

समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में 15 वर्षीय छात्र की दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हादसा तब हुआ जब कार ने छात्र की साइकिल में टक्कर मार दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
बुंदेलखंड एक्सप्रेसवे पर हुआ हासा
जानकारी के अनुसार, फतेहपुर के रमवा गांव के अनिल विश्वकर्मा के बेटे आयुष (15) कक्षा-9 के छात्र थे। बताते हैं कि मंगलवार दोपहर वह साइकिल से घूमते हुए बुदेलखंड एक्सप्रेसवे पर महोखर की ओर पहुंच गए।
ये भी पढ़ें: बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह
इसी बीच इंडिगो कार से टक्कर हो गई। टक्कर इतने तेज थी कि छात्र ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। बताते हैं कि मौके पर पहुंची पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
परिवार के इकलौते बेटे थे आयुष
कार चालक की पहचान विकास मित्रा पुत्र ह्दय नारायण निवासी फतेहपुर के रूप में हुई है। मृतक के पिता का कहना है कि आयुष उनका इकलौता बेटा था। मां अर्चना का रो-रोकर बुरा हाल है। उधर, पुलिस का कहना है कि चालक के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जा रही है। वाहन को कब्जे में ले लिया गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में थार का कहर, रीलबाजी में दुकान में घुसी-एक की मौत-लड़की घायल
बांदा: शादी से पहले लखनऊ से लौटे बी.फार्मा छात्र ने लगाई फांसी..वजह
दर्दनाक: बांदा में परिवार के इकलौते बेटे समेत दो युवकों की हादसे में मौत
