते हैं कि रास्ते में बड़ोखर बुजुर्ग के पास सामने से आ रहे वाहन ने टक्कर मार दी। वाहन का पहिया उनके ऊपर से निकल गया। मौके पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया। बाइक भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास के ग्रामीणों ने (पढ़ना जारी रखें..) 

UP : कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम

पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मृतक की पहचान की। मृतक के पास मिले मोबाइल से उसके परिजनों को सूचना दी गई। मृतक के मामा रमाकांत का कहना है कि मृतक हैदराबाद में काम करते थे। एक सप्ताह पहले गांव पहुंचे थे। मामा के घर निमंत्रण में जा रहे थे। अभी चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी। हादसे से पत्नी नीलम की रो-रोकर हालत बेहद खराब है।

ये भी पढ़ें : UP : बांदा में कई कुश्तियां जीतकर कमाया था नाम, अब करंट से तोड़ा दम