
समरनीति न्यूज, बांदा: बांदा में प्रयागराज से उज्जैन जा रहे रिटायर्ड प्रवक्ता की ट्रेन में मौत हो गई। बताते हैं कि रिटायर्ड प्रवक्ता प्रयागराज से ट्रेन से उज्जैन जा रहे थे। अंबेडकरनगर एक्सप्रेस ट्रेन के उज्जैन जाते वक्त बांदा पहुंचने पर जीआरपी ने रिटायर्ड प्रवक्ता के शव को उतारा। माना जा रहा है कि उनकी मौत हार्ट अटैक से हुई है।
मैकेनिकल टीम ने खोला दरवाजा
बताया जाता है कि उनके शव को अंबेडकर नगर एक्सप्रेस ट्रेन के बाथरूम का दरवाजा रेलवे मैकेनिकल टीम ने खोला। इसके बाद रिटायर्ड प्रवक्ता प्रभु दयाल चौधरी अंदर अचेतावस्था में मिले। वह मध्यप्रदेश के रतलाम वार्ड-1 के रहने वाले थे। चिकित्सकों ने जांच में उनको मृत घोषित कर दिया गया।
ये भी पढ़ें: बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु
उनके साथी शैलेंद्र कुमार का कहना है कि मृतक प्रभुदयाल चौधरी सेवानिवृत्त प्रवक्ता थे। वह प्रयागराज में आयोजित एक साहित्य सम्मेलन में शामिल होने के बाद वापस उज्जैन लौट रहे थे।
ये भी पढ़ें: बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
जीआरपी थाना प्रभारी शिवबाबू का कहना है कि प्रथम दृष्टया बाथरूम में गिरने या हार्ट अटैक की आशंका है। हालांकि, उन्होंने कहा कि परिजनों ने शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया है।
ये भी पढ़ें:यूपी कैबिनेट: बांदा में डेयरी प्लांट परियोजना को मंजूरी-झांसी में बढ़ेगी क्षमता
वे लोग स्वेच्छा से शव ले गए हैं। उधर, घटना से ट्रेन में खलबली सी मची रही। दूसरी ओर परिजनों को जब सूचना मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। बताते हैं कि प्रवक्ता प्रभु दयाल चौधरी साहित्यिक क्षेत्र में सक्रिय थे। साहित्यिक गतिविधियों में हिस्सा लेते रहते थे। उनके निधन से परिवार में कोहराम मच गया है।
ये भी पढ़ें: बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर
बांदा में आयकर के ताबड़तोड़ छापे, बालू कारोबारियों-पूर्व विधायक के घर खंगाले
बांदा में दर्दनाक हादसे, युवक और मासूम की मौत-दो भाई कानपुर रेफर
बांदा: ट्रेन में महिला यात्री को भविष्य दिखाकर जेवर-नगदी ले उड़ा फर्जी साधु
