Friday, May 10सही समय पर सच्ची खबर...

Banda News : संदिग्ध हालात में 14 साल की लड़की का शव लटकता मिला, हत्या की आशंका

10-year-old girl hanged in Banda ! Had fight with brother over mobile

समरनीति न्यूज, बांदा : बांदा में एक 14 साल की लड़की का शव लटकता हुआ मिला है। घटना से सनसनी फैल गई। परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना थाना क्षेत्र के पिस्टा गांव का है। लड़की का नाम खुशबू (14) था। उसके पिता का नाम मुन्ना कुशवाहा है। बताते हैं कि मरने वाली लड़की चार भाइयों में सबसे छोटी थी। वह गांव के ही परिषदीय स्कूल में कक्षा-8 में पढ़ती थी। थानाध्यक्ष बिसंडा आनंद कुमार का कहना है कि पृथम दृष्टया मामला सुसाइड का लग रहा है। फिर भी हर बिंदु पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। हत्या की आशंका से भी इंकार नहीं किया जा सकता है।

बांदा SP अभिनंदन ने पुलिस कर्मियों के लिए अनिवार्य किया माॅस्क

ये भी पढ़ें : हनीट्रैप : बांदा की राहिला बेगम को जमानत, लखनऊ के रईसजादे को लगाया था 40 लाख का चूना

ये भी पढ़ें : गाजियाबाद ADM ऋतु रैंप पर कैटवाक करती आईं नजर, Photos वायरल